scorecardresearch
 
Advertisement

तेलंगाना

Telangana Chief Minister and Congress leader Revanth Reddy. (PTI photo)

रेवंत रेड्डी के भाई की कंपनी को जमीन आवंटन! BRS ने मांगा CM का इस्तीफा

11 अगस्त 2026

तेलंगाना में भूमि आवंटन को लेकर BRS ने मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी पर पद का दुरुपयोग करके परिवार को फायदा पहुंचाने का आरोप लगाया है. BRS ने फोर्थ सिटी प्रोजेक्ट में टेसेरैक्ट एडवांस्ड सिस्टम्स प्राइवेट लिमिटेड को जमीन आवंटित करने के मामले में निष्पक्ष जांच और मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग की है.

Class 10 Student Allegedly Brutally Assaulted by Fellow Students at Sri Chaitanya School

रैगिंग के नाम पर जूतों से चेहरा कुचला, डंडे-बेल्ट से पीटा, 10वीं के छात्र से हैवानियत

10 अगस्त 2026

तेलंगाना के डम्मैगुडा स्थित श्री चैतन्य हाई स्कूल के हॉस्टल में 10वीं के छात्र पर 12 छात्रों ने हमला किया. आरोप है कि उसे डंडों और प्लेटों से पीटा गया और चेहरे पर बूट रखकर कुचला गया. स्कूल ने शुरुआत में परिजनों को सीढ़ियों से गिरने की जानकारी दी. बाद में छात्र ने रैगिंग की बात बताई.

मगरमच्छ को वरुण देव का वाहन मानकर पूजा, VIDEO वायरल

10 अगस्त 2026

तेलंगाना के गडवाल में कृष्णा नदी किनारे पहुंचे मगरमच्छ की पुजारी ने पूजा की. मगरमच्छ को वरुण देव का वाहन मानकर अच्छी बारिश की प्रार्थना की गई. अनुष्ठान के बाद उसे सुरक्षित नदी में छोड़ दिया गया. घटना का VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल है. नदी किनारे मगरमच्छ की मौजूदगी और उसके बाद की गई पूजा का वीडियो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है.

 A video of a priest performing rituals for a crocodile that washed ashore on the banks of the Krishna River

बारिश के लिए मगरमच्छ की पूजा, अनोखा वीडियो वायरल, लोग हैरान

10 अगस्त 2026

गडवाल जिले में कृष्णा नदी के किनारे एक मगरमच्छ के पहुंचने का वीडियो वायरल हो गया. बीचुपल्ली में पुजारी अनिल शर्मा ने मगरमच्छ को हिंदू धर्म में बारिश के देवता वरुण का वाहन मानकर उसकी पूजा की. अनुष्ठान के दौरान अच्छी बारिश की प्रार्थना की गई. पूजा पूरी होने के बाद मगरमच्छ को सुरक्षित कृष्णा नदी में छोड़ दिया गया.

Nalsar students obejct CJI Suryakant as chief guest

'कॉकरोच कहने वाले के हाथ से डिग्री नहीं', CJI सूर्यकांत को बुलाने पर भड़के छात्र

09 अगस्त 2026

हैदराबाद की NALSAR यूनिवर्सिटी में CJI सूर्यकांत को कॉन्वोकेशन में चीफ गेस्ट के रूप में आमंत्रित करने पर छात्रों ने विरोध जताया है. छात्रों का कहना है कि CJI के हालिया बयानों ने शैक्षणिक स्वतंत्रता और संवैधानिक जवाबदेही के सिद्धांतों का उल्लंघन किया है. छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन को पत्र लिखकर इस फैसले पर आपत्ति जताई है.

सोशल मीडिया पर 'रेंट बॉयफ्रेंड' के नाम पर ठगी, पुलिस कमिश्नर की चेतावनी

08 अगस्त 2026

हैदराबाद पुलिस कमिश्नर वीसी सज्जनार ने युवतियों को सोशल मीडिया पर मिलने वाले 'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान किया है. उन्होंने कहा कि साइबर अपराधी आकर्षक ऑफर देकर महिलाओं को फंसाते हैं और बाद में एडवांस पेमेंट, सुरक्षा जमा या बुकिंग के नाम पर पैसे ठग सकते हैं.

