scorecardresearch
 
Advertisement

उत्तर प्रदेश

Police action in the Gorakhpur contractor murder case (Photo: Screengrab)

गोरखपुर हत्याकांड: आरोपियों पर NSA की तैयारी, SHO लाइन हाजिर

12 अगस्त 2026

गोरखपुर में पुरानी रंजिश के चलते बिजली ठेकेदार शिवकुमार तिवारी की बर्बरता से हत्या कर दी गई. पुलिस ने मुख्य आरोपी राहुल चौधरी समेत आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. लापरवाही बरतने पर सिकरीगंज थानाध्यक्ष को लाइन हाजिर किया गया है और आरोपियों पर NSA लगाया जा रहा है.

पीजी में मिला युवती का शव. (Photo: Screengrab)

नोएडा के PG में 19 साल की लड़की का मर्डर... कमरे में पड़ी मिली लाश

12 अगस्त 2026

नौकरी की तलाश में नोएडा आई 19 साल की युवती की हत्या कर दी गई. बरौला के एक PG के कमरे में उसका शव मिला. शुरुआती जांच में पुलिस को आशंका है कि युवती की धारदार हथियार से हत्या की गई है. मौके पर फोरेंसिक टीम पहुंची, सबूत जुटाए गए और अब पुलिस की कई टीमें आरोपी की तलाश में लगाई गई हैं.

मामले ने पकड़ लिया था तूल. (Photo: ITG)

KGMU में मरीजों से बाहर की दवा-लेंस मंगाने पर एक्शन, Pro-VC को पद से हटाया

12 अगस्त 2026

लखनऊ के KGMU के नेत्र रोग विभाग में मरीजों से बाहर से लेंस और दवाएं मंगाने की शिकायतों की जांच पूरी हो गई है. चार सदस्यीय कमेटी की रिपोर्ट के बाद विभाग की अध्यक्ष डॉ. अपजित कौर को Pro-VC पद से हटा दिया गया है. आरोपी डॉक्टर पहले ही निलंबित हो चुके हैं. OT इंचार्ज समेत अन्य कर्मचारियों को भी नोटिस जारी किए गए हैं.

Kannauj perfume industry.

कन्नौज के इत्र से महक रही दुनिया, कैसे ODOP से परफ्यूम के कारोबार में लगे चार चांद

12 अगस्त 2026

उत्तर प्रदेश सरकार की 'ODOP' योजना के तहत कन्नौज के पारंपरिक इत्र उद्योग को वैश्विक बाजार से जोड़ने के लिए छोटे कारोबारियों को वित्तीय सहायता, प्रशिक्षण और प्रदर्शनियों में स्टॉल उपलब्ध कराए जा रहे हैं.

goat water tank

दो बकरी और पानी की टंकी का लालच, ऐसे चल रहा था धर्मांतरण का खेल

12 अगस्त 2026

लखनऊ के मोहनलालगंज में प्रार्थना सभा को लेकर विवाद खड़ा हो गया. हिंदू संगठनों ने आरोप लगाया कि ग्रामीणों को कथित तौर पर दो बकरी, पानी की टंकी, नौकरी और इलाज जैसे प्रलोभन देकर धर्मांतरण के लिए प्रेरित किया जा रहा था. पुलिस ने पादरी समेत कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है.

Ram Mandir CEO Interview

'शराब पीते हैं, जनेऊ पहनते हैं?', राम मंदिर CEO पद के इंटरव्यू में पूछे गए ये सवाल

12 अगस्त 2026

राम मंदिर ट्रस्ट ने CEO पद के लिए 11 अगस्त से इंटरव्यू शुरू कर दिए हैं. देशभर से आए 5300 से ज्यादा आवेदनों में से 18 योग्य उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है. पहले दिन 10 लोगों का इंटरव्यू लिया जा चुका है, जिनसे उनकी आस्था, प्रशासनिक पदों पर काम करने के अनुभव और विजन को लेकर सवाल किए गए.

