scorecardresearch
 
Advertisement

छत्तीसगढ़

Chief Justice photo in tantrik ritual

चीफ जस्टिस की तस्वीर लेकर श्मशान में बैठा था शख्स, फिर...

09 अगस्त 2026

बिलासपुर में जमानत के लिए एक शख्स ऐसा अंधविश्वास में फंसा कि श्मशान घाट में तांत्रिक अनुष्ठान करने पहुंच गया. हैरानी की बात ये थी कि अनुष्ठान में छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस की तस्वीर भी रखी गई थी. ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने मौके से एक आरोपी को पकड़ा और अनुष्ठान का सामान बरामद किया.

नेतानार सीआरपीएफ कैंप में महिलाओं के रोजगार के लिए कई केंद्र खुल गए हैं (Photo: ITG)

जब डर पीछे छूटने लगा... नक्सलवाद के बाद बदलते इलाकों की कहानी

08 अगस्त 2026

छत्तीसगढ़ के बस्तर, दंतेवाड़ा और जगदलपुर में नक्सलवाद के प्रभाव के बाद बदलती तस्वीर अब सुरक्षा अभियानों से आगे बढ़कर सामान्य जीवन, रोजगार, महिला सशक्तिकरण, कौशल प्रशिक्षण और पर्यटन में दिखाई दे रही है. नेतानार के सीआरपीएफ कैंप में ग्रामीणों के लिए खुली सुविधाएं, दंतेवाड़ा में पूर्व नक्सलियों का कौशल प्रशिक्षण और चित्रकोट-तीरथगढ़ जैसे पर्यटन स्थलों पर लौटते पर्यटक इस बदलाव के अहम संकेत हैं. यहां अब बंदूक और डर की पहचान धीरे-धीरे बैंकिंग, रोजगार, हुनर और उम्मीद में बदल रही है.

Govt approves EMC 2.O in Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में बनेगा इलेक्ट्रॉनिक्स हब, राजनांदगांव में EMC 2.0 को मिली मंजूरी

07 अगस्त 2026

भारत सरकार ने छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर की स्थापना को मंजूरी दी है. इससे राज्य में 3000 करोड़ रुपए से ज्यादा निवेश होगा और लगभग 9000 युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा होंगे. इस परियोजना के लिए केंद्र सरकार ने 210.56 करोड़ रुपए की सहायता दी है.

नक्सल प्रभावित इलाके में रहने वाली दीपा अब डॉक्टर बनने जा रही है (Photo ITG)

तैयार हो रही है नई 'फ्रंटलाइन', जहां हथियार नहीं, हुनर है सबसे बड़ा हथियार

07 अगस्त 2026

कभी नक्सल हिंसा के लिए चर्चित रहा बस्तर अब शिक्षा, कौशल विकास, पुनर्वास और पर्यटन के जरिए नई पहचान गढ़ने की कोशिश कर रहा है. दंतेवाड़ा के पोटाली गांव की छात्रा दीपा मरकाम का नीट में सफल होना, 'छू लो आसमान' और ज्ञानगुड़ी जैसे संस्थानों से डॉक्टर बनते युवा, पूर्व नक्सलियों का स्किल ट्रेनिंग से रोजगार की ओर बढ़ना और पर्यटन परियोजनाओं पर काम, इस बदलाव की नई तस्वीर पेश कर रहे हैं. सरकार सुरक्षा के साथ शिक्षा और रोजगार पर भी फोकस बढ़ा रही है.

बारिश, भूख और आंदोलन... आखिर क्यों नहीं हट रहे छात्र?

06 अगस्त 2026

JPSC-JSSC :क्या झारखंड का छात्र आंदोलन अब सिर्फ JPSC-JSSC भर्ती विवाद तक सीमित नहीं रहा? रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में हजारों छात्र पिछले कई दिनों से बारिश, भूख और अनिश्चित भविष्य के बीच आंदोलन कर रहे हैं। छात्रों की मांग है कि 2019 से 2026 तक की विवादित भर्ती परीक्षाओं की CBI जांच कराई जाए।

आखिर ऐसे क्यों आक्रामक हुई मादा भालू? जानें पूरा मामला

06 अगस्त 2026

छत्तीसगढ़ के कांकेर में मादा भालू के हमले में दो सगे भाई-बहन की मौत हो गई, जबकि तीसरी बहन गंभीर रूप से घायल है. एक्सपर्ट टीम ने चार घंटे बाद भालू को बेहोश कर काबू में किया. फिलहाल वन विभाग ने भालू को पकड़ लिया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है.

