रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल' का दूसरा सीजन जल्द ही दर्शकों के बीच आने वाला है. कुछ दिन पहले मेकर्स ने शो के दूसरे सीजन की घोषणा की थी. 'राइज एंड फॉल 2' (Rise And Fall 2) की मेजबानी पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) करते नजर आएगे.
मेकर्स ने सोशल मीडिया पर शो का नया प्रोमो जारी किया है. इस प्रोमो में वीरेंद्र सहवाग शो के प्रीमियर की तारीख की जानकारी देते दिखाई दे रहे है. मेकर्स के अनुसार, 'राइज एंड फॉल 2' का प्रीमियर 26 सितंबर 2026 को होगा. यह रियलिटी शो अमेजन प्राइम वीडियो और एमएक्स प्लेयर पर प्रसारित किया जाएगा.
नए प्रोमो में शो के चार कन्फर्म कंटेस्टेंट की झलक भी दिखाई गई है. इनमें प्रियंका चाहर चौधरी, करण पटेल, स्वरा भास्कर और शहजाद पूनावाला के नाम शामिल है. प्रियंका चाहर चौधरी और करण पटेल टीवी जगत के चर्चित कलाकार है. स्वरा भास्कर बॉलीवुड अभिनेत्री है. वहीं शहजाद पूनावाला भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता रह चुके है.
'राइज एंड फॉल 2' में कुल 15 कंटेस्टेंट शामिल होंगे. बाकी कंटेस्टेंट के नाम आने वाले दिनों में सामने आने की उम्मीद है. शो की कहानी और खेल एक टावर और बेसमेंट की व्यवस्था पर आधारित होगी. कंटेस्टेंट करीब 42 दिन तक इस खेल का हिस्सा बनेगे.
शो में कंटेस्टेंट के बीच रणनीति, मुकाबला और अलग-अलग चुनौतियां देखने को मिलेगी. सभी प्रतिभागी गेम में आगे बढ़ने और अंतिम विजेता बनने के लिए एक-दूसरे के खिलाफ मुकाबला करेगे. वीरेंद्र सहवाग की मेजबानी में 'राइज एंड फॉल 2' का नया सीजन 26 सितंबर 2026 से शुरू होगा.
पहले सीजन को बिजनेसमैन अश्नीर ग्रोवर ने होस्ट किया था.
राइज एंड फॉल 2 के लेटेस्ट एपिसोड में तेज प्रताप यादव को उनके माता-पिता लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी से सरप्राइज वीडियो कॉल कराई गई, जिससे वे भावुक हो गए. आइए जानते हैं कि लालू यादव और उनके बेटे की क्या बात हुई.
लालू यादव के बेटे तेज प्रताप ने राइज एंड फॉल 2 में अपनी पहली शादी के टूटने पर बात की. उन्होंने बताया कि उनकी शादी दबाव के चलते हुई थी, और उन्होंने अपनी एक्स-वाइफ ऐश्वर्या राय को धोखा देते हुए पकड़ा था.
बीजेपी के पूर्व प्रवक्ता शहजाद पूनावाला के तिलक लगाकर चिकन खाने का मुद्दा बन गया है. बीते एपिसोड में गौतम गुलाटी ने शहजाद पर कमेंट किया. इसे सुनकर वो काफी नाराज हुए.
भोजपुरी बवाल से मनोरंजन की दुनिया में कदम रखने के बाद राइज एंड फॉल 2 तक पहुंचना इसलिए भी दिलचस्प है कि तेज प्रताप अब कैमरे के सामने नए नहीं रहे. शुरुआत में जिस नेता को रियलिटी शो के फॉर्मेट में देखकर सवाल उठता था कि वह यहां कितना सहज होंगे, अब वही आदमी कैमरे के साथ घुलता-मिलता नजर आता है.
रियलिटी शो राइज एंड फॉल सीजन 2 के हालिया एपिसोड में तेज प्रताप यादव ने बॉलीवुड पार्टी में इरीना रुदकोवा के साथ रोमांटिक डांस किया. उनकी केमिस्ट्री लोगों के बीच छा गई है.
बिहार के चर्चित इंफ्लुएंसर और 'सन ऑफ बिहार' मनीष कश्यप रियलिटी शो राइज एंड फॉल में काफी शांत नजर आ रहे हैं. अपनी बेबाकी के लिए मशहूर मनीष शो में बैकफुट पर खेल रहे हैं. अब तक वो अपने गेम से दर्शकों को इंप्रेस नहीं कर पाए हैं.
कई दिग्गज क्रिकेटर्स ने अपने क्रिकेट करियर के बाद टेलीविजन की दुनिया में कदम रखा और खूब सफलता पाई.क्रिकेट पिच के बाद रोहित शर्मा ने 'फैमिली फुल हाउस विद रोहित शर्मा' बतौर होस्ट टेलीविजन डेब्यू किया है.
