बॉक्स ऑफिस इंडिया को 10 जून 2003 को लॉन्च किया गया था. यह अपने कलेक्शन के लिए Whois गोपनीयता का उपयोग करता है, जिसके जरिए किसी फिल्म को सफल या असफल कैटगरी में रखा जाता है (Box Office Launch Date).
बॉक्स ऑफिस को टिकट खिड़की के जरिए समझा जा सकता है, जहां सिनेमा के टिकट बेचे जाते हैं. टिकटों की बिक्री के आधार पर किसी फिल्म, नाटक, अभिनेता की सफलता दर्शाने के लिए प्रयुक्त किया जाता है (Film Ticket).
भारत के अलावा, बॉक्स ऑफिस पाकिस्तान, बांग्लादेश, नेपाल और अन्य देशों में भी देखा जाता है जहां बॉलीवुड, भारतीय हिंदी भाषा की फिल्में लोकप्रिय हैं. यहां प्रति दिन औसतन 83,854 पेज-व्यू मिलता है और विज्ञापन राजस्व से लगभग $ 7,547 मासिक कमाई होता है. दिसंबर 2012 तक बॉक्स ऑफिस इंडिया की अनुमानित कुल संपत्ति लगभग $ 183,641 है. इसमें लगभग 350 वेबसाइटों से बैकलिंक हैं. इसका उपयोग कुछ प्रमुख समाचार पत्र संदर्भ के रूप में भी करते हैं (Box Office Report).
बॉक्स ऑफिस इंडिया एक भारतीय फिल्म वेबसाइट भी है. 10 जुलाई 2021 तक भारत में इसकी ट्रैफिक रैंकिंग 83,665 है. बॉक्स ऑफिस इंडिया की एक नई वेबसाइट 20 जनवरी 2014 को लाइव हुई थी (Box Office India website).
बॉक्स ऑफिस इंडिया हिंदी फिल्मों के घरेलू और विदेशी संग्रह के बॉक्स ऑफिस परिणामों की जानकारी प्रदान करता है. यह वेबसाइट बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट को नियमित आधार पर अपडेट करती है, जिसमें घरेलू आंकड़ों और शीर्ष कमाई करने वालों के दशक और सभी समय के रिकॉर्ड के विश्लेषण शामिल होते हैं (box office results). यह घरेलू संग्रह (domestic collections Box Office) के लिए एक समग्र सप्ताह चार्ट भी बनाता है और हिंदी फिल्मों के अंतिम विश्वव्यापी सकल (worldwide gross ) को अपडेट करता है. यह कई देशों से हिंदी फिल्मों के विदेशी संग्रह के साथ-साथ भारत में हॉलीवुड फिल्मों के संग्रह की शुरुआत और अंतिम आंकड़े अपडेट करता है (Box Office Updated opening and Final Earning of Films).
फिल्म हनुमान अंश की टीम उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिली. इस अवसर पर पहाड़ी संस्कृति का जश्न मनाया गया, जिसमें सीएम धामी समेत सभी ने झोड़ा डांस किया और ढोल बजाया.
अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन जारी रखा। फिल्म ने पहले दिन 62 करोड़ रुपये और दूसरे दिन 50 करोड़ से ज्यादा कमाए। तीसरे दिन 14% की बढ़त के साथ करीब 61 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया।
अजय देवगन की फिल्म दृश्यम: द कन्क्लूजन बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है. फिल्म के निर्देशक अभिषेक पाठक की पत्नी शिवालिका ओबेरॉय ये मूवी देखकर अचानक क्यों रोने लगीं?
2 अक्टूबर को रिलीज हुई अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 3 ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त शुरुआत की है. फिल्म ने पहले दिन भारत में 66.75 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया, जबकि दुनियाभर में इसकी कमाई 95.10 करोड़ रुपये पहुंच गई. इस शानदार ओपनिंग के साथ अजय देवगन ने अपने करियर की सबसे बड़ी शुरुआत दर्ज की और हिंदी में शाहरुख खान की जवान का पहले दिन का आंकड़ा भी पार कर दिया.
हनुमान अंश की सफलता के बाद फैंस को नीम करोली बाबा पर सीरियल भी देखने को मिलेगा. सोनी टीवी ने शो की अनाउंसमेंट की है. हालांकि अभी स्टारकास्ट को लेकर खुलासा नहीं हुआ है.
फिल्म हनुमान अंश की टीम को दिल्ली के गांधी स्मृति में बीजेपी नेता विजय गोयल ने सम्मानित किया. इस अवसर पर प्रेस कॉन्फ्रेंस भी आयोजित की गई, जिसमें डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी, अभिनेता शोभिनव सत्य और बाल कलाकार विहान शेडगे मौजूद थे.
25 सितंबर को कई बड़ी फिल्में रिलीज हो रही हैं, जिनमें एवेंजर्स एंडगेम एनकोर, वन, महाकाव्य श्री रामायण कथा, पैराडाइज और हार्ट ऑफ द बीस्ट शामिल हैं. इन फिल्मों की रिलीज से हनुमान अंश की कमाई पर क्या प्रभाव पड़ेगा, ये देखना दिलचस्प होगा.
