scorecardresearch
 
Advertisement

अंकिता भंडारी

अंकिता भंडारी

अंकिता भंडारी

अंकिता भंडारी (Ankita Bhandari) उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले की रहने वाली एक युवती थी. सितंबर 2022 में उनकी हत्या के मामले ने पूरे देश का ध्यान अपनी ओर खींचा था.

अंकिता ने होटल प्रबंधन का कोर्स किया था. 28 अगस्त 2022 को उन्होंने पौड़ी जिले के गंगा भोगपुर स्थित वनंतरा रिजॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट के रूप में काम शुरू किया था. वह 19 साल की थी. 18 सितंबर 2022 को अंकिता लापता हो गई. इसके बाद उनके परिवार ने उनकी तलाश शुरू की और मामले में कार्रवाई की मांग की. 24 सितंबर 2022 को ऋषिकेश के पास चिल्ला नहर से उनका शव बरामद हुआ. 

इस मामले में रिजॉर्ट के मालिक पुलकित आर्य, सौरभ भास्कर और अंकित गुप्ता को गिरफ्तार किया गया था. जांच के दौरान सामने आया कि अंकिता पर रिजॉर्ट में आने वाले एक वीआईपी मेहमान को विशेष सेवाएं देने का दबाव बनाया गया था. अभियोजन पक्ष के अनुसार, अंकिता के इनकार के बाद उसकी हत्या की गई.

मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) बनाया गया था. मई 2025 में पौड़ी की अदालत ने तीनों आरोपियों को हत्या सहित विभिन्न अपराधों में दोषी ठहराते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई. 

हालांकि, कथित वीआईपी की पहचान और उससे जुड़े सवालों को लेकर बाद में भी चर्चा होती रही. 2026 में अंकिता के माता-पिता की मांग पर मामले की जांच सीबीआई को सौंपे जाने की खबर सामने आई. परिवार की मांग थी कि मामले के सभी पहलुओं की जांच हो और उन्हें न्याय मिले.

और पढ़ें

अंकिता भंडारी न्यूज़

Advertisement
Advertisement