scorecardresearch
 
Advertisement

जेन-ज़ी

मम्मी पापा को क्यों अटपटी लगती है जेन जी की भाषा

क्रिंज, स्ले और डेलुलु... Gen Z के वो शब्द जो पैरेंट्स को करते हैं कन्फ्यूज़!

06 अक्टूबर 2026

जेन जी की बातचीत में सोशल मीडिया और इंटरनेट से आए कई ऐसे शब्द शामिल हो चुके हैं, जिन्हें मम्मी-पापा अक्सर नहीं समझ पाते. क्रिंज, स्ले, घोस्टिंग से लेकर डेलुलु तक, जानिए जेन जी की भाषा के आम शब्दों का आसान मतलब और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े उदाहरण.

Gen z founder shares experience with employees

'बॉस की रोस्टिंग, छुट्टी में डबल सैलरी', Gen Z फाउंडर का अनोखा ऑफिस कल्चर

06 अक्टूबर 2026

चंडीगढ़ के 25 साल के जेन जी फाउंडर प्रथम जिंदल ने अपनी कंपनी के काम करने का तरीका साझा किया है. यहां एम्प्लॉय बॉस का मजाक उड़ा सकते हैं, छुट्टी के दिन काम करने पर दोगुनी सैलरी पा सकते हैं और परेशान करने वाले कस्टमर को भी कंपनी छोड़ सकती है. प्रथम के लिए एम्प्लॉयज की खुशी और रिसपेक्ट, बिजनेस से कम जरूरी नहीं है.

क्या जेन जी वापस ला रही शॉपिंग मॉल्स में भीड़?

फिर ट्रेंड में आए शॉपिंग मॉल, सिर्फ खरीदने नहीं इसलिए जा रहा Gen Z!

06 अक्टूबर 2026

शॉपिंग मॉल से खत्म हुई भीड़ और रौनक को जेन जी अब वापस ला रहे है. ऑनलाइन शॉपिंग के बढ़ते प्रचलन से जो भीड़ शॉपिंग मॉल से खत्म हो रही थी धीरे-धीरे जेन जी उसे वापस लौटा रही है. USA टुडे के एक रिपोर्ट के मुताबिक जेन जी के बीच मॉल जाने का क्रेज फिर बढ़ता दिख रहा है. इसकी वजह सिर्फ शॉपिंग नहीं, बल्कि मॉल को एक पूरे एक्सपीरियंस की तरह देखना है

Gen Z pressure of being productive all the time

कुछ नया करने का प्रेशर! सोशल मीडिया के फेर में कैसे फंसा Gen Z?

06 अक्टूबर 2026

जेन जी एक ऐसी जेनरेशन है जो हर वक्त कुछ न कुछ अपने सेल्फ इम्प्रूवमेंट के लिए करना चाहती है. फिर चाहे वो उसकी पर्सनल लाइफ हो या प्रोफेशनल या उसकी इच्छाएं हो वो लगातार कुछ न कुछ प्रोडक्टिव करने में व्यस्त रहती है. लेकिन यही आदत बहुत बार जेन जी ऊपर भार बनने लगती है और उसे दबाव महसूस करवाती है. जहां वो लगतार प्रोडक्टिव बन रहना चाहता है.

genz not bad at social skills but bad at fake social interactions

बनावटी बातचीत से चिढ़ती है Gen Z, बस दिखावे से रहती है दूर

06 अक्टूबर 2026

जेन जी को अक्सर सोशल स्किल्स में कमजोर और बातचीत में अजीब बताया जाता है. लेकिन सोशल मीडिया पर एक अलग राय सामने आई है. क्या जेन जी को लोगों से बात करने में दिक्कत है या फिर वो सिर्फ बनावटी बातचीत से बचती है? ऑफिस की फॉर्मैलिटी वाली बातचीत से लेकर छोटी-मोटी बातों तक, क्या जेन जी के लिए सोशल होने का तरीका बदल गया है?

gen z social battery dead stops talking to people

Gen Z अचानक क्यों कर देते है बात बंद, क्या सोशल बैटरी खत्म होना है वजह?

