scorecardresearch
 
Advertisement

हिमाचल प्रदेश

himachal pradesh petrol diesel price hike

हिमाचल में तेल पर लगा अनाथ और विधवा सेस, महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल

11 अगस्त 2026

हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल और हाई-स्पीड डीजल पर 'अनाथ और विधवा सेस' बढ़ा दिया गया है. यह फैसला बुधवार रात 12 बजे से लागू होगा, जिसके बाद पेट्रोल और डीजल महंगे हो जाएंगे.

हादसे के बाद छतिग्रस्त कार. (photo: Screengrabs)

हिमाचल में डरा देने वाला हादसा! चलती गाड़ी पर गिरा पत्थर-मलबा- VIDEO

11 अगस्त 2026

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के आनी में NH-305 पर मंगलवार सुबह पहाड़ी से भारी पत्थर और मलबा गिरने से एक गाड़ी दब गई. हादसे में सवार दोनों लोग घायल हो गए. स्थानीय लोगों ने दोनों को बाहर निकालकर सिविल अस्पताल आनी पहुंचाया, जहां एक घायल को प्राथमिक उपचार के बाद रामपुर के खनेरी अस्पताल रेफर किया गया.

Bus accident Chamba

हिमाचल के चंबा में बड़ा हादसा, बस के खाई में गिरने से 7 की मौत

08 अगस्त 2026

हिमाचल प्रदेश के चंबा में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. बैरागढ़-चंबा मार्ग पर देवीकोठी के पास चालुज मोड़ पर लगभग 22 यात्रियों से भरी एक निजी बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी. इस दर्दनाक हादसे में सात लोगों की मौत हो गई है.

Shimla Orange Alert on Heavy Rainfall

10-11 अगस्त को भारी बारिश, मंडी-कुल्लू-कांगड़ा में खतरे की घंटी

07 अगस्त 2026

Himachal Rain Alert: हिमाचल प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है. 10 और 11 अगस्त को भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना को देखते हुए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

लगातार बारिश से हिमाचल बेहाल, 50 साल पुराना पुल गिरा

04 अगस्त 2026

हिमाचल प्रदेश में लगातार बारिश के बीच सिरमौर के पांवटा साहिब में 50-60 साल पुराना पुल ढह गया. राहत की बात यह रही कि कोई हताहत नहीं हुआ. राज्य में बारिश के कारण 153 सड़कें भी बंद हैं. वहीं, बारिश के कारण प्रभावित इलाकों की निगरानी की जा रही है और लोगों से मौसम संबंधी सलाह का पालन करने की अपील की गई है.

Old NH Bridge Collapses in Sirmaur After Heavy Rains, No Casualties

50 साल पुराना पुल ढहा, 153 सड़कें बंद, हिमाचल में बारिश का कहर

04 अगस्त 2026

सिरमौर जिले के पांवटा साहिब में नेशनल हाईवे पर बना 50 से 60 साल पुराना पुल भारी बारिश के बाद ढह गया. पुल का बीच का पिलर टूटने के बाद पूरा मध्य हिस्सा गिर गया. विभाग ने पहले ही इसे असुरक्षित मानते हुए नया पुल बना दिया था, जिससे यातायात प्रभावित नहीं हुआ. पुराने पुल को अब पूरी तरह बंद कर दिया गया है.

मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट. (Photo: ITG)

30 दिन और 128 करोड़ का नुकसान! कांगड़ा में तबाही की कहानी

30 जुलाई 2026

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में मानसून ने भारी तबाही मचाई है. एक महीने के भीतर जिले को करीब 128 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है. 33 पक्के मकान पूरी तरह ढह गए हैं, 39 मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं और 39 मवेशियों की मौत हुई है. मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिसके बाद प्रशासन ने लोगों से भूस्खलन संभावित इलाकों से दूर रहने की अपील की है.

हिमाचल प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट, 31 जुलाई तक भारी बारिश का अनुमान

27 जुलाई 2026

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के बीच मौसम विभाग ने 28 से 31 जुलाई तक कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. मंडी, शिमला, सिरमौर और सोलन में फ्लैश फ्लड का खतरा भी जताया गया है.

हिमाचल-उत्तराखंड में भारी बारिश का अनुमान,IMD का इन राज्यों में अलर्ट

27 जुलाई 2026

गुजरात, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, कर्नाटक और असम समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर मध्य, दक्षिण भारत के कई इलाकों में तेज मॉनसून गतिविधि देखने को मिल सकती है. इसी के साथ साथ आंधी तूफान बिजली कड़कने और तेज हवाओं की भी संभावना है.

himachal bus accident

हिमाचल में श्रद्धालुओं से भरी बस खाई में गिरी, 2 की मौत, 7 घायल

27 जुलाई 2026

हादसे के वक्त बस में करीब 35 यात्री सवार थे. बस शाहतलाई क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हुई. हादसे में कई यात्रियों को चोटें आईं. स्थानीय प्रशासन ने तत्काल घायलों को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की. फिलहाल हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है.

जयराम ठाकुर और हिमाचल के मुख्यमंत्री सुक्खू. (Photo: ITG)

जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर हमला, बोले- भर्ती घोटालों पर कांग्रेस क्यों है चुप?

26 जुलाई 2026

हिमाचल प्रदेश के पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने कांग्रेस सरकार पर भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी को लेकर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस सिर्फ राजनीति करती है, उसे छात्रों के भविष्य की चिंता नहीं है.

