राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह ने पंजाब के नशे के मुद्दे पर एक और वीडियो शेयर कर आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधा है. पिछले वीडियो को राजस्थान का बताए जाने के बाद ट्रोल हुए हरभजन ने अब कहा कि मुद्दे से ध्यान भटकाने की कोशिश नहीं चलेगी. उन्होंने सरकार से राजनीतिक खींचतान छोड़कर नशामुक्ति और पुनर्वास पर काम करने की अपील की.
एक वीडियो पर बुरे फंसे हैं बीजेपी के राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह. हरभजन सिंह ने कल एक वीडियो शेयर किया, इस वीडियो में नशे की हालत में दो युवा दिख रहे हैं. लेकिन बाद में पता चला कि वीडियो पंजाब का है ही नहीं. पंजाब की कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि यह वीडियो पंजाब का नहीं, बल्कि राजस्थान के श्रीगंगानगर का है. इसके बाद सोशल मीडिया पर हरभजन सिंह को जमकर ट्रोल किया जा रहा है.
पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी के अंदर गुटबाजी और कलह बढ़ गई है. पार्टी के विधायकों ने राहुल गांधी को पत्र लिखकर राज्य में पार्टी की स्थिति पर चिंता जताई है और इस मुद्दे पर चर्चा के लिए उनसे मिलने का समय मांगा है. विधायकों ने पत्र में दावा किया है कि चरणजीत सिंह चन्नी और अमरिंदर सिंह राजा वारिंग की लड़ाई से पार्टी पर नकारात्मक असर पड़ रहा है.
अकाली दल वारिस पंजाब दे ने 2027 पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए बस्सी पठाना सीट से सतवंत सिंह को अपना पहला उम्मीदवार घोषित किया है. सतवंत सिंह केहर सिंह के पुत्र हैं.
पंजाब विधानसभा ने शिक्षा क्षेत्र में बड़े सुधारों को मंजूरी दी है, जिसमें प्राइवेट स्कूलों की फीस वृद्धि और यूनिफॉर्म बदलने पर कड़ी पाबंदियां शामिल हैं. मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि अब शिक्षा को व्यापार नहीं बनने दिया जाएगा. फीस वृद्धि 15% से अधिक होने पर फॉरेंसिक ऑडिट अनिवार्य होगा और यूनिफॉर्म तीन साल तक नहीं बदली जा सकेगी.
पंजाब में काउंटर इंटेलिजेंस और पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन में आईएसआई प्रायोजित बीकेआई आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए एक अहम आरोपी को गिरफ्तार किया. उसके पास से 86-पी हैंड ग्रेनेड बरामद किया.
पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा-अकाली दल गठबंधन की संभावनाओं को लेकर अटकलें फिर तेज हो गई हैं. दोनों दलों के बीच ऐतिहासिक और वैचारिक मतभेदों के बावजूद कांग्रेस विरोधी साझा एजेंडा उन्हें एक साथ लाता रहा है.
पंजाब के फिरोजपुर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ का मामला सामने आया है. थाना मल्लांवाला क्षेत्र में CIA जीरा और पुलिस की टीमों ने स्पेशल नाकाबंदी के दौरान बाइक सवार दो बदमाशों को रोकने की कोशिश की. पुलिस के मुताबिक, बदमाशों ने फायरिंग कर दी, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में दोनों घायल हो गए. उन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
जालंधर में दिनदहाड़े लूट की वारदात सामने आई है. शिव विहार में दो हथियारबंद बदमाशों ने एक दंपति को निशाना बनाया. बाइक सवार लुटेरों ने पहले हथियार दिखाकर दंपति को डराया और फिर लूटपाट कर मौके से फरार हो गए.
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया को पत्र लिखकर जगतार सिंह हवारा को अपनी बीमार मां की देखभाल के लिए 10 दिन की पैरोल देने की मांग की है. हवारा 1995 में पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहा है.
जालंधर के शिव विहार इलाके में दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने दंपति को हथियार दिखाकर लूट लिया. महिला के गले से चेन छीनने के दौरान पति-पत्नी लगातार मदद के लिए चिल्लाते रहे, लेकिन कोई सामने नहीं आया. पूरी वारदात CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसके बाद इलाके में दहशत है और कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के एक दिन बाद शिरोमणि अकाली दल ने बड़ा सियासी फैसला लिया है. पार्टी ने महिला आरक्षण बिल और परिसीमन को लेकर अपना नया रुख साफ किया है. इसके बाद पंजाब की राजनीति में नई चर्चा शुरू हो गई है.