05 अक्टूबर 2026

जेन जी अपने मन की शांति के लिए हमेशा से बहुत ही सजग रही है. इसलिए जब भी उसे ऐसा लगता है कि वो मानसिक रूप और शारीरिक रूप से थक चुकी है वो अचानक से लोगों के बीच से गायब हो जाती है, लोगों से बात करना बंद कर देती है. और भीड़ का हिस्सा रह के कम से कम लोगों से बातचीत या संपर्क रखती है. ये है जेन जी अपनी सोशल बैटरी बचाने का जेन जी तरीका.

जेन जी का सटल फ्लैक्स ट्रेंड क्यों है अलग

महंगी चीजें दिखाए बिना अमीर दिखने की कोशिश, क्या है Gen Z का 'सटल फ्लैक्स' ?

05 अक्टूबर 2026

आज के टाइम में अमीर दिखने के लिए हर चीज का खुलकर दिखावा करना जरूरी नहीं है. जेन जी के बीच अब महंगी चीजों को ऐसे दिखाने का ट्रेंड बढ़ रहा है, जिसमें चीज की कीमत सीधे बताई नहीं जाती, बस उसकी छोटी सी झलक दिखाई जाती है. इसे ही 'सटल फ्लैक्स' कहा जा रहा है.

पैसे बचाने के लिए जेन जी का सब्सक्रिप्शन डिटॉक्स

हर ऐप के लिए अलग से पैसे देकर थक चुके Gen Z, अब कर रही ये काम

05 अक्टूबर 2026

हर महीने ओटीटी, म्यूजिक और दूसरे ऐप्स की मेंबरशिप पर होने वाले छोटे-छोटो खर्च अब जेन जी को ज्यादा लगने लगा है. इसलिए कई लोग उन मेंबरशिप्स को बंद कर रहे हैं, जिनका वे कम इस्तेमाल करते हैं. इसे 'सब्सक्रिप्शन डिटॉक्स' कहा जा रहा है, यानी जरूरत की चीजों पर ही पैसा खर्च करना और बेकार की मेंबरशिप्स से छुटकारा पाना.

जेन जी के वर्क कल्चर से क्या बॉसेज हो रहे है परेशान?

बॉस की इस बात पर Gen Z एम्प्लॉय ने कैलकुलेटर से बता दिया हिसाब

05 अक्टूबर 2026

जेन जी के बदलते वर्क कल्चर में नौकरी और ऑफिस को देखने का नजरिया भी अलग दिखाई देता है. सोशल मीडिया पर वायरल एक मामले में जेन जी कर्मचारी ने ऑफिस टाइमिंग और ज्यादा घंटे काम करने को लेकर बॉस के सामने अपनी बात बेझिझक रखी. यह किस्सा बताता है कि युवा कर्मचारी अब काम के घंटे, कमाई, जिम्मेदारियों और निजी समय के बीच संतुलन को भी महत्व देते हैं.

Gen z capsule fashion trend

कम कपड़ों में ज्यादा आउटफिट, क्या है Gen Z का 'कैप्सूल वॉर्डरोब' ट्रेंड?

05 अक्टूबर 2026

कैप्सूल वॉर्डरोब फैशन का ऐसा तरीका है, जिसमें कम कपड़े रखकर उनसे कई अलग-अलग आउटफिट तैयार किए जाते हैं. जेन जी के बीच ये ट्रेंड इसलिए पसंद किया जा रहा है क्योंकि इससे हर नए लुक के लिए नए कपड़े खरीदने की जरूरत नहीं पड़ती. सही कपड़ों का चुनाव और मिक्स एंड मैच करके कम बजट में भी कई स्टाइल बनाए जा सकते हैं.

क्या मिलेनियल्स के आदतों को जेन जी ने अपनाया?

जिन चीजों को मिलेनियल्स में क्रिंज कहती थी Gen Z, अब खुद कर रही वही काम

03 अक्टूबर 2026

जेन जी ने कभी मिलेनियल्स की कई आदतों को पुराना और क्रिंज बताया था. लेकिन अब वही चीजें धीरे-धीरे जेन जी की जिंदगी का हिस्सा बन रही हैं. स्किनी जींस से लेकर पुराने फैशन, फैन कल्चर, ग्रुप चैट और इमोजी तक, कई ऐसी आदतें हैं जिन्हें जेन जी कभी पसंद नहीं करती थी, लेकिन अब अपने अंदाज में अपना रही है.

