ऑनलाइन कैलकुलेटर क्या होते हैं और इनका इस्तेमाल कैसे किया जाता है?
ऑनलाइन कैलकुलेटर (Online Calculators) ऐसे साधन हैं, जिनकी मदद से ब्याज, EMI, निवेश, रिटर्न और दूसरी वित्तीय गणनाएं आसानी से की जा सकती हैं. जरूरी जानकारी दर्ज करने के बाद कैलकुलेटर अनुमानित परिणाम दिखाता है. ध्यान रखें कि ये कैलकुलेटर केवल अनुमान और संदर्भ के लिए हैं. इनमें दिए गए परिणाम उपलब्ध कराई गई जानकारी और दर्ज किए गए आंकड़ों के आधार पर अनुमानित होते हैं. वास्तविक राशि ब्याज दर, शुल्क, टैक्स, नियम और संबंधित बैंक या वित्तीय संस्थान की शर्तों के अनुसार अलग हो सकती है. सटीक राशि और अंतिम गणना के लिए संबंधित बैंक या वित्तीय संस्थान के नियम, शुल्क और अन्य लागू शर्तों को जरूर देखें.
Aaj Tak की वेबसाइट पर कौन-कौन से ऑनलाइन कैलकुलेटर उपलब्ध हैं?
आजतक की वेबसाइट
aajtak.in पर टूल्स एंड कैलकुलेटर्स (Tools & Calculators) सेक्शन में एसआईपी कैलकुलेटर (SIP Calculator), होम लोन कैलकुलेटर (Home Loan EMI Calculator), एफडी कैलकुलेटर (FD Calculator), कार लोन कैलकुलेटर (Car Loan EMI Calculator), पर्सनल लोन कैलकुलेटर (Personal Loan Calculator), ईपीएफ कैलकुलेटर (EPF Calculator) और पीपीएफ कैलकुलेटर (PPF Calculator) जैसे कैलकुलेटर उपलब्ध हैं.
ऑनलाइन कैलकुलेटर का इस्तेमाल कैसे करें?
अपनी जरूरत के अनुसार कैलकुलेटर चुनें और उसमें मांगी गई जानकारी जैसे राशि, ब्याज दर, निवेश अवधि या लोन की अवधि दर्ज करें. इसके बाद कैलकुलेटर अनुमानित परिणाम दिखाएगा.
ऑनलाइन कैलकुलेटर से किन चीजों की गणना की जा सकती है?
ऑनलाइन कैलकुलेटर की मदद से एसआईपी रिटर्न, लोन की EMI, फिक्स्ड डिपॉजिट की मैच्योरिटी राशि, पीपीएफ और ईपीएफ में जमा होने वाली अनुमानित राशि जैसी वित्तीय गणनाएं की जा सकती हैं.
क्या aajtak.in के कैलकुलेटर का इस्तेमाल मोबाइल फोन पर किया जा सकता है?
बिलकुल
aajtak.in के ऑनलाइन कैलकुलेटर मोबाइल, टैबलेट और कंप्यूटर जैसे उपकरणों पर इस्तेमाल किए जा सकते हैं.
क्या aajtak.in के ऑनलाइन कैलकुलेटर फ्री में इस्तेमाल किए जा सकते हैं?
बिलकुल
aajtak.in के टूल एंड कैलकुलेटर्स (Tools & Calculators) सेक्शन में उपलब्ध ऑनलाइन कैलकुलेटर का इस्तेमाल आसानी से किया जा सकता है.
ऑनलाइन कैलकुलेटर में सही जानकारी दर्ज करना क्यों जरूरी है?
कैलकुलेटर द्वारा दिया गया परिणाम आपके द्वारा दर्ज की गई जानकारी पर निर्भर करता है. इसलिए राशि, ब्याज दर और अवधि जैसी जानकारी सही दर्ज करना जरूरी है.
ऑनलाइन कैलकुलेटर से मिलने वाले नतीजे को कैसे समझें?
