scorecardresearch
 
Advertisement
  • Hindi News
  • Topic
  • उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव

उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव

उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव

उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव

उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव 2026 (UP Panchayat Election) को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 14 अक्टूबर 2026 को उत्तर प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग को तीन महीने के भीतर पंचायत चुनाव कराने का निर्देश दिया. अदालत ने यह भी कहा कि चुनाव की प्रक्रिया पूरी होने तक निवर्तमान ग्राम प्रधान प्रशासक के रूप में काम करते रह सकते हैं. 

उत्तर प्रदेश में ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्यों के चुनाव होने हैं. इन चुनावों के जरिए ग्रामीण क्षेत्रों में स्थानीय सरकार का गठन किया जाता है. पंचायत चुनावों का असर गांवों के विकास कार्यों और स्थानीय राजनीति पर भी पड़ता है.

उत्तर प्रदेश में पिछली बार पंचायत चुनाव साल 2021 में हुए थे. ग्राम प्रधानों का पांच साल का कार्यकाल 26 मई 2026 को समाप्त हो गया था. उत्तर प्रदेश सरकार के पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने अदालत के आदेश पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सरकार न्यायालय के फैसले का सम्मान करती है. 

फिलहाल चुनाव की आधिकारिक तारीखों की घोषणा अभी नही हुई है.

और पढ़ें

उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव न्यूज़

Advertisement
Advertisement