Gen Z की ऑफिस डिक्शनरी क्यों है इतनी खास?

क्वाइट क्विटिंग से बर्नआउट तक, Gen Z की ऑफिस डिक्शनरी में हैं ये 10 शब्द

03 अक्टूबर 2026

जेन जी के ऑफिस कल्चर के साथ काम की भाषा भी बदल रही है. क्वाइट क्विटिंग, बेयर मिनिमम मंडे, वर्क-लाइफ बैलेंस, बर्नआउट और माइक्रोमैनेजिंग जैसे शब्द अब रोजमर्रा की ऑफिस बातचीत का हिस्सा हैं. जानिए जेन जी की ऐसी 10 ऑफिस टर्म्स का मतलब, जो काम, तनाव, ग्रोथ और निजी जिंदगी को लेकर उसकी सोच को समझने में मदद करती हैं.

क्या जेन जी का फैशन कलेक्शन है काफी कूल?

बोहो स्टाइल से Y2K फैशन तक, Gen Z के ट्रेंडी वॉर्डरोब में ये कपड़े है जरूरी

02 अक्टूबर 2026

आज की जेन जी फैशन को लेकर काफी एक्सपेरीमेंट करती है और अलग-अलग दौर के ट्रेंड्स को अपने अंदाज में अपनाती है. बैगी जींस, वाई2के, 90s विंटेज, बोहो स्टाइल, छोटी कुर्ती, शॉर्ट स्कर्ट, क्रॉप टॉप, ओवरसाइज शर्ट और बंडाना जैसे फैशन स्टेपल्स उसके वॉर्डरोब का हिस्सा हैं. पुराने और नए ट्रेंड्स को मिलाकर जेन जी हर बार अपने लिए नया लुक तैयार करती है.

जेन जी का ये स्टाइल ही अलग है!

टिश्यू पर लिख दिया इस्तीफा, बोला- कंपनी ने भी तो ऐसा ही क‍िया था!

02 अक्टूबर 2026

जेन जी का काम और नौकरी को देखने का तरीका बदल रहा है. टिश्यू पेपर पर इस्तीफा इसी बदलती सोच की एक दिलचस्प मिसाल है. युवा एम्प्लॉई अब सिर्फ सैलरी नहीं, बल्कि काम की जगह पर सम्मान, अच्छा माहौल, सही व्यवहार और पर्सनल लाइफ के लिए टाइम भी चाहते हैं. यही वजह है कि जेन जी वर्क प्लेस पर अपनी बात खुलकर रखने से पीछे नहीं हटती.

जेन जी की कौन- सी आदतें 40 से ज्यादा उम्र वालों को चुभती है?

Gen Z ऐसा क्यों करती है? 10 आदतें जो 40+ लोगों को लगती हैं अजीब

02 अक्टूबर 2026

जेन जी के जीने का तरीका पिछली पीढ़ियों से काफी अलग है. फोन पर सामने होकर भी मैसेज करना, तुरंत जवाब न देना, पर्सनल टाइम को अहमियत देना, जॉब बदलना और हर पुराने नियम पर सवाल करना जैसी कई आदतें 40 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को अजीब लग सकती हैं. लेकिन टेक्नोॉजी और बदलती जिंदगी के बीच जेन जी के लिए ये आदतें सामान्य बन चुकी हैं.

परिवार से प्यार करते हुए भी अकेले क्यों रहना पसंद करती है जेन जी?

Gen Z को माता-पिता से प्यार, फिर भी खुद के लिए क्यों चाहिए पर्सनल स्पेस?

02 अक्टूबर 2026

जेन जी अपने माता-पिता और परिवार के साथ मजबूत रिश्ता रखती है, लेकिन इसके साथ ही वो अपने लिए निजी वक्त और स्पेस भी चाहती है. साथ रहना या परिवार के करीब होना उसके लिए अपनी आजादी और निजी सीमाओं को छोड़ देना नहीं है. आखिर परिवार से प्यार करते हुए भी अपने लिए अलग स्पेस चाहना जेन जी के लिए क्या मायने रखता है?

