कौन बनेगा करोड़पति
कौन बनेगा करोड़पति (Kaun Banega Crorepati), जिसे केबीसी (KBC) के लोकप्रिय नाम से भी जाना जाता है, हिंदी भाषा का एक भारतीय टेलीविजन गेम शो है. यह हू वॉन्ट्स टू बी अ मिलियनेयर शो का आधिकारिक हिंदी रूपांतरण है (Franchise of Who Wants to be a Millionaire). इसे इसके पहले सीजन के पहले एपिसोड से अभिनेता अमिताभ बच्चन ने प्रस्तुत किया है (KBC Host Amitabh Bachchan). सिर्फ तीसरे सीजन के दौरान, अभिनेता शाहरुख खान केबीसी के होस्ट के तौर पर नजर आए थे (KBC Season 3 Host Shah Rukh Khan). 2000 से 2007 तक इस कार्यक्रम के तीन सीजन स्टार प्लस (Star Plus) पर प्रसारित हुए, जिसे समीर नायर की प्रोग्रामिंग टीम ने कमीशन किया था. 2010 से, यह सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर प्रसारित हो रहा है (KBC Broadcast on Sony TV). और सीजन 1 से सीजन 10 तक बिग सिनर्जी ने इसका निर्माण किया. केबीसी के सीजन 10 के बाद से स्टूडियो नेक्स्ट और सीजन 11 से ट्री ऑफ नॉलेज बतौर को-प्रोड्यूसर इससे जुड़े (KBC Producers).
कौन बनेगा करोड़पति शो का फॉर्मेट वॉन्ट्स टू बी अ मिलियनेयर की तरह है. इस कार्यक्रम में प्रतियोगियों से बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाते हैं और उन्हें चार संभावित विकल्पों में से सही उत्तर का चयन करना होता है. मदद के लिए प्रतियोगियों को लाइफ लाइन भी दी जाती हैं (KBC Format). 2013 में सीजन 7 के बाद से, केबीसी की टॉप प्राइज मनी ₹7 करोड़ रहा है (KBC Prize Money).
इस शो में शिरकत करने के लिए पहले क्वालीफाई करना होता है, जिसके लिए टेलीफोन लाइन खोले जाते हैं, जहां सही जवाब देने वालों को रैंडम सेलेक्शन के तहत इस कार्यक्रम में शामिल होने का मौका दिया जाता है. शो में पहुंचने के बाद अगला राउंड फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट होता है, जिसमें सबसे जल्दी जवाब देने वाले कॉन्टेंटेस्ट को हॉट सीट पर बैठने का मौका मिलता है. सिर्फ हॉट सीट पर बैठने वाला प्रतियोगी के पास ही सवालों के सही जवाब देकर इनामी राशि जीतने का मौका होता है (KBC Gameplay).
अमिताभ बच्चन का 'कौन बनेगा करोड़पति 18' 10 अगस्त 2026 से शुरू हो रहा है. इस बार शो के नियमों में बड़ा बदलाव किया गया है. अब सिर्फ सही जवाब देना काफी नहीं होगा, बल्कि जवाब तक पहुंचने की सोच और तर्क भी अहम होंगे.
हर्षवर्धन नवाथे ने 2000 में 'कौन बनेगा करोड़पति' का पहला सीजन जीतकर देशभर में पहचान बनाई. शो से उनकी जिंदगी रातोरात बदल गई थी. जानते हैं कि अब वो कहां हैं और क्या कर रहे हैं.
कॉमेडियन समय रैना ने स्टैंडअप शो 'स्टिल अलाइव' से धमाकेदार वापसी की. समय ने बताया कि केबीसी में उन्होंने झूठ बोला था. उन्होंने अपने शो में अमिताभ के बेटे अभिषेक बच्चन को रोस्ट किया. इंडियाज गॉट लेटेंट कंट्रोवर्सी पर भी अपने विचार रखे.
बीते साल अमिताभ ने अपना 83वां जन्मदिन मनाया था. तमाम मुश्किलों का सामना करते हुए एक्टर आज भी रोज काम पर जाते हैं. अलग-अलग प्रोजेक्ट्स से जुड़े अमिताभ बच्चन ने अब अपने ब्लॉग में बताया हमेशा काम करने और व्यस्त रहने की अहमियत पर बात की है.
क्या आपको पता है 'द 50' इंडिया का ओरिजिनल शो नहीं है. जी हां, ये हिट फ्रेंच रियलिटी सीरीज Les Cinquante की कॉपी है. इस शो में 50 कंटेस्टेंट्स होंगे, जो बिना किसी फिक्स रूल के 'ग्रैंड पैलेस' में एक दूसरे का सामना करेंगे. शो धोखे, दोस्ती और स्ट्रेटजी से भरा होगा.