नतीजे को समझने के लिए कैलकुलेटर में दिखाए गए आंकड़ों जैसे कुल निवेश, ब्याज, EMI, मैच्योरिटी राशि या अनुमानित रिटर्न को देखें. अलग-अलग कैलकुलेटर में नतीजे दिखाने का तरीका अलग हो सकता है. वास्तविक राशि ब्याज दर, शुल्क, टैक्स, नियम और संबंधित बैंक या वित्तीय संस्थान की शर्तों के अनुसार अलग हो सकती है.
क्या ऑनलाइन कैलकुलेटर से मिलने वाला नतीजा तुरंत मिलता है?
हां, जरूरी जानकारी दर्ज करने के बाद ऑनलाइन कैलकुलेटर तुरंत अनुमानित परिणाम दिखाता है.
लोन और EMI की गणना के लिए कौन से कैलकुलेटर इस्तेमाल किए जा सकते हैं?
लोन की EMI का अनुमान लगाने के लिए होम लोन ईएमआई कैलकुलेटर, पर्सनल लोन ईएमआई कैलकुलेटर और कार लोन ईएमआई कैलकुलेटर आदि का इस्तेमाल किया जा सकता है.
SIP Calculator का इस्तेमाल किसके लिए किया जाता है?
एसआईपी कैलकुलेटर (SIP Calculator) की मदद से निवेश की राशि, अवधि और अनुमानित रिटर्न के आधार पर संभावित SIP रिटर्न और मैच्योरिटी राशि का अनुमान लगाया जा सकता है.
Home Loan EMI Calculator से क्या पता किया जा सकता है?
होम लोन ईएमआई कैलकुलेटर (Home Loan EMI Calculator) की मदद से लोन की राशि, ब्याज दर और अवधि के आधार पर अनुमानित मासिक EMI और कुल ब्याज का पता लगाया जा सकता है.
Car Loan EMI Calculator किस काम आता है?
कार लोन ईएमआई कैलकुलेटर (Car Loan EMI Calculator) की मदद से कार लोन की राशि, ब्याज दर और लोन की अवधि के आधार पर अनुमानित मासिक EMI की गणना की जा सकती है.
Personal Loan Calculator से क्या गणना की जा सकती है?
पर्सनल लोन ईएमआई कैलकुलेटर (Personal Loan Calculator) की मदद से लोन की राशि, ब्याज दर और अवधि के आधार पर अनुमानित EMI, कुल ब्याज और कुल भुगतान का अनुमान लगाया जा सकता है.
FD Calculator से क्या पता किया जा सकता है?
एफडी कैलकुलेटर (FD Calculator) की मदद से जमा राशि, ब्याज दर और अवधि के आधार पर फिक्स्ड डिपॉजिट पर मिलने वाले अनुमानित ब्याज और मैच्योरिटी राशि की गणना की जा सकती है.
PPF Calculator का इस्तेमाल क्यों किया जाता है?
पीपीएफ कैलकुलेटर (PPF Calculator) की मदद से निवेश की राशि, अवधि और लागू ब्याज दर के आधार पर PPF में अनुमानित मैच्योरिटी राशि और ब्याज का पता लगाया जा सकता है.
EPF Calculator से क्या जानकारी मिलती है?
ईपीएफ कैलकुलेटर (EPF Calculator) की मदद से वेतन, योगदान और अवधि जैसी जानकारी के आधार पर रिटायरमेंट तक जमा होने वाली अनुमानित EPF राशि का आकलन किया जा सकता है.
EMI की गणना करने के लिए किन जानकारियों की जरूरत होती है?
EMI की गणना के लिए आमतौर पर लोन की राशि, ब्याज दर और लोन की अवधि की जानकारी जरूरी होती है.
लोन लेने से पहले EMI Calculator का इस्तेमाल क्यों करना चाहिए?
EMI Calculator से संभावित मासिक EMI, कुल ब्याज और कुल भुगतान का अनुमान लगाया जा सकता है. इससे लोन की लागत को समझने में मदद मिलती है.
क्या ऑनलाइन कैलकुलेटर से मिलने वाला परिणाम वास्तविक राशि से अलग हो सकता है?
हां, कैलकुलेटर से मिलने वाला परिणाम अनुमानित हो सकता है. वास्तविक राशि ब्याज दर, शुल्क, टैक्स, नियमों और संबंधित बैंक या वित्तीय संस्थान की शर्तों के आधार पर अलग हो सकती है.