भोजपुरी सिनेमा- Bhojpuri Cinema एक भारतीय फिल्म उद्योग है, जहां भोजपुरी भाषा की फिल्में बनती हैं. यह पश्चिमी बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में विकसित हुई है, जिसका प्रमुख प्रोडक्शन सेंटर लखनऊ- Lucknow और पटना- Patna में हैं.
भोजपुरी सिनेमा, बिहारी सिनेमा का एक प्रमुख हिस्सा है. पहली भोजपुरी बोलती फिल्म 'गंगा मईया तोहे पियरी चढ़इबो' 1963 में रिलीज हुई थी- First Bhojpuri Film. 1980 के दशक में बिटिया भइल सयान, चंदवा के ताके चकोर, हमार भौजी, गंगा किनारे मोरा गांव और संपूर्ण तीर्थ यात्रा जैसी कई हिट और रन-ऑफ-द-मिल भोजपुरी फिल्में रिलीज हुईं- Hit Bhojpuri Movies.
हाल के वर्षों में भोजपुरी सिनेमा का विकास हुआ है. भोजपुरी फिल्म उद्योग अब 2000 करोड़ रुपए का उद्योग बन चुका है. विश्वभर में भोजपुरी बोलने वाले भारतीय प्रवासी को भोजपुरी सिनेमा अपने वजूद से जोड़े हुए है. भोजपुरी सिनेमा गुयाना, त्रिनिदाद और टोबैगो, सूरीनाम, फिजी, मॉरीशस और दक्षिण अफ्रीका में दूसरी और तीसरी पीढ़ी के एनआरआई को लुभाता है, जो अभी भी यह भाषा बोलते हैं- Bhojpuri Cinema NRI.
भोजपुरी स्टार पवन सिंह इन दिनों रियलिटी शो 'भोजपुरी बवाल' में गर्दा मचा रहे हैं. शो में एक्टर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कई दफा बात करते दिखे हैं. आने वाले एपिसोड में पवन सिंह अपनी अधूरी प्रेम कहानी पर बात करेंगे.
Gen-Z रवि किशन को ट्रोल नहीं कर रहे हैं. यह हेट या मजाक उड़ाने वाला ट्रेंड नहीं है. अगर आसान भाषा में कहें तो Gen-Z उनकी क्लिप्स को नए संदर्भों में इस्तेमाल कर रहे हैं. उन पर मीम्स बना रहे हैं और उनके एक्सप्रेशन इंटरनेट की नई भाषा का हिस्सा बन चुके हैं.
एक्टर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कई दफा बात करते दिखे हैं. आने वाले एपिसोड में पवन सिंह अपनी अधूरी प्रेम कहानी पर बात करेंगे.
काजल राघवानी ने शो भोजपुरी बवाल में खेसारी का नाम लिए बिना जिक्र किया है. काजल ने बताया कि रिश्ते में उनके साथ मारपीट हुई थी. उन्हें धमकी तक दी गई थी.
बिहार की राजनीति में एक इमोशनल मोमेंट ने दस्तक दी है. तेज प्रताप यादव ने अपने पिता लालू यादव के साथ अपना जन्मदिन मनाया है. भोजपुरी बवाल शो में बाप-बेटे का इमोशनल रीयूनियन देखा गया, जो कई फैंस के दिलों में उतर चुका है.
पवन सिंह यूपी में एक इवेंट का हिस्सा बने थे, जहां उनका एक फैन जबरदस्ती करके स्टेज पर चढ़ गया. सिक्योरिटी ने उसे बाहर निकाला, मगर पावर स्टार ने उसे वापस बुलाकर उसके साथ फोटो क्लिक कराई.
इंटरनेट पर छा चुके रवि किशन ने अपनी बढ़ती पॉपुलैरिटी पर बात की है. उन्होंने कहा कि सावन महीना चल रहा है, तो उनपर भगवान शिव की कृपा बरसी है. उनके मुताबिक, ये एक किस्म का पागलपन है.
भोजपुरी बवाल रियलिटी शो में तेज प्रताप यादव ने अपने माता-पिता के साथ गहरे और खास रिश्ते का खुलासा किया. उन्होंने बताया कि उनके लिए माता-पिता सबसे महत्वपूर्ण हैं और वे उनके जैसा बनने की इच्छा रखते हैं.
