साउथ कोरिया, जिसे आधिकारिक रूप से कोरिया गणराज्य (Republic of Korea) कहा जाता है, पूर्वी एशिया में स्थित एक विकसित देश है. यह देश अपनी अत्याधुनिक तकनीक, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, और आर्थिक प्रगति के लिए प्रसिद्ध है. दक्षिण कोरिया एशिया के कोरियाई प्रायद्वीप के दक्षिणी भाग में स्थित है. इसके उत्तर में उत्तर कोरिया, पूर्व में जापान सागर, पश्चिम में पीला सागर और दक्षिण में कोरिया स्थित है. सियोल (Seoul) देश की राजधानी और तकनीकी एवं सांस्कृतिक केंद्र है.
दक्षिण कोरिया की आबादी 51 मिलियन है, जिसमें से लगभग आधी आबादी सियोल (Seoul) में रहती है जो दुनिया के पांचवां सबसे बड़ा महानगर है (South Korea Populaion). अन्य प्रमुख शहरों में इंचियोन (Incheon), बुसान (, Busan) और डेगू (Daegu) शामिल हैं (South Korea Major Cities).
1945 में द्वितीय विश्व युद्ध की समाप्ति के बाद कोरियाई प्रायद्वीप को उत्तर और दक्षिण कोरिया में विभाजित कर दिया गया. 1950-1953 के कोरियाई युद्ध के बाद से, दक्षिण कोरिया ने लोकतांत्रिक शासन प्रणाली को अपनाया. वर्तमान में यह एक संवैधानिक लोकतंत्र है, जहां राष्ट्रपति देश का प्रमुख होता है.
साउथ कोरिया दुनिया की सबसे विकसित अर्थव्यवस्थाओं में से एक है. इसका प्रमुख योगदान तकनीकी उद्योग, ऑटोमोबाइल, जहाज निर्माण और इलेक्ट्रॉनिक्स में है. कुछ प्रसिद्ध दक्षिण कोरियाई कंपनियों में सैमसंग (Samsung), ह्युंडई (Hyundai), और एलजी (LG) शामिल है.
साउथ कोरिया की संस्कृति प्राचीन कोरियाई परंपराओं और आधुनिक वैश्विक प्रभावों का मिश्रण है. कोरियाई पॉप म्यूजिक (K-Pop), कोरियाई नाटक (K-Drama), और पारंपरिक त्योहार विश्वभर में प्रसिद्ध हैं.
यहां के लोकप्रिय त्योहारों में चुसोक (Chuseok) - कोरियाई थैंक्सगिविंग, और सोल्लल (Seollal) - कोरियाई नववर्ष शामिल है.
साउथ कोरिया की शिक्षा प्रणाली अत्यधिक प्रतिस्पर्धात्मक और उन्नत है. यह देश विज्ञान और तकनीकी नवाचार में अग्रणी है, जिसमें 5G नेटवर्क, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और रोबोटिक्स शामिल हैं.
पर्यटन स्थलों में सियोल (Seoul), जेजू द्वीप (Jeju Island), ग्योंगबोकगुंग पैलेस (Gyeongbokgung Palace) प्रमुख है.
नॉर्थ कोरियाई नेता किम जोंग उन ने हाल ही में दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद मरम्मत किए गए युद्धपोत 'कांग कोन' से क्रूज मिसाइल परीक्षणों का निरीक्षण किया. साथ ही अपने नए वॉर गेम का खुलासा किया.
रूस की एक नई मिसाइल यूक्रेन में लगे विदेशी डिफेंस सिस्टम को खूब धोखा दे रही है. क्योंकि रूस ने इसमें अमेरिका और यूरोप समेत कई देशों के पार्ट्स लगाए हैं. अब यूक्रेन का साथ देने वाले देश परेशान हैं.
नीति आयोग ने भारत में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए वीजा-ऑन-अराइवल (Visa-on-Arrival) सुविधा का विस्तार और नियमों को सरल बनाने का प्रस्ताव रखा है. रिपोर्ट में कहा गया है कि लंबे नियम और वीजा प्रोसेस विदेशी पर्यटकों के लिए बाधा हैं.
दुनिया की सबसे खतरनाक सरहदों में से एक मानी जाती है नॉर्थ और साउथ कोरिया के बीच की सीमा. दोनों देशों के बीच बने डिमिलिटराइज्ड जोन में लाखों लैंड माइंस बिछे हैं और दोनों तरफ इतना कड़ा पहरा है कि परिंदा भी पर न मार सके. फिर भी एक नॉर्थ कोरियाई सैनिक ने इस सीमा को पार कर सामने के दुश्मन देश में जाने का फैसला लिया, ताकि वह खुली हवा में सांस ले सके.
साउथ कोरिया के बाजार में भारी गिरावट आई है. इसी हफ्ते के दौरान यह दूसरी बार है, जब इस मार्केट में ट्रेडिंग रोकी गई. क्योंकि शुक्रवार को भी इसमें बड़ी गिरावट देखने को मिली.
एक शख्स ने दक्षिण कोरिया में बिताए अपने एक महीने के अनुभव साझा किए. उसने जो देखा, उसे पढ़कर लोग उस देश के भरोसे और ईमानदारी की मिसालें देने लगे.
चीन के युवा इन दिनों सिर्फ एक दिन के लिए विदेश जा रहे हैं और वो भी सिर्फ बाल कटवाने और फोटो खिंचवाने के लिए. यह ट्रेंड चीन में तेजी से बढ़ रहा है. इसके पीछे जो वजह है, वो भी हैरान करने वाला है.