जम्मू-कश्मीर से हिमाचल तक बारिश का कहर, पहाड़ी इलाकों में बढ़ी मुसीबत

26 जुलाई 2026

हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर में आसमान से आफत आई है, पहाड़ी इलाकों में मुसीबत दोगुनी हो जाती है क्योंकि बारिश के साथ साथ पहाड़ भी दरकने लगते हैं. चंबा में एक कार पर मलबा गिर गया जिसमें 13 लोगों की मौत हो गई.

चलती गाड़ी के ऊपर गिरी चट्टान, हादसे की भयावह तस्वीरें आईं सामने

24 जुलाई 2026

हिमाचल प्रदेश के पांगी में शुक्रवार को भीषण सड़क हादसा हुआ. दरससल कुल्लू से पांगी जा रही एक गाड़ी पर अचानक चट्टान आकर गिर गई. हादसा इतना भीषण था कि गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. इस भीषण हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई. अधिक जानने के लिए देखें वीडियो.

हिमाचल: मलबा गिरने से सूमो दबी, 13 की मौत

24 जुलाई 2026

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के पांगी क्षेत्र में पहाड़ी से भारी मलबा गिरने से एक सूमो टैक्सी दब गई. हादसे में 6 माह के शिशु समेत 13 लोगों की मौत हुई, जबकि दो लोग घायल हुए हैं. राहत एवं बचाव कार्य जारी है. पांगी-भरमौर के विधायक डॉ. जनक राज ने हादसे पर शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की.

Himachal Pradesh Accident

टाटा सूमो पर टूटकर गिरा पहाड़ का हिस्सा, दबकर 13 लोगों की मौत

24 जुलाई 2026

चंबा जिले के पांगी क्षेत्र में किलाड़-उदयपुर सड़क मार्ग पर कडू नाला के पास पहाड़ी से भारी मलबा गिरने से एक सूमो टैक्सी उसकी चपेट में आ गई. हादसे में 6 माह के मासूम समेत 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हुए हैं. पुलिस और बचाव दल मौके पर राहत कार्य में जुटे हैं.

हिमाचल में बादल फटने से तबाही, कई स्कूल और इमारतें क्षतिग्रस्त

22 जुलाई 2026

हिमाचल प्रदेश में बारिश और फ्लैश फ्लड का कहर जारी है. कांगड़ा के शाहपुर की बोह घाटी में बादल फटने से भारी तबाही हुई है. अचानक आए सैलाब में करीब 18 घर, स्कूल और कई इमारतें क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि कई गौशालाएं और मवेशी भी प्रभावित हुए हैं. प्रशासन, पुलिस और SDRF की टीमें राहत-बचाव में जुटी हैं. वहीं चंबा में भी भारी बारिश से भूस्खलन और सड़कें बंद होने की खबर है.

Two bridges were damaged due to flash floods in the Ghisal Nallah

कांगड़ा में फ्लैश फ्लड का कहर, 18 घर और स्कूल बहा, हिमाचल में रेड अलर्ट

21 जुलाई 2026

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश ने तबाही मचा दी है. कांगड़ा की बोह घाटी में फ्लैश फ्लड से 18 घर, 9 गौशालाएं और एक प्राथमिक स्कूल बह गया. तीन महिलाएं घायल हुई हैं. रेड अलर्ट के बीच कई जिलों में स्कूल-कॉलेज बंद हैं, दर्जनों सड़कें ठप हैं और प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है.

लाहौल स्पीति में बादल फटने से भारी तबाही, देखें बर्बादी की तस्वीरें

21 जुलाई 2026

हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में बादल फटने से भारी तबाही हुई है. लाहौल स्पीति के खांगसर और शुगू गांव में पहाड़ियों पर बादल फटने से भारी तादात में पानी और मलबा नीचे आया. बाढ़ के चलते खेत और सड़कों को भारी नुकसान हुआ है. एक कार भी मलबे की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त. हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई है.

बादल फटते ही खेत बने मलबे का ढेर, किसानों पर संकट

20 जुलाई 2026

हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति में बादल फटने से भारी मलबा और पानी खेतों में घुस गया. मटर, गोभी समेत नकदी फसलों को बड़ा नुकसान हुआ. एक कार भी क्षतिग्रस्त हुई, जबकि प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी. लोगों और पर्यटकों से अपील की गई है कि खराब मौसम के दौरान नदी-नालों के पास जाने से बचें और पहाड़ी क्षेत्रों में अनावश्यक यात्रा न करें.

 Lahaul Cloud burst

लाहौल-स्पीति में बादल फटने से तबाही, खेतों में घुसा मलबा

20 जुलाई 2026

हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिले में खांगसर और शुगू गांव की पहाड़ियों पर बादल फटने से भारी मात्रा में पानी और मलबा नीचे आ गया. बाढ़ जैसे हालात में खेत, सड़कें और कृषि भूमि प्रभावित हुई. मटर, गोभी समेत नकदी फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गईं. एक कार भी मलबे की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हुई, हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई.

उत्तराखंड से हिमाचल तक दिखा बारिश का रौद्र रूप, कई जगह स्कूल बंद

20 जुलाई 2026

उत्तराखंड से लेकर हिमाचल तक भारी बारिश का अलर्ट है.. उत्तराखंड के देहरादून, हरिद्वार और टिहरी में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है..भारी बारिश को देखते हुए टिहरी और चंपावत में आज स्कूल बंद कर दिए गए है..हिमाचल प्रदेश में भी भी भारी बारिश के रेड वॉर्निंग दी गई...भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए कांगड़ा जिला प्रशासन ने आज और कल 21 जुलाई को सभी सरकारी और प्राइवेट शिक्षण संस्थानों को बंद रखने का आदेश दिया है.

Advertisement
Advertisement