Greater Noida International

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की पार्किंग बारिश से जलमग्न, वीडियो वायरल

12 अगस्त 2026

ग्रेटर नोएडा के जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पार्किंग कंपाउंड के पास तेज बारिश के बाद जलभराव हो गया, जिससे टर्मिनल से पार्किंग एरिया की ओर जाने वाले रास्ते पर यात्रियों को कुछ समय परेशानी झेलनी पड़ी. एयरपोर्ट प्रबंधन ने 30 मिनट के भीतर पानी की निकासी कर दी, लेकिन वायरल वीडियो ने ड्रेनेज सिस्टम पर नए सवाल खड़े कर दिए.

hamirpur Electricity department SDO

बेटे की चाह... कानपुर के अस्पताल से करवाई नवजात की चोरी, SDO को जेल

11 अगस्त 2026

हमीरपुर में बिजली विभाग के SDO आरके वर्मा को बेटे की चाह में नवजात चोरी की साजिश और मानव तस्करी के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. पुलिस ने CHC घाटमपुर से जुड़े मामले में कार्रवाई की.

(Photo: Representational)

महाराष्ट्र में एंटी कनवर्जन कानून के तहत पहली FIR, यूपी का युवक अरेस्ट

11 अगस्त 2026

महाराष्ट्र में हाल ही लागू हुए फ्रीडम ऑफ रिलिजन एक्ट के तहत पुणे में पहला मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने एक 22 वर्षीय युवक को नाबालिग लड़की को धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डालने के आरोप में गिरफ्तार किया है.

Major commotion

झांसी सब्जी मंडी में बुलडोजर पहुंचते ही हंगामा, दुकानदारों ने रोका रास्ता

11 अगस्त 2026

झांसी की सीपरी बाजार सब्जी मंडी में अतिक्रमण हटाने पहुंचे बुलडोजर का दुकानदारों ने विरोध किया. नारेबाजी के बीच एक महिला विक्रेता बेहोश हो गई, जिसके बाद नगर निगम की टीम लौट गई.

हमीरपुर में जेन-अल्फा का हल्लाबोल, हाथों में तिरंगा लेकर पहुंचे DM ऑफिस, Video

11 अगस्त 2026

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में रास्ते के गड्ढों के खिलाफ हाथ में तिरंगा लेकर जेन अल्फा निकल पड़ा. स्कूल की सड़क बनवाने के लिए स्कूली बच्चों ने 5 किमी लंबी तिरंगा यात्रा निकाली. कलेक्ट्रेट तक पहुंचकर नारेबाजी की. जिसके बाद प्रशासन ने भरोसा दिया है कि अबजल्द ही यहां एक करोड़ 81 लाख रुपए खर्च करके सड़क बनवाई जाएगी. देखें...

गाजियाबाद की गारमेंट फैक्ट्री में सुपरवाइजर की हत्या.(Photo:ITG)

बॉस ने टोका तो पाल ली नफरत, 8 महीने की निकाली खुन्नस... कैंची से मर्डर

11 अगस्त 2026

Ghaziabad factory murder: गाजियाबाद के ट्रॉनिका सिटी में फैक्ट्री सुपरवाइजर अनवेश सक्सेना की कैंची से हत्या के मामले में पुलिस ने खुलासा किया है. आरोपी सर्वेश युवती से दोस्ती करना चाहता था और रोकने पर 8 महीने की रंजिश में हत्या कर दी.

लॉकर चार्ज कटता रहा, अंदर के गहने गायब! SBI पर हुई FIR

11 अगस्त 2026

कानपुर में 2003 से SBI लॉकर में रखे करीब 50 लाख रुपये के गहने गायब मिलने का मामला सामने आया है. महिला की शिकायत पर बैंक मैनेजर और कर्मचारियों के खिलाफ FIR दर्ज हुई. पुलिस लॉकर एक्सेस रजिस्टर, CCTV और पुराने बैंक रिकॉर्ड खंगाल रही है. जांच का मकसद ये पता लगाना है कि लॉकर को कब और किसने एक्सेस किया और उसमें रखा सामान आखिर कब गायब हुआ.

Gen Alpha students protest in Hamirpur, Khatima and Banswara over poor school infrastructure, roads, food, drinking water and sanitation facilities.

अब 3 शहरों में Gen-अल्फा का प्रदर्शन, दो जगह तुरंत मान ली गईं मांगें

11 अगस्त 2026

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर, उत्तराखंड के खटीमा और राजस्थान के बांसवाड़ा में बच्चों ने अपनी समस्याओं को लेकर आवाज बुलंद की. कहीं सड़क के लिए तिरंगा यात्रा निकली, कहीं स्कूल की बदहाल व्यवस्था के खिलाफ धरना हुआ और कहीं शिक्षकों की कमी पर तालाबंदी की गई. तीनों जगह बच्चों के विरोध के बाद प्रशासन को मौके पर पहुंचकर समाधान की पहल करनी पड़ी.

