एपल पे (Apple Pay) एपल की ओर से उपलब्ध एक डिजिटल भुगतान सेवा है, जिसके जरिए यूजर्स दुकानों, एप्लिकेशन और इंटरनेट पर भुगतान कर सकते हैं. यह सुविधा आईफोन, एपल वॉच, आईपैड, मैक और विजन प्रो जैसे उपकरणों के साथ काम करती है. एपल पे में उपयोगकर्ता अपने समर्थित डेबिट या क्रेडिट कार्ड को डिजिटल रूप में जोड़ सकते हैं और भुगतान के समय कार्ड का इस्तेमाल किए बिना लेनदेन कर सकते हैं.
इस सेवा में भुगतान की पुष्टि के लिए फेस आईडी, टच आईडी, ऑप्टिक आईडी, पिन या पासकोड जैसी सुरक्षा व्यवस्था का इस्तेमाल किया जाता है. भुगतान से जुड़ी जानकारी को उपकरण में सुरक्षित तरीके से रखा जाता है. एपल पे में सिक्योर एलिमेंट तकनीक का उपयोग होता है, जो भुगतान से संबंधित संवेदनशील जानकारी और क्रिप्टोग्राफिक प्रक्रियाओं को सुरक्षित रखने में मदद करती है.
एपल पे का उपयोग कई सार्वजनिक परिवहन सेवाओं में किराया चुकाने के लिए भी किया जा सकता है. कुछ समर्थित परिवहन नेटवर्क में एक्सप्रेस मोड की सुविधा मिलती है. इसमें निर्धारित परिस्थितियों में हर भुगतान के लिए अलग से प्रमाणीकरण की जरूरत नहीं होती. अन्य संपर्क रहित परिवहन प्रणालियों में सामान्य एपल पे लेनदेन प्रक्रिया के जरिए भुगतान किया जाता है.
भारत में एपल पे की शुरुआत आईफोन, आईपैड और एपल वॉच के लिए की गई है. मैक के लिए इसकी सुविधा बाद में उपलब्ध कराने की जानकारी दी गई थी. भारत में एपल पे के जरिए भुगतान के लिए कुछ बैंक द्वारा जारी समर्थित कार्ड जोडे जा सकते हैं. उपलब्ध जानकारी के अनुसार एक्सिस बैंक द्वारा जारी वीजा और मास्टरकार्ड क्रेडिट कार्ड को एपल पे से जोडकर समर्थित दुकानों और ऑनलाइन सेवाओं पर भुगतान किया जा सकता है (Apple Pay India).
Apple Pay Launched: अमेरिकी कंपनी ऐपल ने भारतीय यूजर्स के लिए Apple Pay लॉन्च कर दिया है. लोगों के मन में सवाल है कि क्या ये UPI की तरह काम करेगा? आइए जानते हैं तमाम सवालों के जवाब