कैफे पंडुम में कई ऐसे लोग काम कर रहे हैं जो पहले नक्सली थे (Photo: ITG)

नक्सली की प्रेम कहानी और नई जिंदगी, 'कैफे पंडुम' ऐसे बदल रहा तकदीर

06 अगस्त 2026

बस्तर के जगदलपुर स्थित कैफे पंडुम सिर्फ एक कैफे नहीं, बल्कि नई जिंदगी की उम्मीद की मिसाल बन चुका है. यहां कभी 8 लाख रुपये के इनामी नक्सली रहे लखमू और नक्सली संगठन की सदस्य फूलमती ने जंगल, बंदूक और हिंसा का रास्ता छोड़कर काम कर रहे हैं. अब दोनों ने शादी की और अब सम्मानजनक जीवन जी रहे हैं. यह कहानी बताती है कि प्रेम, भरोसा और पुनर्वास कैसे किसी की पूरी जिंदगी बदल सकते हैं.

Bear Attack

मादा भालू के हमले ने उजाड़ दिया परिवार, दो सगे भाई-बहन की मौत

05 अगस्त 2026

कांकेर जिले के मरकाटोला गांव में मादा भालू के हमले में दो सगे भाई-बहन की मौत हो गई, जबकि उनकी एक अन्य बहन गंभीर रूप से घायल हो गई. ग्रामीणों के अनुसार, एक दिन पहले भालू के शावक की मौत के बाद वह आक्रामक हो गई थी. करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद विशेषज्ञ टीम ने भालू को बेहोश कर काबू में किया.

कभी नक्सली रहा पुदिया अब दंतेवाड़ा के जिला परियोजना लाइवलीहुड कॉलेज में नई जिंदगी की बारीकियां सीख रहा है. (Photo: ITG)

14 साल की उम्र में नक्सली बने 'खूंखार' पुदिया का Exclusive Interview

05 अगस्त 2026

14 साल की उम्र में घर छोड़कर नक्सली संगठन में शामिल हुआ पुदिया तेलम 22 साल तक बस्तर के जंगलों में सक्रिय रहा और वेस्ट बस्तर का डिजिटल कमांडर-इन-चीफ बना. 8 लाख के इनामी रहे पुदिया ने अब आत्मसमर्पण कर नई जिंदगी की शुरुआत की है. आजतक डॉट इन से एक्सक्लूसिव बातचीत में उसने भर्ती, ट्रेनिंग, बड़े हमलों, संगठन की कार्यप्रणाली और मुख्यधारा में लौटने की पूरी कहानी साझा की.

बाढ़ की चपेट में आया BSF कैंप, जवानों ने पेड़ों का सहारा लेकर बचाई जान

02 अगस्त 2026

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में भारी बारिश ने बीएसएफ कैंप को बाढ़ की चपेट में ला दिया. कैंप में अचानक पानी घुसने से जवानों को जान बचाने के लिए छतों और पेड़ों का सहारा लेना पड़ा. 7 जवान बैरक की छत पर, 2 जवान पेड़ों पर और एक जवान मेस की छत पर पूरी रात फंसा रहा. सुबह रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर सभी जवानों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया.

गड्ढे में कैसे दबा ये ज़िंदा मजदूर? खुदाई में मिला शव

01 अगस्त 2026

छत्तीसगढ़ के कांकेर में जल जीवन मिशन के काम के दौरान लापता मजदूर रामदेव का शव चार दिन बाद गड्ढे से मिला. हादसे के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूटा, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है.

शव मिलते ही भड़का ग्रामीणों का गुस्सा.(Photo: Screengrab)

JCB से मिट्टी भरते वक्त गड्ढे में दब गया मजदूर, 4 दिन बाद मिला शव

01 अगस्त 2026

छत्तीसगढ़ के कांकेर में नल-जल योजना के काम के दौरान करीब 30 वर्षीय मजदूर रामदेव आंचला लापता हो गया. चार दिन तक तलाश के बाद उसी जगह करीब 10 मीटर तक खुदाई की गई तो उसका शव मिट्टी के भीतर मिला. ग्रामीणों ने जेसीबी चालक पर गुस्सा उतारा, जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया.

पुलिस ने 3 करोड़ की राशि फ्रीज करा दी. (Photo: ITG)

1242 म्यूल अकाउंट्स में घूमता था साइबर ठगी का पैसा, 3 करोड़ फ्रीज कराए

30 जुलाई 2026

छत्तीसगढ़ के दुर्ग पुलिस ने साइबर ठगी और ऑनलाइन सट्टे के नेटवर्क पर एक्शन लेते हुए 1242 म्यूल बैंक खातों का खुलासा किया है. पुलिस ने 122 आरोपियों को अरेस्ट किया है और करीब 3 करोड़ की संदिग्ध राशि फ्रीज की है. जांच में सामने आया कि साइबर अपराधी लोगों को कमीशन और आसान कमाई का लालच देकर खातों का इस्तेमाल ठगी की रकम को इधर-उधर भेजने के लिए करते थे.

करीब 6 महीने पुरानी है बाघ की खाल. (Photo: Screengrab)

टाइगर की खाल बेच रहे थे तस्कर... अफसरों ने खरीदार बनकर पकड़ा

30 जुलाई 2026

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में वन्यजीव तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है. मध्य प्रदेश वाइल्ड क्राइम ब्यूरो की सूचना पर वन विभाग ने खरीदार बनकर जाल बिछाया और तीन अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार कर लिया. आरोपियों के पास से बाघ की खाल, पैंगोलिन के शेल और शिकार में इस्तेमाल होने वाले हथियार बरामद किए गए हैं.