चुनाव आने वाले हैं.... पंजाब में विधानसभा चुनाव को लेकर गहमा गहमी तेज है... ऐसे में अगर किसी दूसरे दल के नेता की तारीफ कर दी जाए.... तो मायने कुछ और ही निकल जाते हैं... राहुल गांधी ने बीजेपी में अपने पसंदीदा नेता के तौर पर पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का नाम लिया है. खास बात यह है कि कभी पंजाब कांग्रेस में राहुल गांधी ने नवजोत सिंह सिद्धू को तरजीह देने के चलते अमरिंदर सिंह को पार्टी से साइड लाइन कर दिया था।.
पंजाब पुलिस का एंटी-गैंगस्टर अभियान ‘गैंगस्टरां ते वार’ 200 दिन पूरे कर चुका है. इस अभियान के तहत पुलिस ने 1,09,087 छापेमारियां की हैं. इस दौरान 1,532 घोषित अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है.
लुधियाना के सुभाष नगर में देर रात 25 साल के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान हरजिंदर के रूप में हुई है. वह दोस्त के घर गया था, जहां कुछ हमलावरों ने उसे घेर लिया. पहले उसके साथ मारपीट की और फिर पांच गोलियां मार दीं. पूरी वारदात CCTV कैमरे में कैद हुई है, जिसके आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है.
पंजाब सरकार के कर्मचारियों ने लंबित मांगों को लेकर चंडीगढ़ में बड़ा प्रदर्शन किया. बैरिकेड तोड़ने की कोशिश के बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया. कर्मचारी 18% DA जारी करने, पुरानी पेंशन योजना (OPS) बहाल करने और अन्य मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे.
पंजाब के मोगा में पुलिस ने एक ऐसी युवती को गिरफ्तार किया है, जो खुद को पंजाब पुलिस की एएसआई बताकर लोगों को गुमराह कर रही थी. जांच में खुलासा हुआ कि युवती ने अच्छे परिवार में शादी करने की चाहत में नकली पुलिसकर्मी बनने का नाटक रचा था. उसके पास से फर्जी पुलिस वर्दी, वॉकी-टॉकी और नकली आई-कार्ड बरामद हुआ है.
राहुल गांधी ने इंस्टाग्राम पर जवाब देते हुए बीजेपी में अपने पसंदीदा नेता के रूप में कैप्टन अमरिंदर सिंह का नाम लिया। उन्होंने उनकी तारीफ करते हुए उन्हें कूल और मिलिट्री हिस्ट्री एक्सपर्ट बताया, जिससे पंजाब चुनाव से पहले सियासी संकेत भी माने जा रहे हैं।
पंजाब विधानसभा के मॉनसून सत्र में अवैध माइनिंग पर छिडी बहस ने उस वक्त नया मोड़ ले लिया, जब बीजेपी विधायक अश्वनी शर्मा ने माइनिंग के मुद्दे पर मॉनसून को घेरने के लिए महिलाओं से जुड़ा हुआ एक मुहावरा पढ़ा. आम आदमी पार्टी ने इस मुहावरे को सीधे महिलाओं का अपमान से जोड़ दिया. विवाद बढ़ता देख पहले बीजेपी विधायक ने पहले इस मुद्दे पर सफाई दी और फिर अपने बयान पर माफी भी मांगी. देखें पंजाब आजतक.
पंजाब में नशे की लत के इलाज को लेकर सरकारी स्वास्थ्य तंत्र के आंकड़े सामने आए हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले साढ़े चार साल में 43 करोड़ से ज्यादा ब्यूप्रेनॉर्फिन टैबलेट खरीदी गईं और इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 2 लाख से बढ़कर 3.17 लाख हो गई. जेलों में भी ओओएटी क्लिनिक चलाए जा रहे हैं.
पंजाब कांग्रेस में लंबे समय से जारी अंदरूनी कलह और गुटबाजी लगातार देखने को मिल रही है. राजा वड़िंग के कार्यक्रम में चन्नी समर्थक नारेबाजी कर रहे हैं तो कहीं जवाब में वड़िंग के समर्थक हल्ला बोले हुए हैं. ऐसे में सवाल ये उठ रहे हैं कि पंजाब कांग्रेस एकजुट होगी या फिर पार्टी के भीतर मौजूद दरार और गहरी होगी? देखें सूबे की खबरों पर ये खास बुलेटिन.