scorecardresearch
 
Advertisement

दीपिका सहरावत

दीपिका सहरावत

दीपिका सहरावत

दीपिका सहरावत (Deepika Sehrawat) भारतीय महिला हॉकी टीम की फॉरवर्ड खिलाड़ी हैं. एशियन गेम्स 2026 में दीपिका सहरावत टूर्नामेंट की टॉप गोल-स्कोरर रही. भारतीय महिला हॉकी टीम ने ऐतिहासिक गोल्ड मेडल जीता.

दीपिका सहरावत का जन्म 6 दिसंबर 2003 को हरियाणा के हिसार में हुआ था. वह भारतीय टीम के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल चुकी हैं और ड्रैग फ्लिक में भी भूमिका निभाती हैं.

दीपिका ने अपने खेल सफर की शुरुआत हॉकी से नहीं, बल्कि कुश्ती से की थी. वह अपने भाई के साथ कुश्ती का अभ्यास करने जाती थीं. वर्ष 2012 में अभ्यास के दौरान उन्होंने पहली बार हॉकी स्टिक हाथ में ली. इसके बाद हॉकी उनके खेल जीवन का हिस्सा बन गई.

दीपिका को 2018 के सब-जूनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप में पहचान मिली. हिसार में हुए इस टूर्नामेंट में उन्होंने हरियाणा की ओर से 16 गोल किए. इसके बाद उन्हें राष्ट्रीय शिविर के लिए बुलाया गया और युवा स्तर पर भारतीय टीम में जगह मिली. उन्होंने 2018 में युवा ओलंपिक क्वालीफायर से अंतरराष्ट्रीय जूनियर करियर की शुरुआत की.

वर्ष 2021 में वह दक्षिण अफ्रीका के पोचेफस्ट्रूम में आयोजित जूनियर विश्व कप में भारतीय टीम का हिस्सा रहीं. 2023 में उन्होंने जूनियर एशिया कप में भारतीय टीम के साथ स्वर्ण पदक जीता. इस प्रतियोगिता में वह भारतीय टीम की उपकप्तान भी रहीं.

दीपिका ने 2022 में सीनियर भारतीय टीम के लिए एफआईएच प्रो लीग में पदार्पण किया. उसी वर्ष हांगझोउ एशियाई खेलों में भारतीय महिला हॉकी टीम ने कांस्य पदक जीता.

और पढ़ें
Follow दीपिका सहरावत on:
Advertisement
Advertisement