आशा नेगी ने फिल्म हनुमान अंश की तारीफ की है. उन्होंने नीम करोली बाबा का जगह जिक्र करते हुए कहा कि वो कैंची धाम से तृप्त होकर आई थीं. एक्ट्रेस ने फिल्म के गानों की सराहना की.
अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म ‘हैवान’ में छोटी भूमिका निभाने वाले मोहित राज का वीडियो वायरल हो रहा है. मोहित ने बताया कि करीब 10 साल बाद उन्हें फिल्म में काम करने का मौका मिला और दोस्तों से फिल्म देखने व कलाकारों को सपोर्ट करने की अपील की.
'हनुमान अंश' की सफलता के पीछे संगीतकार धीरेन्द्र मुलकलवार की मेहनत छिपी है. धीरेन्द्र ने इंडस्ट्री में कई बार असफलताओं का सामना किया, लेकिन हनुमान अंश के ब्लॉकबस्टर होने के बाद उनकी किस्मत चमकी है.
2 करोड़ के बजट में बनी फिल्म हनुमान अंश ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता हासिल की है. फिल्म में नेत्रहीन सिंगर सुनील लोधी का गाना 'मैंने तेरे ही भरोसे' वायरल हो गया है, जिससे वे इंटरनेट सेंसेशन बन गए हैं.
फिल्म हनुमान अंश इतने दिन बीत जाने के बाद भी थमने का नाम नहीं ले रही है. अब ये सीधा मिर्जापुर द मूवी को टक्कर देती नजर आई है. मंगलवार को दोनों ही फिल्मों का कलेक्शन लगभग बराबर नोट किया गया है.
हनुमान अंश फिल्म 2 करोड़ की छोटे से बजट की फिल्म बनी थी.उसमें न तो कोई बड़ा कलाकार था..न बड़ा सिंगर फिल्म से न ही कोई बड़ा नाम जुड़ा था लेकिन इस फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के सामने धुरंधर, बाहुबली 2, पुष्पा 2 जैसी दिग्गज फिल्में पानी भर रही हैं..पहले दिन फिल्म ने सिर्फ 10 लाख, दूसरे दिन 20 लाख की कमाई की..ऐसा लग रहा था कि फिल्म चुपचाप सिनेमाघरों से उतर जाएगी.
बॉक्स ऑफिस पर मिर्जापुर द मूवी अपना भौकाल मचा तो रही है, लेकिन साथ ही साथ उसे फिल्म हनुमान अंश से भी भयंकर कॉम्पिटीशन मिल रहा है. दोनों ही फिल्में तगड़ी कमाई कर रही हैं.
नीम करोली बाबा की जिंदगी पर बनी फिल्म हनुमान अंश ने शुरुआती दिक्कतों के बाद बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है. महज 2 करोड़ के बजट में बनी ये फिल्म 100 करोड़ से अधिक की कमाई कर चुकी है.
हनुमान अंश फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर नया रिकॉर्ड बनाया है. फिल्म की कहानी आध्यात्मिक गुरु नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित है. वरुण धवन और निर्देशक आदित्य धर ने फिल्म की खुले दिल से तारीफ की है.
नीम करोली बाबा की जिंदगी पर बनी ‘हनुमान अंश’ फिल्म की निर्माता अनुप्रिया नागर ने प्रेमानंद महाराज से मार्गदर्शन लिया था. महाराज ने महापुरुषों के चरित्र को पर्दे पर उतारते समय सावधानी बरतने और लोकप्रियता के लिए कोई अनावश्यक दृश्य न जोड़ने की हिदायत दी थी. उनके मुताबिक, ऐसे चरित्र को पर्दे पर सच्चाई से उतारने के लिए कलाकार को साधना, सात्विक जीवन और संतों के संग की जरूरत होती है.
2 करोड़ में बनी फिल्म हनुमान अंश का भजन 'मैंने तेरे ही भरोसे' दृष्टिबाधित सिंगर सुनील लोधी ने गाया है, जो बुंदेलखंड के हैं. सुनील की कहानी इंस्पायरिंग है, जिन्होंने अपनी दृष्टिबाधा को ताकत बनाया और आवाज से करोड़ों दिल जीते.
कंगना रनौत ने कहा कि लोग उनके राजनीति में आने पर सवाल उठाते हैं. उन्हें ट्रोल किया जाता है. उनके संघर्ष को कम आंका जाता है. एक्ट्रेस ने कॉकरोच जनता पार्टी पर भी कमेंट किया.
यश की फिल्म टॉक्सिक ने पहले दिन भारत में 101 करोड़ की नेट कमाई की है, जिसमें हिंदी वर्जन ने 55 करोड़ का योगदान दिया है. यश की फिल्म का असली टेस्ट वीकेंड के बाद होने वाला है.
टॉक्सिक के रोमांटिक सीन खासकर कियारा आडवाणी और यश के बीच की केमिस्ट्री को लेकर इंटरनेट पर चर्चा तेज है.कियारा के बोल्ड और इंटीमेट सीन ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है.