बिहार के कटिहार जिले के फलका प्रखंड में एक अनोखी बारात चर्चा का विषय बनी हुई है. यहां मोरसंडा पंचायत निवासी दिलशाद आलम उर्फ राजा अपनी शादी में खुद ट्रैक्टर चलाकर दुल्हनिया लेने पहुंचे. उनके साथ करीब दो दर्जन ट्रैक्टरों का काफिला था, जिनमें बाराती सवार थे.
बांकीपुर से जीत के बाद प्रशांत किशोर ने बड़ा रोजगार प्लान सामने रखा है. उन्होंने कहा कि अगले एक-दो साल में 10 हजार युवाओं को निजी क्षेत्र में नौकरी दिलाने की कोशिश करेंगे. साथ ही पेपर लीक और बेरोजगारी को लेकर सरकार पर भी निशाना साधा.
पटना के फुलवारी में वाहन चेकिंग के दौरान झारखंड नंबर की Brezza की डिक्की खुलते ही विदेशी शराब सड़क पर गिरने लगी. उत्पाद विभाग ने करीब ढाई लाख रुपये की शराब बरामद कर ड्राइवर काजू कुमार को गिरफ्तार किया. वीडियो में देखें पूरा नज़ारा जिसमें ड्राइवर तक चौंक गया था.
जब उत्पाद विभाग की टीम ने एक झारखंड नंबर की ब्रेजा कार की डिक्की खोली, तो उसमें से शराब की बोतलें सड़क पर गिरने लगीं. गाड़ी से करीब ढाई लाख की विदेशी शराब बरामद हुई है और ड्राइवर काजू को गिरफ्तार कर लिया गया है.
बिहार के बगहा में स्वास्थ्य व्यवस्था और बुनियादी सुविधाओं की बदहाली के चलते 27 वर्षीय गर्भवती सुमन देवी की मौत हो गई. प्रसव पीड़ा शुरू होने के बाद परिजन उसे ट्रैक्टर से हरनाटांड़ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जा रहे थे. बारिश के कारण हरहा नदी में पानी बढ़ा था और बीच रास्ते ट्रैक्टर फंस गया.
बिहार के कटिहार में एक पति को लेकर उसकी दो पत्नियों के बीच सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ. दोनों महिलाएं विक्की पर अपना-अपना हक जताती रहीं और उसे अपनी तरफ खींचती नजर आईं. काफी देर बाद मोहल्ले के लोगों ने समझाकर मामला शांत कराया. घंटों चले इस विवाद के बाद मोहल्ले के लोगों ने तीनों को समझाकर मामला शांत कराया.
कटिहार में एक पति को लेकर उसकी दो पत्नियों के बीच घंटों हाई वोल्टेज ड्रामा चला. पहली पत्नी प्रियंका ने पति विक्की को दूसरी महिला मुन्नी के साथ पकड़ लिया. दोनों महिलाएं पति पर अपना हक जताती रहीं. प्रियंका ने विरोध में जान देने तक की बात कही. बाद में मोहल्ले के लोगों ने तीनों को समझाकर मामला शांत कराया.
भरत तिवारी के पक्ष से केस लड़ रहे अधिवक्ता के बयान के बाद यह स्पष्ट हुआ है कि इस मामले में फिलहाल कोई नॉन बेलेवल वारंट जारी नहीं किया गया है. कोर्ट ने SP को अंतरिम रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए हैं.
बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव झूमते नजर आए. और साथ ही तीर धनुष चलाते भी दिखे. मौका था विश्व आदिवासी दिवस का. पूर्णिया में विश्व आदिवासी दिवस पर आदिवासी समुदाय ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम, पारंपरिक नृत्य, तीरंदाजी प्रदर्शन और भव्य जुलूस निकाला. इस मौके पर सांसद पप्पू यादव समेत कई जनप्रतिनिधि इन उत्सवों में पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए. पप्पू यादव खुद भी इस कार्यक्रम का हिस्सा बन गए.
खगड़िया में फर्जी IAS अधिकारी की गिरफ्तारी के बाद उसके घर से मिली बरामदगी ने नया सवाल खड़ा कर दिया है. पुलिस को Tesla, Tata Safari, 20 क्रेडिट कार्ड, चार चेकबुक और महंगी विदेशी शराब के साथ बारहसिंगा के दो सींग भी मिले हैं. अब जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि ये सींग आरोपी के पास कहां से आए. फर्जी IAS पर पूरे बिहार में ठगी का आरोप है.
पूर्णिया केके हाट थाना क्षेत्र के रेनू नगर में घरेलू विवाद के बाद पति ने अपनी पत्नी शालिनी कुमारी की गोली मारकर हत्या कर दी. शालिनी श्रीनगर में 10+2 की शिक्षिका थीं, जबकि उनके पति राजकुमार यादव कोऑपरेटिव बैंक में पदस्थापित हैं. वारदात के वक्त दंपति के 4 और 9 साल के बच्चे घर में मौजूद थे.
