पंचायत आजतक एक ऐसा मंच है, जिसमें देश के प्रमुख राजनेता, विशेषज्ञ और हस्तियां शामिल होती हैं और राजनीति, चुनाव, विकास, अर्थव्यवस्था जैसे अहम मुद्दों पर खुलकर चर्चा करती हैं. आजतक की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में अलग-अलग सत्रों के जरिए मेहमानों से सीधे सवाल-जवाब होते हैं और जनता से जुड़े मुद्दों पर बहस होती है.
जवाहर सिंह बेढम ने अपराधों में कमी और पुलिस की कार्रवाई को सरकार की उपलब्धि बताया, वहीं सुरेश सिंह रावत ने जल जीवन मिशन और ईआरसीपी परियोजना के जरिए पेयजल, सिंचाई और औद्योगिक जरूरतों को पूरा करने की बात कही.
गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि जैसे-जैसे होटल के कमरों की उपलब्धता बढ़ेगी और यात्रा की लागत कम होगी, विदेशी पर्यटकों की संख्या में भी तेजी से बढ़ोतरी होने की उम्मीद है.
राजस्थान राज्य वित्त आयोग के चेयरमैन डॉ. अरुण चतुर्वेदी ने भाजपा सरकार के कार्यकाल में नौकरियां देने, निवेश समझौतों को जमीन पर उतारने और प्रदेश को विकास की दिशा में आगे बढ़ाने का दावा किया.
भाजपा नेता ने जांच और कानूनी प्रक्रिया के आधार पर कार्रवाई की जरूरत बताई, जबकि कांग्रेस ने सरकार की जवाबदेही और महिला सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने पर जोर दिया.
राजस्थान में भजनलाल शर्मा सरकार के तीन साल के कामकाज को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कई अहम दावे किए हैं. उन्होंने बिजली, पानी, औद्योगिक निवेश और पार्टी के संगठनात्मक कामकाज पर बात की.
बैरवा ने भरोसा जताया कि सरकार की विकास योजनाओं, रोजगार संबंधी पहलों और ग्रामीण क्षेत्रों पर ध्यान देने का लाभ आगामी पंचायत चुनाव में भाजपा को मिलेगा.
अर्जुन राम मेघवाल ने कहा जनता चाहती है कि मतदाता सूची साफ-सुथरी हो और उसमें गलतियों को दूर किया जाए. मेघवाल ने राहुल गांधी पर राजनीतिक नैरेटिव बनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस को जमीनी स्तर पर मेहनत करनी चाहिए.
पंजाब की सियासत में बीजेपी और आम आदमी पार्टी के बीच टकराव के बीच बीजेपी नेता सुनील जाखड़ ने ‘पंचायत आजतक पंजाब’ में कई मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी.
आम आदमी पार्टी अपने विकास कार्यों के सहारे सत्ता में टिके रहने का दावा कर रही है, वहीं भाजपा, कांग्रेस, अकाली दल और पंथिक धड़े राज्य की कानून-व्यवस्था, नशा, भ्रष्टाचार और ऐतिहासिक जनभावनाओं को ढाल बनाकर जनता के बीच पैठ बनाने में जुटे हैं.
पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल के बीच संभावित गठजोड़ की चर्चा के बीच मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दोनों दलों पर तंज कसा है.
पंजाब के युवाओं का विदेश पलायन राज्य की बड़ी चुनौतियों में शामिल है. सवाल यह है कि क्या पंजाब अपने युवाओं को ऐसी पढ़ाई, कौशल और रोजगार के अवसर दे पा रहा है, जिससे उन्हें बेहतर भविष्य के लिए विदेश जाने की जरूरत न पड़े.
पंजाब की सियासत में नशा, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और विकास बड़े मुद्दे बने हुए हैं. ‘पंचायत आजतक में बीजेपी, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के नेताओं ने इन मुद्दों पर एक-दूसरे के दावों पर सवाल उठाए.
बीजेपी पंजाब प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने दावा किया कि पार्टी चुनाव के बाद किसी गठबंधन की मदद के बिना पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी. उन्होंने आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा.
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मुफ्त बिजली, महिलाओं को आर्थिक सहायता और नशे के खिलाफ अभियान का जिक्र करते हुए दावा किया कि आम आदमी पार्टी 2027 में फिर सरकार बनाएगी.
गुरुवार को आजतक के आयोजित कार्यक्रम 'आजतक पंचायत हरियाणा' के मंच पर खासतौर पर आमंत्रित रहे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी. जहां सेशन दो साल, नायब के कमाल! में मॉडरेटर अंजना ओम कश्यप ने उनसे किए तीखे और सीधे सवाल. क्या रहे इन सवालों के जवाब, दावे और वादे, जानने के लिए देखें ये पूरा सेशन.
भूपेंद्र सिंह हुड्डा एक बार फिर सैनी सरकार पर हमलावर नजर आए. पंचायत आजतक हरियाणा में हुड्डा ने राज्य सरकार के दो साल के कार्यकाल, हरियाणा में कांग्रेस की हार, वोट चोरी के आरोप, ईवीएम और कांग्रेस की अंदरूनी गुटबाजी जैसे मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी.
Panchayat Aajtak Bihar 2026: बिहार के सासाराम से आने वाले क्रिकेटर आकाश दीप ने अपने संघर्ष की कहानी साझा की. 20 साल की उम्र में उन्होंने पिता और बड़े भाई दोनों को एक ही साल में खो दिया, जिसने उन्हें घर से बाहर निकलने की हिम्मत दी. गांव में क्रिकेट ग्राउंड नहीं था और खेलना लगभग अपराध जैसा माना जाता था. दिल्ली जाकर उन्होंने पहली बार लेदर बॉल क्रिकेट देखी, क्योंकि गांव में वे सिर्फ सॉफ्टबॉल खेलते थे.
Panchayat Aajtak Bihar 2026: टीम इंडिया के तेज गेंदबाज आकाश दीप ने खेलोगे कूदोगे बनोगे नवाब सत्र में अपनी संघर्ष भरी कहानी साझा की. बिहार के सासाराम से आने वाले आकाश ने बताया कि बचपन में बैटिंग किट के पैसे न होने के कारण वे बॉलर बने. कम उम्र में पिता और बड़े भाई को खोने के बाद वे दिल्ली गए और पहली बार लेदर बॉल क्रिकेट देखा. कोलकाता जाकर मेहनत की और जल्दी ही प्रोफेशनल क्रिकेट में जगह बनाई.
Panchayat Aajtak Bihar 2026: सम्राट चौधरी के मुताबिक बिहार में बाढ़ की बड़ी वजह अलग अलग राज्यों और नेपाल से आने वाला पानी है. उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, झारखंड और नेपाल से आने वाला पानी बिहार में जमा होता है. गंगा को उन्होंने राज्य का सबसे बड़ा ड्रेन बताया और कहा कि इसमें गाद बढ़ने से समस्या और गंभीर होती है.
Panchayat Aajtak Bihar 2026: पंचायत आजतक के "एनडीए सरकार, समृद्ध बिहार" सत्र में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने डेढ़ सौ दिन का रिपोर्ट कार्ड रखा. उन्होंने बताया कि 700 मॉडल स्कूलों में साढ़े तीन लाख बच्चे पढ़ रहे हैं और विद्यार्थी साथी ऐप से रात एक बजे डेढ़ लाख बच्चे पढ़ाई करते हैं. 15 जुलाई को एक दिन में 211 डिग्री कॉलेज खोले गए और एक महीने में शिक्षकों की बहाली हुई.
Panchayat Aajtak Bihar 2026: पंचायत आजतक के "एनडीए सरकार, समृद्ध बिहार" सत्र में सीएम सम्राट चौधरी ने बताया कि बिहार सबसे ज्यादा सब्सिडी देने वाला राज्य है. बिजली पर 23 हजार करोड़ की सब्सिडी है, एक करोड़ 92 लाख परिवारों को 125 यूनिट बिजली मुफ्त और किसानों को 55 पैसे की दर से बिजली मिलती है. बिहार का बजट तीन लाख 17 हजार करोड़ पहुंचा है.