पति के आरोपों की जांच में जुटी पुलिस. (Photo: ITG)

'एक्सीडेंट में पति को मारो वरना...', पत्नी की चैट से खुले गहरे राज, थाने पहुंचा पति

08 अगस्त 2026

तेलंगाना के महबूबाबाद जिले में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और उसके कथित प्रेमी पर हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया है. राजेश्वर राव का दावा है कि पत्नी भवानी ने सैदुलु से पति की हत्या सड़क दुर्घटना के रूप में कराने की बात कही थी.

telangana wife lover murder plot whatsapp chat

'पति की हत्या को सड़क हादसे जैसे दिखाना', पत्नी और प्रेमी की चैट से खुलासा

07 अगस्त 2026

तेलंगाना के खम्मम में एक शख्स ने अपनी पत्नी और उसके कथित प्रेमी पर हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया है. पीड़ित का दावा है कि पत्नी ने WhatsApp और Instagram चैट में प्रेमी से सड़क हादसे का में उसकी हत्या करने को कहा था. शिकायत के बाद पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

CA suicide case

CA ने हीलियम गैस लेकर दी जान, सट्टेबाजी में गंवाए थे लाखों

05 अगस्त 2026

तेलंगाना के सिद्दीपेट में 33 साल के एक CA की मौत का मामला सामने आया है. शुरुआती जांच में सट्टेबाजी में लाखों रुपये गंवाने की बात सामने आई है. कमरे से सुसाइड नोट मिलने का भी दावा किया गया है.

रसोई तक पहुंच रहा था मिलावटी सामान? पुलिस केस दर्ज

05 अगस्त 2026

हैदराबाद में H-FAST और GHMC की कार्रवाई में 247 टन से अधिक संदिग्ध मिलावटी खाद्य सामग्री जब्त हुई. मसालों, पनीर, अचार और अन्य खाद्य पदार्थों से जुड़े मामले में 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने लोगों से केवल लाइसेंसधारी दुकानदारों से खाद्य सामग्री खरीदने और किसी भी संदिग्ध उत्पाद की सूचना संबंधित विभाग को देने की अपील की है.

 H-FAST Seizes 25 Tonnes of Adulterated Spices in Hyderabad; Three Arrested

थाली में जहर! जीरा-लौंग में केमिकल, पनीर में यूरिया, मिलावटी मसाले जब्त

05 अगस्त 2026

हैदराबाद में खाद्य मिलावट के बड़े खुलासे ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है. H-FAST और GHMC की कार्रवाई में 140 दिनों के भीतर 247 टन से अधिक मिलावटी खाद्य पदार्थ जब्त किए गए. मसालों, पनीर, अचार, चाय, चिकन और फलों में खतरनाक केमिकल और मिलावट मिलने के बाद तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

युवक पर बीच सड़क हंसिया से किए कई वार, मरने के बाद भी करता रहा बर्बरता

04 अगस्त 2026

हैदराबाद के सईदाबाद इलाके में 35 साल के कपड़ा व्यापारी फासी अहमद की दिनदहाड़े धारदार हथियारों से हमला कर हत्या कर दी गई. हमलावर वारदात के बाद फरार हो गए. पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर CCTV फुटेज और मौके पर बनाए गए.

4 दिन की बच्ची को पुलिस ने बचाया (Photo: ITG)

5 लाख में बेची जा रही थी 4 दिन की नवजात, वहीदा खातून को पुलिस ने दबोचा

01 अगस्त 2026

हैदराबाद के बालापुर में पुलिस ने चार दिन की एक बच्ची को बेचे जाने की कोशिश नाकाम कर दी. चंद्रयानगुट्टा की वहीदा खातून ने बच्ची को पहले छह लाख और फिर पांच लाख रुपये में बेचने की पेशकश की थी. सामाजिक कार्यकर्ता सफिया माही की मदद से पुलिस ने जाल बिछाकर सौदे के वक्त आरोपी को रंगे हाथों पकड़ लिया और बच्ची को सुरक्षित बचा लिया.

250 छात्रों पर सिर्फ एक टॉयलेट, सरकारी स्कूल पर चर्चा

31 जुलाई 2026

तेलंगाना के निर्मल जिले के एक सरकारी स्कूल में 250 छात्रों के लिए सिर्फ एक इस्तेमाल योग्य टॉयलेट है. 130 छात्राओं को रोज लंबी लाइन में इंतजार करना पड़ता है, जबकि कई लड़के खुले में शौच को मजबूर हैं. पेरेंट्स ने तत्काल अतिरिक्त टॉयलेट की मांग की है. लोगों ने शिक्षा विभाग से जल्द अतिरिक्त टॉयलेट बनवाने और सफाई व्यवस्था बेहतर करने की मांग की है.

