आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (Artificial Intelligence) मशीन की मदद से प्रदर्शित की जाने वाली बुद्धिमत्ता है, जो किसी भी जीव की बुद्धिमत्ता के विपरीत है. मशीन की बुद्धिमत्ता में वाक्य पहचान, कंप्यूटर दृष्टि, भाषाओं के बीच अनुवाद, साथ ही, इनपुट के अन्य फिचर्स शामिल हैं (AI Features).
एआई ऐप्लिकेशन्स में एडवांस वेब सर्च इंजन (जैसे, Google सर्च), रिकमंडेशन सिस्टम (यूट्यूब, अमेज़ॅन और नेटफ्लिक्स द्वारा उपयोग किया जाता है), मानव आवाज को समझना (जैसे सिरी और एलेक्सा), सेल्फ-ड्राइविंग कार (जैसे, वेमो), जनरेटिव या क्रिएटिव टूल्स (चैटजीपीटी और एआई कला), ऑटोमेटेड डिसिज़न मेकिंग, और गेम सिस्टम (जैसे शतरंज और गो) में उच्चतम स्तर पर प्रतिस्पर्धा करना शामिल हैं (AI Applications).
OpenAI की सेफ्टी टीम से जुड़े मार्कस विलियम्स ने चेतावनी दी है. दावा किया है कि अगर AI पर नियमन नहीं हुआ और कंपनियों ने विकास की रफ्तार धीमी नहीं की तो अगले तीन साल में इंसानों के खत्म होने का खतरा 70 फीसदी तक हो सकता है.
एंथ्रोपिक ने एक बड़ा खुलासा किया है और बताया है कि दुनिया के कई देश व समूह कैसे AI का गलत इस्तेमाल करने की कोशिश कर रहे हैं. साथ ही ईरान समर्थित हूती विद्रोही भी इसका इस्तेमाल करने की कोशिश कर चुके हैं. इसकी मदद से वे खतरनाक हथियार और जासूसी जैसे कामों को अंजाम दे रहे हैं.
AI का दखल धीरे-धीरे जिंदगी के हर पहलू में बढ़ रहा है, यहां तक कि रिश्तों और हमसफर चुनने में भी. हैरानी की बात नहीं है कि अब शादी के लिए पार्टनर चुनते समय भी लोग AI से जुड़े जोखिमों को ध्यान में रखने लगे हैं. इसका एक दिलचस्प उदाहरण मैचमेकिंग और डेटिंग कोच ओएंद्रिला कपूर ने साझा किया है.
80s का रेट्रो लुक पाने के लिए लोग धड़ाधड़ AI से तस्वीरें बना रहे हैं. लेकिन हर तस्वीर के पीछे AI सर्वर लगातार काम कर रहे हैं. बढ़ती तस्वीरों के साथ कम्प्यूटिंग, बिजली और कूलिंग की जरूरत भी बढ़ती है, जिसका असर पानी की खपत पर भी पड़ सकता है.
AI को लेकर Anthropic के एक AI सेफ्टी एक्सपर्ट ने ऐसा दावा किया है, जो आने वाले वक्त की चिंता बढ़ा सकता है. एक्सपर्ट के मुताबिक अगले 10 साल में AI की वजह से इंसानों के खत्म होने का 10% से ज्यादा चांस है. सबसे बड़ा खतरा फ्यूचर सुपरिंटेलीगेंस और उसके खुद को लगातार बेहतर बनाने से जुड़ा है.
मेटा ने अपना नया पर्सनल AI एजेंट Muse लॉन्च कर दिया है, जो सिर्फ आपके सवालों के जवाब देने तक सीमित नहीं रहेगा. कंपनी का दावा है कि यह यूजर्स के रोजमर्रा के कई काम आसान करने में मदद करेगा. ईमेल से लेकर ट्रैवल प्लानिंग और दूसरे टास्क तक, Muse AI के जरिए काम को ज्यादा आसान और ऑटोमेटेड बनाने की कोशिश की गई है.
स्कूल के बाद करियर चुनने में अक्सर छात्र सही गाइडेंस न मिलने से उलझ जाते हैं. इसी राह को आसान बनाने के लिए IIT मद्रास के 'स्कूल कनेक्ट प्रोग्राम' ने 9वीं से 12वीं के छात्रों के लिए 17 विशेष सर्टिफिकेट कोर्स लॉन्च किए हैं. AI, एयरोस्पेस और साइबर सिक्योरिटी जैसे विषयों को कवर करने वाले इन कोर्सेज के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2026 है. 5 अक्टूबर से क्लासेज शुरू होंगी.
सोशल मीडिया पर भारत की ऐसी तस्वीरें और वीडियो अक्सर वायरल होते हैं, जिनमें देश को गंदगी, अव्यवस्था और भ्रष्टाचार से जोड़कर दिखाया जाता है, लेकिन एक अमेरिकी महिला ने ऐसे वीडियो की पोल खोल दी है.
