रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में JPSC और JSSC अभ्यर्थियों का विरोध प्रदर्शन जारी है. प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेने की अफवाहों के बीच एसपी पारस राणा ने कहा कि पुलिस केवल पहचान वेरिफेशन के लिए आई थी. वहीं, छात्र नेताओं ने प्रशासन पर भूख हड़ताल खत्म करने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है.
JPSC-JSSC को लेकर छात्र आंदोलन के 18वें दिन मुख्यमंत्री ने युवाओं से परीक्षा व्यवस्था सुधारने के सुझाव मांगे. वहीं, बाबूलाल मरांडी ने सरकार पर CBI जांच से बचने का आरोप लगाया.
झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की 14वीं सिविल सेवा परीक्षा में कथित अनियमितताओं की जांच के दौरान आठ लोगों के नाम सामने आए हैं. इनमें TDPL के मार्केटिंग मैनेजर अभय तिवारी, JPSC के पूर्व चेयरमैन एल. खियांगते सहित कई नाम शामिल हैं.
झारखंड विधानसभा में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने छात्रों के आंदोलन पर बयान देते हुए कहा कि भर्ती परीक्षाओं में हुई गड़बड़ी की पूरी जांच कराई जाएगी. उन्होंने लखनऊ की एक कंपनी पर परीक्षाओं में गड़बड़ी करने का आरोप लगाया और कहा कि सरकार की मंशा साफ है. मुख्यमंत्री ने भाजपा पर छात्रों की आड़ में राजनीति करने का आरोप भी लगाया. उनके संबोधन के बाद विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई.
झारखंड में प्रदर्शन कर रहे छात्रों का कहना है कि जब तक JSSC-CGL को लेकर उनकी मांग पर फैसला नहीं होता, आंदोलन जारी रहेगा. वहीं सरकार पहले ही बातचीत और जांच की प्रक्रिया आगे बढ़ाने की बात कह चुकी है. अब लाठी चार्ज के बाद छात्रों के घायल होने के आरोपों ने आंदोलन को और ज्यादा गरमा दिया है. रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर रात के अंधेरे में बर्बरता हुई जिसकी वजह से दिल्ली से लेकर रांची तक राजनीति गर्म है.
सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने झारखंड सरकार पर छात्र प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज को लेकर तानाशाही का आरोप लगाया और कहा कि सरकार को इसकी भारी कीमत चुकानी होगी. उन्होंने सरकार के अड़ियल रुख की आलोचना की और छात्रों के हित को सर्वोपरि बताया.
झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आवास के पास धरने पर बैठे बीजेपी विधायकों का प्रदर्शन महज विरोध नहीं, बल्कि मुख्यमंत्री को मारने की कोशिश थी. उन्होंने कहा कि उस समय हेमंत सोरेन अपनी पत्नी और बच्चों के साथ घर में मौजूद थे.
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के आंदोलन के दौरान कल हुई पुलिस कार्रवाई के विरोध में ABVP कार्यकर्ताओं ने रांची में राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया. प्रदर्शन के दौरान ABVP कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प हो गई. मौके पर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया.
झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच रांची में एबीवीपी की महिला प्रदर्शनकारी रोशनी अफरा तफरी में घसीटे जाने के बाद बेहोश हो गईं. सोमवार को हजारों छात्रों ने विधानसभा की ओर मार्च करते हुए बैरिकेड तोड़े, जिसके बाद पुलिस ने पानी की बौछारें और आंसू गैस का इस्तेमाल किया. इस झड़प में कई प्रदर्शनकारी और 14 पुलिसकर्मी घायल हुए. इसका असर मंगलवार को झारखंड विधानसभा और संसद दोनों जगह देखने को मिला.
झारखंड में छात्रों के विरोध प्रदर्शन के दौरान हुए लाठीचार्ज को लेकर सियासी बवाल मच गया है. JMM सांसद विजय हंसदक ने कहा कि विधानसभा तक पहुंचने की कोशिश के चलते सरकार को कार्रवाई करनी पड़ी, हालांकि उन्होंने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया. कांग्रेस सरकार से माफी मांगने की मांग कर रही है, जबकि बीजेपी राहुल गांधी से माफी मांगने को कह रही है.