 250 Students, One Toilet: Girls Queue for Hours at Nirmal Government School

250 छात्रों पर सिर्फ एक टॉयलेट, घंटों लाइन में खड़ी रहती हैं 130 छात्राएं

31 जुलाई 2026

निर्मल जिले के मंजुलापुर स्थित जिला परिषद हाई स्कूल में करीब 250 छात्रों के लिए सिर्फ एक ही इस्तेमाल करने लायक टॉयलेट है. 130 छात्राओं को रोज लंबी लाइन में खड़े रहकर इंतजार करना पड़ता है, जबकि लड़के खुले में शौच करने को मजबूर हैं. पैरेंट्स और स्थानीय लोगों ने शिक्षा विभाग से तुरंत अतिरिक्त टॉयलेट बनवाने और सफाई व्यवस्था सुधारने की मांग की है.

Telangana CM A Revanth Reddy

'इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स की डिग्री क्रिमिनल...', तेलंगाना CM के बयान पर बवाल

31 जुलाई 2026

मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने कहा कि इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के बावजूद कई युवा छोटे काम करने के लिए तैयार नहीं हैं और न ही नए कौशल सीखने को इच्छुक हैं. उन्होंने इसे “क्रिमिनल वेस्ट” यानी प्रतिभा और संसाधनों की गंभीर बर्बादी बताया.

घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहे वायरल. (Photo: Screengrab)

घर के आंगन में पहुंच गया विशालकाय अजगर, दहशत में आ गए लोग

31 जुलाई 2026

तेलंगाना के मंचेरियल जिले में एक घर के आंगन में करीब 12 फीट लंबा अजगर दिखाई देने से इलाके में हड़कंप मच गया. अजगर को देखते ही परिवार के लोगों में दहशत फैल गई. देखते ही देखते आसपास के लोग भी मौके पर जमा हो गए. इस घटना का वीडियो सामने आया है, जो रोंगटे खड़े कर देने वाला है.

CCTV Footage Captures Fatal Road Accident At Medchal

तेज रफ्तार कार ने पैदल जा रहे शख्स को रौंदा, CCTV में कैद हुई मौत

29 जुलाई 2026

तेलंगाना के मेडचल में तेज रफ्तार कार ने सड़क पर पैदल जा रहे एक व्यक्ति को टक्कर मार दी. हादसे में जमालुद्दीन की मौके पर ही मौत हो गई. पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

ट्रेनी IPS उदय कृष्णा रेड्डी. (Photo: ITG)

महिला ट्रेनी IPS से यौन उत्पीड़न के आरोपी IPS उदय कृष्णा रेड्डी गिरफ्तार

29 जुलाई 2026

हैदराबाद में महिला ट्रेनी आईपीएस अधिकारी से यौन उत्पीड़न, पीछा करने और ब्लैकमेल के आरोपों में ट्रेनी आईपीएस अधिकारी उदय कृष्णा रेड्डी को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने मेडिकल जांच के बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया. महिला अधिकारी ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने जबरन कमरे में ले जाकर हमला किया और निजी वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया.

बुजुर्ग की तलाश में जुटीं पुलिस और SDRF की टीमें. (Photo: Screengrab)

सड़क पर चलते-चलते खुले नाले में समा गए 70 साल के बुजुर्ग

29 जुलाई 2026

हैदराबाद में भारी बारिश के बीच एक दर्दनाक हादसे ने प्रशासन की तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं. मियापुर इलाके में सड़क पर भरे पानी के बीच 70 साल के बुजुर्ग खुले स्टॉर्म वॉटर ड्रेन में गिर गए और तेज बहाव में बह गए. स्थानीय लोगों का आरोप है कि नाले के आसपास न बैरिकेडिंग थी और न ही कोई चेतावनी बोर्ड. फिलहाल पुलिस, HYDRA और SDRF की टीमें लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं.

Telangana CM A Revanth Reddy

'जय जवान, जय किसान, जय युवा...', तेलंगाना CM ने दिया नया नारा

27 जुलाई 2026

रेवंत रेड्डी ने केंद्र सरकार से विधानसभा और लोकसभा चुनाव लड़ने की न्यूनतम उम्र 25 साल से घटाकर 21 साल करने के लिए संविधान में संशोधन करने की मांग की. उन्होंने शनिवार को घोषणा की थी कि तेलंगाना सरकार अगस्त के पहले हफ्ते में विधानसभा और विधान परिषद का विशेष सत्र बुलाएगी.

Advertisement
Advertisement