धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफे के बाद पहली बार सार्वजनिक तौर पर अपनी चुप्पी तोड़ी. उन्होंने कहा कि NEET पेपर लीक विवाद के दौरान Gen Z को गुमराह करने की कोशिश हुई, लेकिन पद उनके लिए कभी महत्वपूर्ण नहीं रहा. वहीं ओडिशा में प्रधान ने नवीन पटनायक पर युवाओं को अपने खिलाफ प्रदर्शन के लिए उकसाने का आरोप लगाया.
ओडिशा के गजपति जिले में घर के अंदर सो रहे परिवार पर जहरीले सांपों ने कहर बरपा दिया. रात में घर में घुसे दो सांपों ने मां और उसके सात वर्षीय बेटे को हाथ पर डस लिया. दोनों की हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान मां-बेटे की मौत हो गई.
73 साल की उम्र, बायां पैर फ्रैक्चर, जेब में इलाज के पैसे नहीं और साथ में कोई अपना भी नहीं. लेकिन इलाज की उम्मीद ने ओडिशा के सुकदेव नाहक को हार नहीं मानने दी. उन्होंने करीब 150 किलोमीटर का सफर ट्राईसाइकिल से तय कर दो दिन बाद अस्पताल पहुंचकर दुनिया को बता दिया कि हौसले की कोई उम्र नहीं होती.
ओडिशा में सहकारी बैंक से जुड़ी वित्तीय अनियमितता के दो मामलों में कार्रवाई हुई है. मयूरभंज सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक की बहल्दा शाखा के पूर्व मैनेजर और कर्मचारी को ग्राहकों की FD पर फर्जी लोन खाते बनाकर 64.42 लाख रुपये के गबन के आरोप में गिरफ्तार किया गया. वहीं, बोलांगीर में PACS के पूर्व सचिव पर 22.19 लाख की वित्तीय गड़बड़ी का आरोप है.
ओडिशा के केंद्रपाड़ा में इंस्टाग्राम पर लड़की को कथित मैसेज भेजने के विवाद में कॉलेज छात्र से मारपीट का मामला सामने आया. वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर 3 नाबालिगों को हिरासत में लिया. पीड़ित छात्र की तलाश जारी है. फिलहाल पीड़ित स्टूडेंट की तलाश जारी है.
ओडिशा के केंद्रपाड़ा में इंस्टाग्राम पर एक लड़की को कथित तौर पर मैसेज करना कॉलेज छात्र को भारी पड़ गया. लड़की के पुरुष मित्र ने साथियों के साथ मिलकर छात्र को घेरकर पीटा. घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की है. मामले में तीन नाबालिग छात्रों से पूछताछ की गई है.
ओडिशा में भीषण बाढ़ के कारण चुनाव आयोग ने SIR की समय-सीमा में बदलाव किया है. दावों और आपत्तियों के निपटारे के लिए दो हफ्ते का अतिरिक्त समय दिया गया है, जिससे फाइनल वोटर लिस्ट 21 सितंबर को जारी होगी. 19 जिलों में बाढ़ से बिगड़े हालात के चलते राहत कार्य जारी हैं.
बारातें आपने बहुत देखी होंगी. कहीं दूल्हा घोड़ी पर आता है, कहीं लग्जरी कार में और कहीं हेलीकॉप्टर से भी. लेकिन क्या आपने कभी ऐसी बारात देखी है, जो सड़क पर नहीं, बाढ़ के पानी के बीच नाव पर निकली हो? ओडिशा के जाजपुर से आई तस्वीर बिल्कुल ऐसी ही है. चारों तरफ पानी ही पानी. सड़कें गायब. गांव का संपर्क दुनिया से टूटा हुआ. लेकिन शादी की तारीख तय थी, मुहूर्त निकल चुका था और दुल्हन इंतजार कर रही थी. ऐसे में दूल्हे ने शादी टालने की बजाय ऐसा फैसला लिया, जिसकी अब चर्चा हो रही है.
ओडिशा में बारिश और बाढ़ का कहर जारी है. लगातार हो रही बारिश के चलते यहां के कई जिले इस वक्त बारिश और बाढ़ की मार झेल रहे हैं, कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं. सड़कें पूरी तरह पानी में डूब गई हैं. अब तक 5 लाख से ज्यादा लोग बाढ़ की चपेट में हैं, जबकि तीन लोगों की मौत हो चुकी है. कुदरत ने क्या तबाही मचाई है देखिए हमारी इस रिपोर्ट में.