अनिल पंडित (Anil Pandit) एक गैंगस्टर है, जिसका नाम लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ी आपराधिक गतिविधियों की जांच में सामने आया है. अक्टूबर 2026 में बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई गोलीबारी की जिम्मेदारी लेने वाले सोशल मीडिया संदेश के बाद वह चर्चा में आया. पुलिस इस संदेश और उससे जुड़े ऑडियो की जांच कर रही है.
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अनिल पंडित हरियाणा के पानीपत जिले के एक गांव का रहने वाला है. बताया जाता है कि वह वर्ष 2023 में भारत छोड़कर कनाडा गया था. बाद में वह अमेरिका के कैलिफोर्निया पहुंचा. जांचकर्ताओं को संदेह है कि गैंगस्टर रंदीप मलिक के संपर्क में आने के बाद वह लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ गया.
पुलिस जांच में अनिल पंडित का नाम हरियाणा, दिल्ली और पुणे में हुई गोलीबारी तथा जबरन वसूली के मामलों में सामने आया है. जांचकर्ताओं को संदेह है कि वह विदेश में रहकर भारत में मौजूद कथित शूटरों के संपर्क में रहता था और आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने में उनकी मदद करता था.
दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके में पंजाबी गायक गुरु रंधावा से जुड़े एक जिम के बाहर हुई गोलीबारी के मामले में भी उसका नाम सामने आया था. इसके अलावा, पुणे में एक ज्वेलरी दुकान के बाहर हुई गोलीबारी की जांच में भी उसके कथित संबंधों की पड़ताल की गई.
बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने राजस्थान के कोटा रेलवे स्टेशन से तीन संदिग्ध शूटर्स को गिरफ्तार कर लिया है. यह कार्रवाई मुंबई पुलिस और राजस्थान पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन के तहत की गई. गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से एक नाबालिग भी शामिल है. पुलिस को सीसीटीवी फुटेज के जरिए इन आरोपियों की लोकेशन की अहम जानकारी मिली थी. शुरुआती जांच और पूछताछ में सामने आया है कि आरोपियों को अनिल पंडित नामक व्यक्ति ने इस हमले की सुपारी दी थी, जिसका संबंध लॉरेंस बिश्नोई गैंग से बताया जा रहा है. आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद ट्रेन से जयपुर और फिर दिल्ली के रास्ते नेपाल भागने की योजना बना रहे थे. हालांकि, कोटा पुलिस और जीआरपी ने तत्परता दिखाते हुए महज कुछ ही मिनटों में रेलवे स्टेशन पर घेराबंदी कर तीनों को धर दबोचा.
Tiger Shroff :अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग एक बार फिर चर्चा में है। टाइगर श्रॉफ पर हमले की जिम्मेदारी लेने के कथित दावे, विदेश में बैठे गैंग के सहयोगियों और बॉलीवुड सितारों को मिल रही धमकियों ने कई सवाल खड़े किए हैं।
एक्टर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के मामले में कोटा पुलिस ने रेहान, ऋतिक और एक नाबालिग समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, गैंगस्टर अनिल पंडित ने रेहान से संपर्क किया था.