कैनवा की सीईओ मेलानी पर्किन्स द्वारा 1,271 कर्मचारियों की छंटनी के दौरान दिए गए शानदार एग्जिट पैकेज ने दुनिया भर का ध्यान खींचा है. इस घटना के बाद यह सवाल फिर से खड़ा हो गया है कि क्या महिला सीईओ बड़े पैमाने पर होने वाली छंटनी को पुरुषों से अलग तरह से संभालती हैं? आइए जानते हैं इस पर क्या कहती है रिसर्च और कॉर्पोरेट एक्सपर्ट्स की राय.
जेन जी के बीच माइक्रो-रिटायरमेंट का ट्रेंड चर्चा में है. इसमें युवा नौकरी और करियर के बीच कुछ महीनों या सालभर का ब्रेक लेकर घूमने, नई स्किल सीखने और खुद को वक्त देने पर ध्यान देते हैं. जानिए क्या है यह ट्रेंड, युवा इसे क्यों अपना रहे हैं और इसके क्या फायदे और नुकसान हो सकते हैं.
12वीं के बाद अब जेन जी सिर्फ कॉलेज और डिग्री तक सीमित नहीं रहना चाहती. युवा टेक्नोलॉजी, डिजिटल मार्केटिंग, डिजाइनिंग और डेटा एनालिटिक्स जैसी स्किल्स सीखकर अपने करियर को बेहतर बनाने पर ध्यान दे रहे हैं. जानिए कौन-से स्किल आधारित कोर्स युवाओं के लिए नए अवसर खोल सकते हैं.
बिहार के चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप की लव लाइफ एक बार वापस से चर्चा में आ गई है. उन्होंने सोशल मीडिया पर उन्होंने अनुष्का के साथ फोटो शेयर करते हुए अपनी जिंदगी के नए सफर के बारे में बताया है. इसके बाद से लोग अनुष्का के बारे में जानने के लिए उत्सुक हैं. ऐसे में चलिए जानते हैं कि कौन हैं अनुष्का?
हिमाचल प्रदेश के शिमला की रहने वाली कल्पना चौहान की करियर स्टोरी इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है. भारत में बतौर सॉफ्टवेयर इंजीनियर 32 हजार रुपये महीने कमाने वाली कल्पना ने बेहतर मौकों की तलाश में 2024 में दुबई का रुख किया. वहां करियर का ट्रैक बदलकर HR मैनेजर बनीं कल्पना आज 1.28 लाख रुपये से ज्यादा की मंथली सैलरी पा रही हैं.
यूपी के बेसिक शिक्षा मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के पोते संदीप सिंह की शादी होने वाली है. उनकी शादी गाजियाबाद की मेघना चौधरी के साथ होने वाली है. इस बीच मेघना को लेकर लोग जानना चाहते हैं. वैसे तो दोनों की पहली मुलाकात दिल्ली पब्लिक स्कूल में हुई थी.
अग्निपथ योजना के तहत सेना में भर्ती होने वाले अग्निवीरों के लिए दो साल के अतिरिक्त सेवा विस्तार (एक्सटेंशन) के फैसले के बाद अब शादी और परिवार से जुड़े नियमों पर भी विचार शुरू हो गया है. मौजूदा नियमों के तहत चार साल की सेवा के दौरान शादी की अनुमति नहीं है, लेकिन छह साल के कुल कार्यकाल को देखते हुए क्या इन नियमों में बदलाव होगा? आइए जानते हैं पूरी डिटेल.
दिवाली या कोई भी त्योहार आते ही कर्मचारियों की लाइन छुट्टी मांगने के लिए लग जाती है. लेकिन सोशल मीडिया पर एक कंपनी को लेकर चर्चा हो रही है, जिसमें उन्हें लंबी छुट्टी मिली है. इसके बाद से यूजर्स सवाल कर रहे हैं कि इस कंपनी में कोई वैकेंसी है?
टेक कंपनियों में इस समय छंटनी का दौर जारी है. कोई कर्मचारियों को सुबह 6 बजे ईमेल कर रहा है, तो कोई वॉलंट्री एग्जिट का ऑफर दे रही है. अब इस लिस्ट में Meta का नाम भी जुड़ गया है.
मैनेजमेंट और फाइनेंस से लेकर डेटा साइंस तक, राहुल कुमावत ने एक अलग करियर का रास्ता चुना है. CFA लेवल 1 पास करने और IIT मद्रास से BS करने के बाद, उन्होंने माइक्रोसॉफ्ट में बिजनेस स्ट्रेटेजी एनालिस्ट के तौर पर एक साल की अप्रेंटिसशिप हासिल की है.
अग्निवीरों के लिए 2 साल की अतिरिक्त सेवा विस्तार का रास्ता साफ हो गया है. कैबिनेट ने बड़ा फैसला लेते हुए बताया कि नियमित सेवा में शामिल न हो पाने वाले 75 प्रतिशत अग्निवीरों को 2 साल तक और सेवा देने का मौका दिया है लेकिन ये फायदा किन लोगों को मिलेगी, चलिए जानते हैं.