बुर्के में कांवड़ पर आपत्तिजनक कमेंट, आरोपी का माफीनामा

11 अगस्त 2026

UP के संभल में बुर्के में कांवड़ यात्रा करने वाली तमन्ना मलिक की रील पर कथित अश्लील टिप्पणी करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया. आरोपी ने कैमरे के सामने कान पकड़कर और हाथ जोड़कर माफी मांगी. एसपी ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी.

ब्रह्मभोज में बैठे शख्स पर हमला, ऑटो रोककर तलवार चली

11 अगस्त 2026

गोरखपुर के सिकरीगंज में पुरानी रंजिश के चलते बिजली ठेकेदार शिवकुमार तिवारी की हत्या कर दी गई. वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी राहुल चौधरी समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया. शरीर पर धारदार हथियार के करीब 20 वार के निशान मिले. गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात है.

फिरोजाबाद की चूड़ियों का जलवा! योगी सरकार की ODOP योजना ने बदल दी तस्वीर

11 अगस्त 2026

फिरोजाबाद की रंग-बिरंगी कांच की चूड़ियां अब सिर्फ भारत की पहचान नहीं, बल्कि दुनिया के 100 से ज्यादा देशों तक पहुंच रही हैं. यूरोप, अमेरिका, जापान, जर्मनी, रूस, ईरान और मिडिल ईस्ट समेत कई देशों में फिरोजाबाद के कांच के उत्पादों की मांग है. उत्तर प्रदेश सरकार की ODOP यानी One District One Product योजना के तहत फिरोजाबाद के कांच उद्योग को नई पहचान और कारोबार को बढ़ाने के लिए लोन, सब्सिडी, प्रशिक्षण और तकनीकी मदद जैसी सुविधाएं दी जा रही हैं. देखें...

Hamirpur Gen Alpha

हमीरपुर में 'Gen अल्फा' का प्रदर्शन, तिरंगा लेकर पहुंचे कलेक्ट्रेट

11 अगस्त 2026

हमीरपुर के चंदूपुर गांव में स्कूली बच्चों ने सड़क की मांग को लेकर 5 किमी लंबी तिरंगा यात्रा निकाली. कलेक्ट्रेट पहुंचकर धरना दिया, प्रशासन ने 1.81 करोड़ से सड़क निर्माण शुरू कराने का भरोसा दिया.

cash stolen from sbi bank locker

SBI लॉकर में रखे थे 50 लाख के गहने, 23 साल बाद खुला तो सब गायब

11 अगस्त 2026

कानपुर में SBI के एक लॉकर से करीब 50 लाख रुपये के गहने और कीमती सामान गायब होने का मामला सामने आया है. महिला ने आरोप लगाया कि उसने 2003 में लॉकर लिया था, लेकिन हाल में खोलने पर वह खाली मिला. शिकायत के बाद स्वरूप नगर थाने में बैंक मैनेजर और कर्मचारियों के खिलाफ FIR दर्ज हुई.

mahagun protest

ग्रेनो के महागुन मायवुड्स में पानी-बिजली नहीं, सड़क पर लोग

11 अगस्त 2026

महागुन माइवुड्स सोसाइटी में लोग पिछले 48 घंटे से पानी और बिजली की ऐसी परेशानी से जूझ रहे थे. सोसाइटी के लोग 10 अगस्त सोमवार की रात 11 बजे से मंगलवार दोपहर तक सड़क जाम रखा.

Farman pleaded before the Sambhal police and apologized (Photo: ITG)

बुर्के वाली कांवड़िया पर गंदा कमेंट, पुलिस ने सिखाया सबक

11 अगस्त 2026

बुर्के में कांवड़ लाने को लेकर चर्चा में आई तमन्ना मलिक की वीडियो रील पर सोशल मीडिया पर अश्लील टिप्पणी करने वाले आरोपी फरमान को संभल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस कस्टडी में आरोपी ने हाथ जोड़कर और कान पकड़कर तमन्ना मलिक से माफी मांगी है.

Advertisement
Advertisement