छात्र को टीचर ने दी गाली लिखने की सजा.  (Image Credits: Getty)

8वीं के छात्र से 200 बार लिखवाई 'मां की गाली', मांगे पेरेंट्स के साइन

29 जुलाई 2026

अंबिकापुर में एक निजी स्कूल की शिक्षिका द्वारा 8वीं के छात्र को 200 बार मां की गाली लिखने की सजा देने का मामला सामने आया है. छात्र के पिता ने डीईओ से शिकायत की है. शिकायत के बाद शिक्षा विभाग ने जांच के आदेश दिए हैं. डीईओ ने कहा कि आरोप सही पाए जाने पर शिक्षिका के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

 Unique wedding in the central jail

इश्क, इल्जाम और इकरार, जगदलपुर जेल में हुई अनोखी शादी

27 जुलाई 2026

जगदलपुर केंद्रीय जेल में पहली बार जेल परिसर में विवाह कराया गया. रेप और एससी/एसटी एक्ट के मामले में सात महीने से न्यायिक हिरासत में बंद आरोपी ने अदालत की अनुमति से उसी युवती से शादी की, जिसने उसके खिलाफ मामला दर्ज कराया था. दोनों परिवारों और जेल प्रशासन की मौजूदगी में हिंदू रीति-रिवाज से विवाह संपन्न हुआ. हालांकि मुकदमे की कानूनी प्रक्रिया पहले की तरह जारी रहेगी.

Search for missing couple continues

उफनते नाले में बह गई कार, 15 घंटे से पति-पत्नी की तलाश जारी

27 जुलाई 2026

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में भारी बारिश के बीच घोघरा नाले के तेज बहाव में एक कार बह गई. कार में सवार पति-पत्नी देवनारायण पटेल और सविता पटेल लापता हैं. रविवार शाम से पुलिस, बचाव दल और स्थानीय ग्रामीण उनकी तलाश में जुटे हैं. तेज बहाव और अंधेरा होने से अभियान में दिक्कत आई, लेकिन सोमवार सुबह फिर से रेस्क्यू तेज कर दिया गया.

उफनते नाले में बह गई कार, सवार पति-पत्नी लापता, देखें वीड‍ियो

27 जुलाई 2026

छत्तीसगढ़ में उफनते नाले में एक कार बह गई. इस हादसे में कार सवार पति-पत्नी लापता बताए जा रहे हैं. दोनों की जान बचाने के लिए पुलिस और रेस्क्यू टीम का अभियान जारी है. मामला छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ का है. लगातार हो रही भारी बारिश के बीच रविवार की शाम ये हादसा हुआ. कार में सवार पति-पत्नी लापता बताए जा रहे हैं, जबकि एक व्यक्ति ने समय रहते छलांग लगाकर अपनी जान बचा ली.

CCTV में कैद हुआ दर्दनाक हादसा.(Photo: Screengrab)

VIDEO: चलती ट्रेन में चढ़ते समय गिरे रीजनल मैनेजर, पैर कटने से गई जान

25 जुलाई 2026

छत्तीसगढ़ के दुर्ग रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी के क्षेत्रीय प्रबंधक संदीप कुमार सिन्हा की मौत हो गई. चलती एक्सप्रेस ट्रेन में चढ़ने के दौरान उनका पैर फिसल गया और वे ट्रेन व प्लेटफॉर्म के बीच पटरी पर जा गिरे. पूरी घटना स्टेशन पर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई.

यूपी के बहराइच में बच्चे को निगल गया था मगरमच्छ. (Photo: Screengrab)

दो मगरमच्छ, दो तस्वीरें... एक पर आएगा प्यार, दूसरी कर देगी बेचैन

24 जुलाई 2026

एक मगरमच्छ... जिसकी मौत पर पूरे गांव में चूल्हे नहीं जले. और दूसरा वो जिसने 12 साल के मासूम को देखते ही पानी में खींच लिया और कुछ ही पलों में एक परिवार की दुनिया उजाड़ दी. दोनों एक ही प्रजाति के हैं, लेकिन दोनों की कहानियां बिल्कुल अलग हैं. सवाल यही है कि क्या एक मगरमच्छ सचमुच शांत स्वभाव वाला 'गंगाराम' बन सकता है और दूसरा आदमखोर?

BJP Congress Clash

BJP-कांग्रेस में कटा बवाल, 12 कांग्रेस नेताओं पर FIR

23 जुलाई 2026

बुधवार को भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री आवास के बाहर किए गए प्रदर्शन के जवाब में छत्तीसगढ़ कांग्रेस मुख्यालय का घेराव किया. इस दौरान दोनों पक्षों के बीच टकराव हो गया.

Advertisement
Advertisement