शुक्रवार को मनोरंजन की दुनिया में काफी कुछ हुआ. सीएम थलपति विजय की पत्नी संगीता ने अचानक अपने तलाक की अर्जी वापस ले ली. वहीं पावर स्टार पवन सिंह पर काजल राघवानी ने कुछ संगीन आरोप लगाए.
भोजपुरी बवाल में काजल राघवानी और आम्रपाली दुबे के बीच तगड़ी बहस देखने मिल रही है. शो के नए प्रोमो में काजल ने आम्रपाली पर बड़े आरोप लगाए हैं. वो दावा कर रही हैं कि निरहुआ के गानों से आम्रपाली ने उन्हें हटाया है.
आम्रपाली और निरहुआ की जोड़ी साल 2014 में आई फिल्म ‘निरहुआ हिंदुस्तानी’ से बनी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कई एक्ट्रेसेस के ऑडिशन के बाद आम्रपाली को इस फिल्म के लिए चुना गया. फिल्म की सफलता ने दोनों को भोजपुरी सिनेमा की चर्चित जोड़ी बना दिया.
रियलिटी शो भोजपुरी बवाल में काजल राघवानी ने निरहुआ पर आरोप लगाया कि उन्होंने आम्रपाली दुबे को फेवर करते हुए उन्हें गाने को हटवा दिया था. इस खुलासे पर निरहुआ और आम्रपाली ने कैसे रिएक्ट किया है. चलिए जानते हैं.
भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में आम्रपाली दुबे और काजल राघवानी के बीच विवाद ने तूल पकड़ लिया है. काजल ने निरहुआ की नेतागिरी और चुनाव हारने पर भी तंज कसा है.
निरहुआ की पत्नी शोबिज से नहीं हैं. ना ही वो कभी पब्लिक में एक्टर संग दिखती हैं. ना ही निरहुआ ने कभी पत्नी संग इंस्टा पर फोटो पोस्ट की. फैंस जनवरी 2026 तक निरहुआ की पत्नी से अनजान थे.
टीवी शो 'भोजपुरी बवाल' में काजल राघवानी की पवन सिंह, निरहुआ और आम्रपाली दुबे संग टक्कर देखने को मिल रही है. शो में काजल भोजपुरी सिनेमा के अंदर के राज खोलती दिख रही हैं.
अभिनेता से नेता बने रवि किशन सोशल मीडिया पर अपने मजेदार और फिसली जुबान वाले वीडियो के कारण खूब वायरल हो रहे हैं. उनके कई बयान जैसे 'मौन वत्र', 'होम फ्रॉम वर्क' और 'नीट अखबार लीक' ने मीमबाजों को नया कंटेंट दिया है.
रवि किशन संसद में इस बार कुछ नहीं बोले... लेकिन फिर भी सोशल मीडिया पर छा गए.मॉनसून सत्र के दौरान जब रिपोर्टर्स ने सवाल पूछे तो रवि किशन ने सिर्फ मुस्कुराकर कहा—"मौन व्रत है... आज पंडित जी बोले मौन रहिएगा." बस इतना कहना था और इंटरनेट पर फिर शुरू हो गई Meme की बारिश.लेकिन ये पहली बार नहीं है. "Jaldi The Late", "Home From Work", "NEET अख़बार Leak", "Money Follows My Brother" से लेकर इलेक्ट्रिक श्मशान घाट वाले बयान तक... रवि किशन के कई वीडियो सालों बाद भी वायरल होते रहते हैं.
पवन सिंह, ज्योति से तलाक लेकर अलग होना चाहते हैं. ज्योति की शादी टूटने के कगार पर और उन्होंने मां बनने की इच्छा जताई है.
पवन सिंह जल्द रियलिटी शो भोजपुरी बवाल में नजर आने वाले हैं, जिसका एक नया प्रोमो सामने आया. इसमें पावर स्टार अपने हाथों से चिकन बनाते दिख रहे हैं, जिसपर कुछ लोग थोड़े नाराज हैं क्योंकि अभी सावन का महीना चल रहा है.
रवि किशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो 'हर हर भोले नमः शिवाय' गाते हुए नजर आ रहे हैं. इस वीडियो में उनकी कलाई पर बंधी लग्जरी घड़ी लोगों का ध्यान आकर्षित कर रही है.
भोजपुरी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे रियलिटी शो 'भोजपुरी बवाल' में मां बनने की इच्छा जाहिर करती नजर आईं. निरहुआ ने इस फैसले को आसान न बताते हुए अपनी राय दी. निरहुआ की बात सुनकर आम्रपाली इमोशनल हो जाती हैं.