दक्षिण कोरियाई रैपर पार्क मिन-जून ने 'शिव तांडव' पर जोरदार प्रस्तुति देकर अपने फैंस को हैरान कर दिया. उन्होंने इस भक्तिमय मंत्र में अपने रैप के बोल भी जोड़े. जिससे ये गाना काफी वायरल हो गया.
के-पॉप स्टार AOORA ने शिव तांडव स्तोत्र को EDM बीट्स के साथ पेश कर एक अनोखा इंडियन मोमेंट क्रिएट किया है. ‘शिवा शिवम’ का टीजर ही सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है. कोरियन सिंगर का संस्कृत उच्चारण और इंडियन कनेक्शन, दोनों ही फैन्स को खूब पसंद आ रहे हैं.
ऑनलाइन शॉपिंग आज लोगों की जिंदगी का हिस्सा बन चुकी है. मोबाइल पर कोई विज्ञापन दिखा, किसी ऐप ने ऑफर भेजा और देखते ही देखते लोग खरीदारी करने बैठ जाते हैं. कई बार जरूरत से ज्यादा सामान भी खरीद लिया जाता है. लेकिन दक्षिण कोरिया में युवाओं ने इस समस्या का एक अनोखा समाधान खोज लिया है.
FIFA Empty Seats World Cup: फीफा ने मेक्सिको के ग्वाडलाहारा में साउथ कोरिया और चेक रिपब्लिक के बीच खेले गए वर्ल्ड कप मैच के दौरान दिखी खाली सीटों पर सफाई दी है. फीफा का कहना है कि अधिकांश दर्शक स्टेडियम के कॉन्कोर्स और फूड एरिया में खड़े होकर मैच देख रहे थे. हालांकि महंगे टिकटों और खाली सीटों को लेकर टूर्नामेंट की आलोचना जारी है.
फीफा वर्ल्ड कप 2026 के पहले दिन ही आयोजन पर सवाल उठ गए. साउथ कोरिया और चेकिया के मैच में बड़ी संख्या में सीटें खाली दिखीं, जबकि फीफा ने रिकॉर्ड टिकट मांग का दावा किया था. महंगे टिकटों को इसकी बड़ी वजह माना जा रहा है. वहीं मेक्सिको सिटी में उद्घाटन मैच के दौरान विरोध-प्रदर्शन और हिंसा ने भी टूर्नामेंट की शुरुआत को विवादों में ला दिया.
Indian Stock Market दुनिया के सबसे बड़े शेयर बाजारों की लिस्ट में एक पायदान और नीचे आ गया है. पहले ताइवान, अब साउथ कोरिया के मार्केट ने भारत को पीछे छोड़ दिया है.
साउथ कोरिया के सियोल में एक फैशन शो आयोजित किया गया है, जिसमें इंसानी मॉडल्स के साथ को रोबोट्स भी रैंप पर नजर आए. रोबोट्स ने कैटवॉक किया है. रोबोट्स कमाल के आउटफिट में नजर आ चुके हैं. आइए इनके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.
उत्तर कोरिया ने फिर नया हथियार विकसित करने का दावा किया है. किम जोंग उन ने न्यूक्लियर क्षमता वाले AI क्रूज मिसाइल और बैलिस्टिक मिसाइलों का परीक्षण किया. दक्षिण कोरिया की सीमा के पास तैनाती का फैसला लिया गया.
अमेरिका-ईरान तनाव के बीच दुनियाभर के शेयर बाजारों में गिरावट दिखी. Gift Nifty टूटा, जापान से यूरोप तक बाजार दबाव में रहे और कच्चा तेल 111 डॉलर के पार पहुंच गया. वीडियों में जानें इस एशियाई शेयर बाजारों में फिर बड़ी गिरावट से भारतीय बाज़ार पर क्या असर पड़ सकता है.
दुनिया भर में हर साल 60 हजार से 1 लाख लोग हंतावायरस से संक्रमित होते हैं, लेकिन कोई वैक्सीन मौजूद नहीं है. मॉडर्ना कंपनी वैक्सीन पर काम कर रही है, जो अभी प्रीक्लिनिकल स्टेज में है.
उत्तर कोरिया ने संविधान में बदलाव किया है. अब अगर किम जोंग उन की हत्या होती है या कमांड सिस्टम नष्ट हो जाता है, तो सेना ऑटोमैटिक परमाणु हमला करेगी. यह फैसला खामेनेई की हत्या के बाद लिया गया.
South Korea से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने पूरी दुनिया को हैरान कर दिया है. यहां एक Humanoid Robot अब आधिकारिक तौर पर बौद्ध भिक्षु, यानी मोंक, बन गया है. Seoul के एक प्रसिद्ध Buddhist Temple में “Gabi” नाम के इस Robot ने खास धार्मिक समारोह में हिस्सा लिया.
सैमसंग का दावा है कि Galaxy Watch6 बेहोश होने के संकेत करीब 5 मिनट पहले पहचान सकती है. स्टडी में 84.6% सटीकता का दावा किया गया है, हालांकि ये फीचर अभी रिसर्च चरण में है.
Donald Trump ने होर्मुज स्ट्रेट में Project Freedom को रोकने का ऐलान किया है और इसके बाद अचानक अमेरिकी शेयर बाजार ही नहीं, बल्कि जापान से कोरिया तक के शेयर मार्केट बमबम हो गए हैं.