scorecardresearch
 
Advertisement

मॉर्गन स्टेनली

मॉर्गन स्टेनली

मॉर्गन स्टेनली

मॉर्गन स्टेनली (Morgan Stanley) अमेरिका की एक बहुराष्ट्रीय निवेश बैंकिंग और वित्तीय सेवा कंपनी है. इसका मुख्यालय न्यूयॉर्क शहर के मिडटाउन मैनहैटन इलाके में 1585 ब्रॉडवे पर स्थित है. कंपनी दुनिया के कई देशों में अपने कार्यालयों के जरिए वित्तीय सेवाए उपलब्ध कराती है. इसके ग्राहकों में कंपनिया, सरकारे, संस्थान और व्यक्तिगत निवेशक शामिल है.

मॉर्गन स्टेनली की स्थापना 16 सितंबर 1935 को हुई थी. उस समय अमेरिका में ग्लास-स्टिगल अधिनियम लागू हुआ था, जिसके तहत वाणिज्यिक बैंकिंग और निवेश बैंकिंग गतिविधियो को अलग करने की व्यवस्था की गई थी. इसी बदलाव के बाद जे.पी. मॉर्गन एंड कंपनी के साझेदार हेनरी स्टर्गिस मॉर्गन और हेरोल्ड स्टेनली सहित अन्य लोगो ने इस कंपनी की शुरुआत की.

स्थापना के पहले ही वर्ष में मॉर्गन स्टेनली ने सार्वजनिक पेशकश और निजी प्लेसमेंट के क्षेत्र में करीब 1.1 अरब अमेरिकी डॉलर के कारोबार के साथ अमेरिकी बाजार में 24 प्रतिशत हिस्सेदारी दर्ज की थी.

मौजूदा मॉर्गन स्टेनली का स्वरूप 1997 में हुए विलय के बाद बना. उस समय मूल मॉर्गन स्टेनली और डीन विटर डिस्कवर एंड कंपनी का विलय हुआ था. विलय के बाद डीन विटर के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी फिलिप जे. पर्सेल नई कंपनी के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी बने. नई कंपनी का नाम मॉर्गन स्टेनली डीन विटर डिस्कवर एंड कंपनी रखा गया था. 2001 में कंपनी ने अपना नाम बदलकर फिर से मॉर्गन स्टेनली कर लिया.

आज कंपनी के प्रमुख कारोबार क्षेत्रों में संस्थागत प्रतिभूति सेवाए, संपत्ति प्रबंधन और निवेश प्रबंधन शामिल है. मॉर्गन स्टेनली की सेवाए वित्तीय बाजारो, निवेश और धन प्रबंधन से जुड़ी गतिविधियो पर केंद्रित है. कंपनी को वित्तीय स्थिरता बोर्ड की ओर से वैश्विक स्तर पर प्रणालीगत रूप से महत्वपूर्ण वित्तीय संस्थानो में शामिल किया गया है.
 

और पढ़ें
Follow मॉर्गन स्टेनली on:
Advertisement
Advertisement