भोजपुरी अभिनेत्री काजल राघवानी इन दिनों रियलिटी शो राइज एंड फॉल में अपनी निजी जिंदगी को लेकर खुलकर बात कर रही हैं. शो में उन्होंने खेसारी लाल यादव के साथ अपने पुराने रिश्ते पर कई बातें साझा कीं. मनीष कश्यप के सवाल पर काजल ने कहा कि साथ काम करते हुए दोनों के बीच आकर्षण और प्यार हुआ था. उन्होंने यह भी दावा किया कि खेसारी उन्हें आज भी याद करते होंगे.
राइज एंड फॉल 2 के नए प्रोमो में तेज प्रताप यादव का मस्तमौला और कभी-कभी अग्रेसिव अंदाज देखने को मिला. पंजाबी एक्ट्रेस-सिंगर सारा गुरपाल ने तेज प्रताप की गोद में बैठकर रोमांटिक डांस किया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.
स्वरा भास्कर ने कास्टिंग काउच को लेकर अपना अनुभव साझा किया। उन्होंने बताया कि एक फिल्म के डायरेक्टर ने उन्हें लगातार मैसेज किए और अकेले में लव सीन की रिहर्सल के लिए बुलाया। स्वरा के मुताबिक, बाद में डायरेक्टर नशे में उनके कमरे तक आया और गले लगाने की बात कही। उन्होंने बताया कि उस वक्त वह डर गई थीं।
वीरेंद्र सहवाग के शो पर अब एक्ट्रेस ने कास्टिंग काउच को लेकर बात की है. स्वरा, तेज प्रताप यादव और प्रियंका चाहर चौधरी से बात करते हुए कहती हैं- मेरी एक फिल्म का डायरेक्टर था. वो पीछे पड़ गया था मेरे.
भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी ने रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल सीजन 2’ में अपने पुराने रिश्ते को लेकर भावुक खुलासा किया। उन्होंने दावा किया कि एक्स पार्टनर ने उनके साथ मारपीट और मानसिक प्रताड़ना की थी।
राइज एंड फॉल 2 शो में स्वरा भास्कर और शहजाद पूनावाला के बीच बातचीत ने राजनीतिक रंग ले लिया है. दोनों के बीच शुरू में तनाव था, लेकिन अब धीरे-धीरे दोस्ती भी बनती दिख रही है.
सहवाग ने रियलिटी शो राइज एंड फॉल 2 की होस्टिंग स्वीकारने के पीछे की चुनौतियों और अनुभवों को साझा किया. शुरुआत में उन्होंने होस्टिंग से मना किया था. फिर वो कैसे मानें?
काजल ने शो में अपने एक्स रिलेशनशिप पर बात की है. एक्ट्रेस ने बताया उनके साथ मारपीट हुई थी. उन्होंने रिश्ते में काफी टॉर्चर झेला.
राइज एंड फॉल 2 के लेटेस्ट एपिसोड में शहजाद पूनावाला और प्रियंका चाहर चौधरी के बीच तीखी बहस हुई. पूनावाला ने प्रियंका को गोल्ड डिगर कहा, जबकि प्रियंका ने पूनावाला को मैनचाइल्ड और थप्पड़ मारने की धमकी दी.
शहजाद पूनावाला का भी प्यार में दिल टूटा है. कॉलेज के दिनों में उनकी मोहब्बत अधूरी रह गई थी, जिसके बाद उन्होंने शादी करने से मना कर दिया. इन दिनों वो रियलिटी शो राइज एंड फॉल 2 में दिख रहे हैं.
शहजाद पूनावाला ने रियलिटी शो राइज एंड फॉल 2 में अपनी राजनीतिक रणनीतियों से दर्शकों और प्रतियोगियों के बीच विवाद खड़ा कर दिया है. शो को राजनीतिक अखाड़ा बताकर इसकी आलोचना हो रही है.
बीजेपी के पूर्व प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने राइज एंड फॉल में जाने से पहले स्वरा भास्कर पर बड़ा वार किया था. उन्होंने एक्ट्रेस के जौहर वाले कमेंट पर उन्हें घेरते हुए कहा कि ये स्वरा का लोगों के बीच सस्ती सुर्खियां कमाने का तरीका था.
राइज एंड फॉल में शहजाद पूनावाला पर हुए हमले और बदसलूकी के बाद उनकी टीम ने सोशल मीडिया पर एक भावुक बयान जारी किया है. टीम ने विरोधियों को करारा जवाब देते हुए कहा कि गालियां देने और हमला करने के बावजूद शहजाद का हौसला नहीं टूटेगा.
सारा गुरपाल एक पॉपुलर पंजाबी एक्ट्रेस, मॉडल और सिंगर हैं, जो पंजाबी सिनेमा और म्यूजिक इंडस्ट्री में अपने काम के लिए जानी जाती हैं. इस समय वो राइज एंड फॉल में नजर आ रही हैं.