केरलम के भविष्य को आकार देने वाले मुद्दों, चुनौतियों और संभावनाओं पर 17 सितंबर 2026 को होगी खास चर्चा. मुख्यमंत्री वी.डी. सतीशन और अन्य प्रमुख हस्तियों के साथ जानिए कि केरलम का भविष्य किन मुद्दों से तय होगा.देखिए #IndiaTodayKeralamRoundtable, सिर्फ India Today पर.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन चेन्निथला ने उनके अच्छे स्वास्थ्य की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हैं, लेकिन प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी को वह अच्छे स्वास्थ्य की शुभकामनाएं देते हैं.
राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि राज्य की सरकार को ऐसी अर्थव्यवस्था तैयार करनी होगी जिसमें युवाओं को अपने राज्य में ही पढ़ाई और रोजगार के बेहतर अवसर मिल सकें. उनके मुताबिक केरल के लिए मानव संसाधन सबसे बड़ा आर्थिक संसाधन है और इसे राज्य में बनाए रखना जरूरी है.
केरल के मुख्यमंत्री वी. डी. सतीशन ने इंडिया टुडे राउंडटेबल 'केरलम' में विधानसभा चुनाव में यूडीएफ के 100 सीटों के दावे, सरकार के शुरुआती कामकाज और 'नए केरल' के विजन पर खुलकर बात की.
इंडिया टुडे के BRICS Roundtable का आयोजन गुरुवार को दिल्ली में किया गया. जिसमें नीति आयोग के पूर्व CEO अमिताभ कांत ने खासतौर पर आमंत्रित थे. इस दौरान उन्होंने कहा कि वैश्विक उथल-पुथल के इस दौर में भारत के राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए अमेरिका और चीन दोनों पक्षों के साथ संतुलित रणनीति बनाकर काम करना जरूरी है. देखें वीडियो.
इंडिया टुडे ग्रुप तमिलनाडु राउंडटेबल के पहले सेशन में मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय शिरकत की. सीएम विजय ने इस आयोजन में इंडिया टुडे तमिल यूट्यूब चैनल भी लॉन्च किया.
राउंडटेबल तमिलनाडु एस. गुरुमूर्ति ने तमिलनाडु के द्रविड़ मॉडल पर सवाल उठाए और दावा किया कि राज्य में धार्मिक भावनाओं का उभार हो रहा है, जिसे बीजेपी चुनावी समर्थन में बदलने की कोशिश कर रही है.
एआईएडीएमके नेता एडप्पादी के. पलानीस्वामी ने मुख्यमंत्री एमके स्टालिन को 'कठपुतली मुख्यमंत्री' और अभिनेता से राजनेता बने विजय को 'सिर्फ सिनेमा तक सीमित सुपरस्टार' बताया.
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अभिनेता से नेता बने विजय का राजनीतिक प्रभाव चर्चा में है. पूर्व बीजेपी अध्यक्ष अन्नामलाई और कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम के बीच विजय की लोकप्रियता और चुनावी भूमिका पर मतभेद देखने को मिले.
दयानिधि मारन ने तमिलनाडु की कल्याणकारी योजनाओं का बचाव करते हुए कहा कि इन्हें चुनावी तोहफा नहीं बल्कि नागरिकों का सशक्तिकरण माना जाना चाहिए.
चेन्नई में इंडिया टुडे के 'राउंड टेबल तमिलनाडु' कार्यक्रम में भाजपा, डीएमके और एआईएडीएमके की वरिष्ठ महिला नेताओं ने विधानसभा चुनाव 2026 से पहले महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी और सशक्तिकरण पर चर्चा की.
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के बीच, आईटी मंत्री पलनिवेल थियागा राजन ने चेन्नई में इंडिया टुडे राउंड टेबल में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) और तीन-भाषा फॉर्मूले पर केंद्र सरकार को चुनौती दी.
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के मद्देनजर इंडिया टुडे ने चेन्नई में राउंड टेबल का आयोजन किया, जिसमें मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने हिस्सा लिया. स्टालिन ने एनडीए को 'डब्बा इंजन' करार देते हुए उस पर चुनाव से पहले झूठ, नफरत और सांप्रदायिक तनाव फैलाने का आरोप लगाया.
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव से पहले इंडिया टुडे तमिलनाडु राउंड टेबल के मंच पर मुख्यमंत्री एमके स्टालिन से लेकर विपक्ष के नेता ई पलानीस्वामी तक शिरकत करेंगे. डीएमके, AIADMK, टीवाईके सहित बीजेपी और कांग्रेस के नेता अपनी-अपनी बात रखेंगे.