क्या जेन जी के लिए ऑफलाइन डेटिंग से बेहतर ऑनलाइन डेटिंग?

डेटिंग में 'कोल्ड अप्रोच'! Gen Z इस तरह चुन रहा है पार्टनर

01 अक्टूबर 2026

आज के डेटिंग कल्चर में किसी अनजान व्यक्ति का अचानक आकर बात शुरू करना जेन जी के लिए हमेशा सहज नहीं होता. बार और क्लब अब सिर्फ नए लोगों से मिलने की जगह नहीं हैं, वहीं डेटिंग ऐप्स भी हर किसी की समस्या का हल नहीं हैं. आखिर जेन जी डेटिंग में क्या बदल रहा है?

क्या अपने बर्ताव के साथ वर्क कल्चर को जेन जी बना रही है कैजुअल?

आइस्ड कॉफी, कैजुअल ड्रेस, Gen Z कैसे बदल रहा जॉब कल्चर?

01 अक्टूबर 2026

जेन जी के वर्कप्लेस में आने के साथ नौकरी और इंटरव्यू से जुड़े कई पुराने तौर-तरीके बदलते नजर आ रहे हैं. इंटरव्यू में आइस्ड कॉफी से लेकर ड्रेसिंग, इमोजी, घोस्टिंग और काम के समय को लेकर सीधे सवाल पूछने तक, नई पीढ़ी अपनी पसंद और सीमाओं को खुलकर सामने रख रही है. आखिर बदलते वर्क कल्चर की ये तस्वीर कितनी अलग है?

क्या अपने प्रोफेशनल लाइफ में बहुत डिमांडिंग है जेन जी?

काम के साथ पर्सनल स्पेस! नौकरी में ये सब चाहता है Gen Z

01 अक्टूबर 2026

जेन जी के लिए नौकरी सिर्फ सैलरी कमाने का जरिया नहीं है. बदलती वर्क कल्चर के बीच यह पीढ़ी नौकरी में वर्क-लाइफ बैलेंस, सीखने और आगे बढ़ने के मौके, अच्छा माहौल, रिसपेक्ट और काम करने की आजादी भी चाहती है. आखिर जेन जी के लिए नौकरी चुनते वक्त सैलरी के अलावा और कौन-सी चीजें सबसे ज्यादा मायने रखती हैं?

क्या जेन जी को वर्क शिफ्ट के बाद करना चाहिए काम?

Gen Z एम्प्लॉय ने दिया ऐसा जवाब CEO का भी घूमा दिमाग!

01 अक्टूबर 2026

जेन जी के आने के साथ ऑफिस में काम करने के तरीके और एम्प्लॉय से जुड़ी उम्मीदों को लेकर सोच बदल रही है. एक वायरल मामले में CEO ने एम्प्लॉय से कंपनी में आगे बढ़ने के लिए 'मालिक की तरह सोचने' को कहा. इसके जवाब ने ये सवाल खड़ा किया कि क्या कंपनी के CEO से मालिक जैसी जिम्मेदारी की उम्मीद के साथ उसे मालिक जैसी शेयर और फायदा भी मिलना चाहिए.

किसी मैसेज का तुरंत जवाब देना क्यों नहीं जरूरी समझती जेन जी?

ऑनलाइन होकर भी रिप्लाई नहीं! Gen Z के इस व्यवहार का मतलब क्या?

01 अक्टूबर 2026

मैसेज सीन करके तुरंत रिप्लाई न करना आज की डिजिटल बातचीत का आम हिस्सा बन गया है. जेन जी के लिए ऑनलाइन होना और हर वक्त जवाब देने के लिए तैयार होना एक जैसी बात नहीं है. कभी बिजी होने, कभी सही वक्त का इंतजार करने और कभी सिर्फ अपनी डिजिटल स्पेस बनाए रखने की वजह से रिप्लाई में देरी हो सकती है. ऐसे में हर सीन को इग्नोर समझना जरूरी नहीं.

Advertisement
Advertisement