KBC 17 के खत्म होते ही अमिताभ बच्चन भावुक हो गए हैं. शो के सेट्स की याद में डूबे बिग बी ने ब्लॉग में लिखा कि बिना काम के दिन बहुत लंबे लग रहे हैं. वो शूट के दिनों को याद कर रहे हैं. अपना खालीपन उनसे डाइजेस्ट नहीं हो रहा है.
अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य 'कौन बनेगा करोड़पति' शो पर पहुंचे, जहां ऑडियंस ने उनसे घर से जुड़े कुछ सवाल किए. अगस्त्य ने अपने नाना-नानी से जुड़ी कई बातें शेयर कीं, जिसे सुनकर सभी दंग रह गए.
धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म इक्कीस रिलीज हो चुकी है.इसे लेकर फैंस और फिल्म इंडस्ट्री के लोग भावुक हैं. केबीसी 17 में अमिताभ बच्चन ने धर्मेंद्र को याद करते हुए उनके साथ काम करने के अनुभव साझा किए. फिल्म के डायरेक्टर श्रीराम राघवन और अभिनेता जयदीप अहलावत ने भी धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि दी.
कौन बनेगा करोड़पति के 17वें सीजन में रांची के बिप्लब बिस्वास ने 1 करोड़ रुपये जीते. वो सीजन 17 के दूसरे करोड़पति बने हैं. CRPF इंस्पेक्टर बिप्लब ने तेजी से सवालों के जवाब दिए और 1 करोड़ के सवाल का सही जवाब देकर अमिताभ बच्चन को भी इंप्रेस किया.
कौन बनेगा करोड़पति के 17वें सीजन का भी समापन होने को है. शो अपने अंतिम पड़ाव पर है. इस खास मौके पर अमिताभ बच्चन 32 मिनट तक लगातार गाना गाते दिखेंगे. शो के अब तक 105 एपिसोड्स एयर किए जा चुके हैं. सालों से चला आ रहा ये शो फैंस का फेवरेट है.
अमिताभ बच्चन का गेम शो 'कौन बनेगा करोड़पति' फैंस का फेवरेट है. इसके नए एपिसोड में एक्टर कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे नजर आने वाले हैं.
83 साल के अमिताभ बच्चन KBC 17 में सुबह 9 से रात 12 बजे तक 3 एपिसोड शूट करते हैं. फैमिली मैन स्टार शारिब हाशमी ने बताया कि उनकी एनर्जी देखकर सलाम करने लायक है. वो इस उम्र में भी बहुत एक्टिव हैं. ये देख एक्टर खुद हैरान रह गए.
कौन बनेगा करोड़पति का अपकमिंग एपिसोड धमाकेदार होने वाला है. क्विज शो में टीम इंडिया की महिला क्रिकेटर्स गेस्ट बनी हैं.
भारतीय क्रिकेटर स्मृति मंधाना ने अमिताभ बच्चन के शो कौन बनेगा करोड़पति के स्पेशल एपिसोड में हिस्सा नहीं लिया है. इसपर उनके फैंस में कई सवाल उठे हैं. उनकी शादी पलाश मुच्छल के साथ टलने की खबरों ने स्थिति को और जटिल बना दिया है. पलाश मुच्छल पर धोखा देने के आरोप लगे हैं, जिन पर उनकी कजिन ने प्रतिक्रिया दी है.
क्रिकेटर स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की अचानक शादी टलने से फैंस के बीच हलचल मची हुई है.
अमिताभ बच्चन के शो 'कौन बनेगा करोड़पति 17' में टॉप कॉमेडियन कीकू शारदा और सुदेश लहरी ने आकर धमाल मचाया.
उनका एक वीडियो सामने आया है जहां हर्ष बिग बी के सामने स्टैंडअप करते दिखे. हर्ष ने बिग बी की फिल्म बागबान का जिक्र किया.
एक्टर मनोज बाजपेयी ने 'कौन बनेगा करोड़पति' शो पर खुलासा किया है कि एक बार अमिताभ बच्चन के कारण उनकी जान जाने वाली थी. ये घटना एक फिल्म की शूटिंग के दौरान हुई थी जिसमें दोनों एक्टर्स शामिल थे.
इसी एपिसोड के दौरान रवि गुप्ता ने अमिताभ बच्चन संग एक खास किस्सा भी साझा किया. उन्होंने बताया कि वो पहले भी 'केबीसी' में आ चुके हैं, मगर पिछली बार वो सिर्फ आधे ही शो में आए थे.
फतेहपुर के स्टेशन मास्टर हिमांशु शेखर ने KBC में 11 सवालों का सही जवाब देकर 7.50 लाख रुपये जीते. अमिताभ बच्चन से मिलने का सपना पूरा करने के लिए उन्होंने आठ साल कड़ी मेहनत की. उनकी इस सफलता से पूरे फतेहपुर जिले और रेलवे विभाग में खुशी की लहर दौड़ गई.
कौन बनेगा करोड़पति में कंटेस्टेंट्स की स्ट्रगल स्टोरी सुन दर्शकों और होस्ट अमिताभ बच्चन को कई दफा भावुक होते देखा गया है.