छात्रों का आरोप है कि वे शांतिपूर्ण तरीके से बैठे थे, लेकिन उन्हें दौड़ा-दौड़ा कर पीटा गया, इसलिए 17 दिन पुराना आंदोलन अब भी खत्म नहीं हुआ है. वे साफ कह रहे हैं कि जेएसएससी सीजीएल विथड्रॉ नहीं हुआ तो उनका विरोध और इंसाफ की मांग जारी रहेगी.
झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं को लेकर 'विधानसभा मार्च' के दौरान हुए लाठीचार्ज में कई छात्र घायल हुए हैं. राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी बिना सुरक्षा काफिले के सीधे सदर अस्पताल पहुंचे और भूख हड़ताल पर बैठे छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो समेत बाकी घायल छात्रों से मिले.
झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में गड़बड़ी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर सोमवार को रांची में पुलिस ने वाटर कैनन, आंसू गैस और लाठियों का इस्तेमाल किया. इसके विरोध में भाजपा ने मंगलवार को झारखंड बंद बुलाया. पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी ने सरकार पर बातचीत की जगह बल प्रयोग करने का आरोप लगाया और सीबीआई जांच की मांग दोहराई. सांसद निशिकांत दुबे ने भी गिरफ्तारी को लेकर सवाल उठाए.
रांची में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के बाद सियासत भड़क उठी है. बीजेपी हेमंत सोरेन सरकार पर हमलावर है और छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में आज झारखंड बंद बुलाया है.
झारखंड में JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों द्वारा विधानसभा तक निकाले मार्च के दौरान पुलिस एक्शन पर रांची प्रशासन ने सोमवार देर रात प्रेस वार्ता कर सफाई दी है. प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों पर संयमित कार्रवाई का दावा किया और प्रदर्शनकारियों पर पुलिस जवानों पर पथराव का आरोप लगाया.
JPSC-JSSC विवाद के बीच कांग्रेस की पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने अपनी ही सरकार पर सवाल उठाए हैं. CBI जांच की मांग के साथ उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार में है, लेकिन घोटाले की भागीदार नहीं.
झारखंड में JPSC-JSSC विवाद को लेकर छात्र आंदोलन 17वें दिन भी जारी रहा. दिनभर कई बड़े घटनाक्रम हुए. सरकार ने छात्रों से शांति बनाए रखने की अपील की, बीजेपी ने झारखंड बंद का ऐलान किया. जानिए पूरे दिन की हर बड़ी अपडेट.
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस ने फिर लाठीचार्ज किया. झारखंड विधानसभा के बाहर डटे छात्रों जब नहीं हटे तो उन्हें खदेड़ने के लिए पुलिस ने लाठियां भांजीं. लेकिन छात्र अभी भी विधानसभा गेट के पास धरना दे रहे हैं. छात्रों का आरोप है कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन के बावजूद उन पर लाठीचार्ज हुआ. देखें वीडियो.
रांची में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद को लेकर छात्रों का आंदोलन सोमवार को उग्र हो गया। सरकार और छात्र प्रतिनिधियों के बीच करीब 5 घंटे चली बातचीत बेनतीजा रहने के बाद छात्रों ने विधानसभा घेराव का ऐलान किया। विधानसभा की ओर बढ़े छात्रों ने बैरिकेडिंग तोड़ी और आगे बढ़ने की कोशिश की। पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए वॉटर कैनन और लाठीचार्ज का इस्तेमाल किया। इसी दौरान प्रदर्शनकारी छात्र राष्ट्रगान गाते नजर आए।
झारखंड में प्रदर्शन कर रहे छात्रों के प्रदर्शन के दौरान सोमवार को भारी हंगामा हुआ. रांची में विधानसभा गेट पर छात्रों ने धावा बोल दिया. पुलिस के लाठीचार्ज और आंसू गैस के बावजूद हजारों छात्र बैरिकेडिंग तोड़कर विधानसभा गेट पर पहुंच गए. इससे पहले पुलिस ने टियर गैस और वॉटर केनन का भी इस्तेमाल किया. देखें वीडियो.
झारखंड के गढ़वा के पाचाडुमर में सोन नदी में स्नान के बाद सेल्फी ले रहीं तीन छात्राएं गहरे पानी में चली गईं. ग्रामीणों ने एक को बचा लिया, जबकि नौवीं कक्षा की जूली और खुशबू लापता हैं. गोताखोर और प्रशासन की टीम दोनों की तलाश में जुटी है. प्रशासन और स्थानीय लोग बचाव अभियान में जुटे हुए हैं.