राजस्थान की राजनीति, युवा शक्ति, रोजगार और विकास के मुद्दों पर चर्चा के लिए तैयार है ‘पंचायत आज तक – राजस्थान. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की सरकार के कामकाज से लेकर विपक्ष की रणनीति, युवाओं के भविष्य, महिला सशक्तीकरण और राजस्थान के विकास के रोडमैप तक—इस मंच पर प्रदेश के सियासी दिग्गज, जनप्रतिनिधि, युवा नेता और उद्यमी रखेंगे अपनी बात. राजस्थान आज कितना बदला है और विकसित प्रदेश बनने का उसका सपना कैसे साकार होगा? इन सवालों पर होगी सीधी, बेबाक और अहम चर्चा.
गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि जैसे-जैसे होटल के कमरों की उपलब्धता बढ़ेगी और यात्रा की लागत कम होगी, विदेशी पर्यटकों की संख्या में भी तेजी से बढ़ोतरी होने की उम्मीद है.
अर्जुन राम मेघवाल ने कहा जनता चाहती है कि मतदाता सूची साफ-सुथरी हो और उसमें गलतियों को दूर किया जाए. मेघवाल ने राहुल गांधी पर राजनीतिक नैरेटिव बनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस को जमीनी स्तर पर मेहनत करनी चाहिए.