ब्रिटेन की चार यूनिवर्सिटी भारत में अपने कैंपस के जरिए पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए नवंबर 2026 के आखिर में संयुक्त प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित करेगी. इस पहल में 2027 में पोस्टग्रेजुएशन पूरा करने वाले 250 से ज्यादा छात्र हिस्सा लेंगे. पहली बार आयोजित हो रही इस ड्राइव में कंपनियां चारों कैंपस के शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों का इंटरव्यू लेगी और उन्हें डिग्री पूरी होने से पहले ही नौकरी का ऑफर दे सकेगी.
ओटिस डिसूजा हॉबी ट्राइब में अब एक तरह से इन-हाउस मेंटर के रोल में नजर आ रहे हैं. वह कभी कर्मचारियों की निजी और पेशेवर परेशानियां सुनते हैं, तो कभी को-फाउंडर जोशुआ सैलिंस को लीडरशिप, टीम के बीच तालमेल और नए स्टार्टअप को आगे बढ़ाने से जुड़ी चुनौतियों पर सलाह देते हैं.
किराया, खाना, बच्चों की फीस और दवाइयों का खर्च की वजह से उसकी महीने की कमाई खत्म हो जाती है... सोशल मीडिया पर एक शख्स ने सिक्योरिटी गार्ड की सैलरी को लेकर ब्यौरा दिया है जिसने सोशल मीडिया पर कम सैलरी और ज्यादा काम को लेकर चर्चा छेड़ दी है.
कॉलेज की पढ़ाई पूरी करने के बाद जब पहली नौकरी की तलाश शुरू होती है, तो सबसे बड़ा सवाल युवाओं के मन में यही होता है कि सैलरी कितनी मिलेगी? लेकिन कई बार युवाओं को पता ही नहीं होता है कि उन्हें कितनी सैलरी कंपनी से डिमांड करनी चाहिए. इसे लेकर एक ग्रेजुएट युवा ने सोशल मीडिया पर सवाल किया है.
BIT मेसरा के वीसी और आईआईटी कानपुर के पूर्व निदेशक प्रोफेसर इंद्रनील मन्ना ने बदलते जॉब मार्केट के बीच देश की वर्कफोर्स को तैयार करने के तरीकों पर नए सिरे से विचार करने की बात कही है. उनका मानना है कि छोटे कोर्स और समय-समय पर रीस्किलिंग जरूरी है, लेकिन शिक्षा की जड़ें हमेशा बुनियादी सिद्धांतों पर मजबूत होनी चाहिए.
भारतीय सेना में नौकरी पाने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीर बनने का मौका मिलता है. इस योजना में चुने गए युवाओं को सेना में चार साल तक सेवा करने का अवसर दिया जाता है.
अब तक माना जाता था कि जेन जी को घर से काम करना ज्यादा पसंद है, लेकिन एक नई रिपोर्ट इससे अलग तस्वीर दिखाती है. रिपोर्ट के मुताबिक, जेन जी एम्प्लॉयज मिलेनियल्स के मुकाबले हफ्ते में ज्यादा दिन ऑफिस जाकर काम करना पसंद करते हैं. आखिर ऑफिस में ऐसा क्या है, जो युवा पीढ़ी को अपनी ओर खींच रहा है? जानिए इस रिपोर्ट के खास आंकड़े.
डिज्नी, नेटफ्लिक्स और BBC जैसी बड़ी मीडिया कंपनियां खर्च कम करने के लिए नौकरियों में कटौती कर रही हैं. इसके लिए कंपनियां टीमों में बदलाव कर रही हैं और कई पदों को खत्म कर रही हैं. इससे साफ है कि स्ट्रीमिंग इंडस्ट्री में अब कंपनियों का फोकस तेजी से कारोबार बढ़ाने के बजाय खर्च घटाने और मुनाफा बढ़ाने पर है.
सोचिए जरा जब सैलरी से ज्यादा बोनस की चर्चा होने लगे तो क्या होगा? सोशल मीडिया पर Micron कंपनी की दिवाली बोनस की चर्चा तेजी से हो रही है. दिलचस्प बात यह है कि बोनस की कुल रकम कर्मचारी के सालाना पैकेज से भी कहीं ज्यादा बताई जा रही है.
शादी की तैयारियों में अक्सर लोग कपड़े, गहने, वेन्यू और मेहमानों की लिस्ट बनाने में जुटे रहते हैं, लेकिन क्या एक-दूसरे को समझने और शादी की जिम्मेदारियां निभाने की तैयारी भी उतनी ही जरूरी नहीं है? गोवा के एक कॉलेज ने इसी पहलू पर ध्यान देते हुए युवाओं के लिए 15 दिन का खास कोर्स शुरू किया है. इसमें उन्हें बताया जाएगा कि मजबूत रिश्ता बनाने के लिए सिर्फ प्यार ही नहीं, बल्कि समझदारी, आपसी तालमेल और कमिटमेंट भी जरूरी है.