बीजेपी नेता सीटी रवि ने बेंगलुरु में लागू नई कचरा शुल्क योजना को लेकर कर्नाटक की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने मंत्री कृष्ण बायरे गौड़ा की योजना को जनता से पैसा वसूलने का जरिया बताया. उनके अनुसार बीस बाई तीस साइज के प्लॉट पर छह हजार सात सौ रुपये, बाउंड्री वॉल होने पर सात हजार सात सौ रुपये और कचरा उठाने के लिए उन्नीस हजार दो सौ रुपये तक देने होंगे.
जापानी छात्र हिरोतोशी तानाका को 2019 में बेंगलुरू में एकेडमी हेड से विवाद के बाद गिरफ्तार किया गया था. उन्हें 19 दिन तक बिना गलती के न्यायिक हिरासत में रखा गया था. इस मामले का सामना करने के लिए वो भारत में रहना चाहते थे, जिसके लिए उन्होंने कुर्सी चुरा ली थी ताकि वो गिरफ्तार हो जाए और उन्हें जापान न जाना पड़े.
बेंगलुरु के नेलमंगला तालुक स्थित शिवगंगे में ट्रेकिंग के लिए गया 31 वर्षीय अद्वैत उपाध्याय शुक्रवार से लापता है. इंदौर निवासी अद्वैत व्हाइटफील्ड की एक फाइनेंस कंपनी में काम करते हैं. वह सुबह करीब 6.30 बजे शिवगंगे पहुंचे और बाइक तलहटी में खड़ी कर पहाड़ी पर चढ़े.
मैसूर के हिंकल इलाके में 45 वर्षीय नागेश्वरी ने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस को घर से मिले सुसाइड नोट में उन्होंने सुपरमार्केट की नई सुपरवाइजर डॉली पर मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाई थीं.
बेंगलुरु के इलेक्ट्रॉनिक सिटी इलाके में पुलिस की बड़ी कार्रवाई में 15 बांग्लादेशी नागरिक मिले. इसके लिए 1,909 लोगों के दस्तावेजों की जांच की गई
कर्नाटक के उडुपी जिले में कांग्रेस नेता और ठेकेदार डेविड डिसूजा की 7 अगस्त को सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई. पुलिस ने फाइनेंसियल विवाद और कॉन्ट्रैक्ट किलिंग के एंगल से जांच करते हुए तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है. वारदात का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है.
बेंगलुरु के बागलगुंटे थाना क्षेत्र में 57 वर्षीय दक्षायिनी का कंकाल उनके घर से बरामद हुआ. वह बेलगावी जिले की रहने वाली थीं और 2017 में पति की मौत के बाद अकेली रह रही थीं. बेटे की मौत के बाद उन्हें मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हुई थीं और डॉक्टरों ने स्किज़ोफ्रेनिया बताया था.
पहले सड़क हादसा, फिर अस्पताल में मौत और तीन महीने बाद कब्र से शव निकालकर दोबारा जांच... कर्नाटक के बेलगावी में पूर्व सैनिक संदीप मंजारी की मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं. परिवार ने पत्नी और उसके कथित प्रेमी पर 2 करोड़ के बीमा के लिए हत्या की साजिश का आरोप लगाया है. पुलिस ने शव कब्र से निकालकर फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है.
बेंगलुरु में रेपिडो बाइक से एक्सीडेंट हो जाने के बाद एक महिला बुरी तरह घायल हो गई थी. उसे ठीक होने में कई सर्जरी करानी पड़ी. इसमें उसके लगभग 20 लाख रुपये खर्च हो गए. अब महिला ने रेपिडो पर लापरवाही बरतने, मामले की गंभीरता को नजरअंदाज करने और मदद ना करने के आरोप लगाए हैं. ये सारी चीजें महिला ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो के जरिए शेयर की. इस पर अब रेपिडो की तरफ से भी जवाब आया है.
यह मामला उत्तर प्रदेश के हमीरपुर और कर्नाटक के बेंगलुरु से जुड़ा है. एक तरफ बेंगलुरु में काम करने वाले युवक ने फांसी लगा ली. दूसरी तरफ, जब यह खबर उसकी प्रेग्नेंट पत्नी तक पहुंची, तो उसने टॉयलेट क्लीनर पी लिया. अब महिला का इलाज कानपुर में चल रहा है, जबकि पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है.
कर्नाटक में डीके शिवकुमार सरकार ने सोमवार को मंत्रिमंडल का पहला विस्तार किया. 19 कांग्रेस विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली, जबकि मंजूर सूची में शामिल इकलौती महिला नेता गायत्री शांतेगौड़ा ने शपथ नहीं ली. कैबिनेट विस्तार से पहले पार्टी के भीतर नाराजगी भी सामने आई थी.
कर्नाटक में कैबिनेट विस्तार से पहले मंत्री पद नहीं मिलने से कांग्रेस के कई नेताओं में नाराजगी सामने आई है. मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने विधायकों से धैर्य रखने की अपील करते हुए भविष्य में अवसर देने की बात कही. कैबिनेट में 19 नए मंत्रियों को शामिल किया जाना है.
कावेरी जल विवाद के बीच तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के अनुरोध पर अपना बेंगलुरु दौरा टाल दिया है. शिवकुमार ने कहा कि कर्नाटक अपने किसानों के हितों की रक्षा करते हुए सुप्रीम कोर्ट और कानून के आदेशों का पालन करेगा.
कर्नाटक में कांग्रेस सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर दिल्ली में कांग्रेस की बैठक हुई. मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी की मौजूदगी में हुई इस बैठक में मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार की सौंपी गई संभावित उम्मीदवारों की सूची में से 16 से 18 नामों को मंजूरी मिली है.
कावेरी जल प्रबंधन प्राधिकरण ने कर्नाटक की अपील खारिज कर 15 दिनों तक रोजाना 3,500 क्यूसेक पानी तमिलनाडु को देने का आदेश बरकरार रखा है. इसके बाद मांड्या और मैसूरु में किसानों का गुस्सा भड़क उठा और सड़कों पर उतर आए हैं.
बेंगलुरु की एक सड़क पर एक शख्स लोगों की सहानुभूति बटोर रहा था. वह लंगड़ाकर चल रहा था. देखने वालों को लग रहा था कि शायद वह चलने-फिरने में असमर्थ है. कई लोग उसकी मदद के लिए आगे भी बढ़े. लेकिन तभी कुछ स्थानीय लोगों को उस पर शक हुआ. उन्होंने पीछा किया. कुछ दूर जाने के बाद जो नजारा कैमरे में कैद हुआ, वही अब सोशल मीडिया पर वायरल है.
बेंगलुरु में कैब का इंतजार कर रही एक महिला के साथ कथित छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. इस मामले में पुलिस ने आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया है.