अमेरिकी के न्यूयॉर्क सिटी के सरकारी स्कूलों में AI को बैन कर दिया है. अधिकारियों ने बताया है कि अब स्कूल के स्टूडेंट AI का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे. मेयर ने माना है कि बच्चों को AI नहीं बल्कि टीजर चाहिए और टीजर का मार्गदर्शन उनको आगे लेकर जा सकता है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.
पानी की बढ़ती जरूरत के बीच पीएम मोदी ने जल संरक्षण को जनभागीदारी से जोड़ने पर जोर दिया है. उन्होंने जल उत्सव, नई तकनीक और AI की मदद से पानी के बेहतर इस्तेमाल का सुझाव दिया.
AI अब कैलकुलेटर में भी पहुंच गया है. ऐसा डिवाइस मुश्किल सवालों को समझकर उन्हें सॉल्व करने में मदद कर सकता है, लेकिन इसका यही फीचर एग्जाम में चीटिंग को लेकर चिंता बढ़ा रहा है. जानिए पूरा मामला.
हाईवे निर्माण में अब AI और स्मार्ट मशीनों का होगा बड़ा रोल, NHAI ने 20 किलोमीटर से लंबे और 500 करोड़ रुपये से ज्यादा वाले प्रोजेक्ट्स में स्मार्ट मशीनों से काम करना जरूरी किया.
AI कैमरे इंसानों को आसानी से पहचान और ट्रैक कर सकते हैं, लेकिन एक खास Hawaiian Shirt इन कैमरों को कन्फ्यूज कर सकती है. जानिए शर्ट में ऐसा क्या है, जो AI की पहचान को गड़बड़ा देता है.
दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी Nvidia आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस स्पेस में पहले से ही काफी कुछ कर रही है. जितनी तेजी से AI फल फूल रहा है ये कंपनी उनते फायदे में है, क्योंकि एआई के हाई एंड चिप यही बनाती है. अब ये गूगल और ओपन एआई को टक्कर देने के लिए खुद के ही मॉडल्स पर काम कर रही है. इसलिए अभी ये कई कंपनियों को खरीदेगी.
ChatGPT ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए बताया है कि उसने खुद की AI चिपसेट तैयार करने में सफलता हासिल कर ली है. यह कंपनी की पहली चिपसेट है और इसकी मदद से कंपनी Nvidia पर अपनी पर अभी निर्भरता को कम करना चाहती है.
माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को लेकर चेतावनी दी है. उन्होंने कहा है कि AI की वजह से जिस तेजी से चीजें बदली हैं वैसा पहले कभी नहीं हुआ. कई पीढ़ी के में टेक ऐसे बदलते थे, लेकिन AI की वजह से सबकुछ तुरंत ही हो गया. इसके लिए शायद दुनिया तैयार ही नहीं है.
प्रधानमंत्री मोदी ने प्रगति की 53वीं बैठक में कई अहम मुद्दों की समीक्षा की. बैठक में रेलवे, सड़क और ऊर्जा क्षेत्रों से जुड़ी 6 प्रमुख बुनियादी ढांचागत परियोजनाओं समेत साइबर धोखाधड़ी के मामलों की समीक्षा की गई.
चीन रोबोट्स का चैंपियनशिप आयोजित कर रहा है. वर्ल्ड ह्यूमनॉयड रोबोट्स का ये दूसरा सीजन है. इस दौरान रोबोट्स ने कई रिकॉर्ड तोड़े हैं. एक ऐसा भी मामला आया जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे रोबोट वजन उठाते ही लड़खड़ा कर जजेज की टेबल तक पहुंच गया.
स्वदेशी कंपनी Fire Boltt ने अपना पहला स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने सस्ते में स्मार्टफोन्स लॉन्च किए हैं. बड़ी बैटरी, बेहतर कैमरा स्पेक्स और AI फीचर्स का दावा किया गया है. आइए जानते हैं इन स्मार्टफोन्स में क्या है खास.
Apple iPhone 18 Pro को लेकर कई डिटेल्स सामने आई हैं, जिनमें फीचर्स, कैमरा, डिस्प्ले और बैटरी को लेकर अलग-अलग दावे किए जा चुके हैं. iPhone 18 Pro के साथ कई बेहतर अपग्रेड्स नजर आने वाले हैं. आइए इनके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.
अमेरिकी चिप मेकर Nvidia इस समय मार्केट कैप के मामले में दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी है. ये कंपनी दुनिया भर की बड़ी AI कंपनियों चिप सप्लाई करती है. लेकिन अब ये खुद AI मॉडल डेवेलप कर रही है. DeepSeek चीनी AI कंपनी है, लेकिन काफी छोटी. बावजूद इसके ये कंपनी बड़े प्लेयर्स के लिए चुनौती है.