पूर्णिया में विश्व आदिवासी दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. इस मौके पर आदिवासी समुदाय ने राजेंद्र बाल उद्यान से भव्य जुलूस निकाला. कार्यक्रम में पारंपरिक नृत्य, गीत-संगीत और तीरंदाजी का प्रदर्शन हुआ. पूर्णिया सांसद पप्पू यादव भी कार्यक्रम में शामिल हुए. उन्होंने आदिवासी समुदाय के साथ पारंपरिक वेशभूषा में तीरंदाजी में हाथ आजमाया और आदिवासी गीतों पर जमकर नृत्य किया.
बिहार के दरभंगा में एक नाबालिग छात्रा के साथ मौलाना द्वारा दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है. पीड़िता के पिता की शिकायत पर घनश्यामपुर थाने में केस दर्ज किया गया है. पुलिस ने आरोपी मौलाना जुनैल आब्दीन को गिरफ्तार कर लिया है. SDPO प्रभाकर तिवारी ने बताया, प्रारंभिक जांच में आरोप सही पाए गए और पर्याप्त साक्ष्य भी मिले हैं.
मुजफ्फरपुर में कांवरिया रूट पर शनिवार देर रात Dial-112 की गाड़ी की चपेट में आने से एक कांवरिया घायल हो गया. तुर्की ओवरब्रिज के पास सड़क किनारे आराम कर रहे श्रद्धालु के पैर पर पुलिस वाहन का पहिया चढ़ गया. पहलेजा से जल लेकर बाबा गरीबनाथ धाम जा रहे 20 सदस्यीय जत्थे ने घायल को तुरंत मेडिकल कैंप पहुंचाया, जहां उसका इलाज किया गया.
Khagaria Bihar News: खुद को IAS और अजीत डोभाल का एजेंट बताने वाला मनीष गुप्ता खगड़िया में गिरफ्तार. गोगरी पुलिस ने घर से 1 करोड़ की लग्जरी गाड़ियां और ATM जब्त किए.
बिहार के मधुबनी जिले में रविवार सुबह तेज रफ्तार SUV ने तीन महिलाओं को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. हादसा बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के सरिसाब गांव में स्टेट हाईवे-52 पर हुआ. मृतकों की पहचान रीता देवी, किरण देवी और फूलदाई देवी के रूप में हुई है.
बिहार के मुंगेर में एक ट्रक पकड़ा गया. खनन विभाग ने कार्रवाई की. 11 लाख 18 हजार 600 रुपये का जुर्माना लगाया. ट्रक को पुलिस थाने के हवाले कर दिया गया. सब कुछ सरकारी तरीके से हुआ. लेकिन करीब एक महीने बाद जब खनन विभाग की टीम थाने पहुंची, तो ट्रक ही गायब था. एसपी ने इस पूरे मामले में जांच के आदेश दिए हैं.
बिहार के गोपालगंज में कथित ‘लुटेरी दुल्हन’ का मामला सामने आया है. आगरा निवासी दिलीप कुमार से शादी कराने के नाम पर 1.20 लाख रुपये लिए गए थे. 7 अगस्त को थावे दुर्गा मंदिर में शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन होटल लौटे. घर जाने के लिए गाड़ी बुलाए जाने के दौरान बाइक सवार कुछ लोगों ने दूल्हे के परिजनों से मारपीट की और दुल्हन को साथ लेकर फरार हो गए.
बिहार के गोपालगंज में शादी के बाद ऐसी वारदात सामने आई है, जिसमें दूल्हा शादी के कुछ ही घंटों बाद खुद को ठगा हुआ बता रहा है. यूपी के आगरा से शादी करने पहुंचे दूल्हे की मंदिर में शादी हुई. घर लौटते समय रास्ते में बाइक सवार चार लोगों ने दूल्हे और उसके परिजनों के साथ मारपीट की और दुल्हन को अपने साथ लेकर फरार हो गए. पीड़ित परिवार का आरोप है कि शादी के नाम पर पहले 1.20 लाख लिए गए थे और दुल्हन जाते-जाते गहने और सामान भी ले गई.
नेपाल के गंडकी प्रांत ने मेडिकल इस्तेमाल के लिए गांजे की खेती को कानूनी मंजूरी दी है. इस फैसले को प्रांतीय विधानसभा में दोनों पक्षों का समर्थन मिला है. इस फैसले से भारत-नेपाल सीमा के पास तस्करी और नशे के अवैध कारोबार का खतरा बढ़ सकता है, खासकर बिहार में जहां शराबबंदी है.
दरभंगा में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान मद्य निषेध टीम ने बड़ी कार्रवाई की है. बहेड़ी थाना क्षेत्र के शिवराम गांव से एक कंटेनर में फेविकोल की आड़ में ले जाई जा रही 1309.32 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई. तस्करी में इस्तेमाल वाहन फंस गया था, जिसे JCB और क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया.