दिल्ली के खान मार्केट में NDMC ने Outdoor Advertisement Policy, 2017 के तहत दुकानों और रेस्तरां के बाहर लगे नियमों के अनुरूप नहीं पाए गए साइन बोर्ड हटाने की कार्रवाई की. कुछ जगहों पर क्लैडिंग और पानी के मोटर को भी सार्वजनिक जमीन पर अतिक्रमण बताते हुए हटाया गया.
दिल्ली के सदर बाजार में 15 अगस्त से पहले तिरंगे बनाने का काम तेज हो गया है. ‘फ्लैग अंकल’ अब्दुल गफ्फार की विरासत को उनके भाई अब्दुल मालिक आगे बढ़ा रहे हैं. जानिए कैसे तैयार होता है तिरंगा और कैसे यह परिवार देश-विदेश तक झंडे पहुंचाता है. यहां से निकलने वाले ये झंडे स्कूलों, दफ्तरों, घरों और बाजारों तक पहुंचकर आजादी के जश्न का हिस्सा बनेंगे.
झारखंड में छात्रों के प्रदर्शन को लेकर बीजेपी ने राहुल गांधी पर ‘दोहरा रवैया’ अपनाने का आरोप लगाया है. बीजेपी का कहना है कि दिल्ली में छात्रों के प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी ने खुलकर हस्तक्षेप किया, लेकिन रांची के आंदोलन को लेकर उनका रुख वैसा नहीं रहा.
15 अगस्त से पहले दिल्ली के सदर बाजार में तिरंगे की मांग बढ़ गई है. यहां एक परिवार तीन पीढ़ियों से तिरंगे बनाने का काम कर रहा है. चीन के भारत पर हमले के बाद शुरू हुआ यह काम अब परिवार की पहचान बन चुका है. ‘फ्लैग अंकल’ अब्दुल गफ्फार के निधन के बाद उनके भाई अब्दुल मलिक इस विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं.
दिल्ली के सरकारी अस्पतालों में करोड़ों रुपये के मेडिकल उपकरण इस्तेमाल नहीं होने का मामला सामने आया है. दिल्ली हाईकोर्ट ने इस पर चिंता जताते हुए अस्पतालों में पर्याप्त मैनपावर और जरूरी एक्सेसरीज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं. दिल्ली स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट समेत कई अस्पतालों में महंगे मेडिकल उपकरण लंबे समय से बंद या बेकार पड़े हैं.
सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल में SIR से जुड़े ट्रिब्यूनल के कामकाज पर सवाल उठाए और कहा कि अब उनके प्रदर्शन की समीक्षा जरूरी है. मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि इस रफ्तार से अपीलों की सुनवाई पूरी होने में अगला चुनाव आ जाएगा. जस्टिस बागची ने कहा कि सिर्फ अपील दाखिल होना काफी नहीं, निपटारे की संख्या भी मायने रखती है.
स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने राजधानी में हाई अलर्ट जारी किया है. पुलिस ने 19 मोस्ट वॉन्टेड आतंकवादियों के पोस्टर जारी किए हैं. ये आतंकवादी इंडियन मुजाहिदीन, अल-कायदा और खालिस्तानी संगठनों से जुड़े हैं. पुलिस ने आम जनता से संदिग्धों की सूचना देने की अपील की है और सही जानकारी देने वालों को इनाम देने की घोषणा की है.
चिराग पासवान की अध्यक्षता में हुई एलजेपी (रामविलास) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में संगठन विस्तार और आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों पर चर्चा हुई. पार्टी ने उत्तर प्रदेश और पंजाब में चुनाव लड़ने का फैसला किया है. एनडीए में सम्मानजनक सीट बंटवारा होने पर गठबंधन के साथ चुनाव लड़ा जाएगा.
आस्था का सैकड़ों किलोमीटर लंबा सफर... कांवड़ यात्रा जारी है. सड़क से लेकर आपके फोन की Reels तक हर तरफ 'बोल बम' गूंज रहा है. लेकिन इन Reels से थोड़ा बाहर निकलते हैं. देखते हैं कांवड़ यात्रा का Real Scene क्या है. कांवड़ियों के लिए इंतजाम कितने हैं, नई पीढ़ी कांवड़ को कैसे बदल रही है और इन भोले की अपनी-अपनी कहानी क्या है.
दिल्ली विधानसभा में AAP विधायक अनिल झा का वायरल वीडियो सियासी मुद्दा बन गया. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने वीडियो का जिक्र करते हुए आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा. सदन में ताहिर हुसैन का मुद्दा भी जोरदार तरीके से उठा.
IIT दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में संस्कृत श्लोकों के पाठ को लेकर विवाद हुआ. कांग्रेस प्रवक्ता शमा मोहम्मद ने इसे गायत्री मंत्र बताते हुए सवाल उठाया कि शैक्षणिक कार्यक्रम में धार्मिक मंत्र क्यों पढ़ा गया.
सुप्रीम कोर्ट ने TMC महासचिव और लोकसभा सांसद अभिषेक बनर्जी को आंखों के इलाज के लिए तीन हफ्ते विदेश जाने की अनुमति दे दी. कोर्ट ने कलकत्ता हाईकोर्ट के विदेश यात्रा की अनुमति न देने वाले फैसले को हटा दिया. इससे पहले हाईकोर्ट ने मेडिकल बोर्ड के सामने जांच कराने की बात कही थी.
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का जन्मदिन ऐसे समय में आया है जब राज्य में छात्र आंदोलन जारी है. इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके लिए एक पोस्ट लिखा है और उनकी खुशियों की कामना की है.
ड्रोन फेडरेशन ऑफ इंडिया से जुड़े फर्जी दस्तावेज मामले में केंद्रीय सतर्कता आयोग के पास नई शिकायत दर्ज हुई है जिसमें DGCA, MoCA और MCA के अधिकारियों पर भ्रष्टाचार और नियमों की अनदेखी का आरोप है. शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि जांच में फर्जी एनओसी का खुलासा होने के बावजूद कोई सख्त कार्रवाई नहीं हुई.
विदेशी अंशदान नियमन अधिनियम (FCRA) में संशोधन के लिए प्रस्तावित बिल पर कड़ी बहस हो रही है. कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल इस बिल का पुरजोर विरोध कर रहे हैं, उनका कहना है कि यह बिल अल्पसंख्यक संगठनों, विशेषकर ईसाई समुदाय के स्कूलों और अस्पतालों को प्रभावित करेगा.
दिल्ली में सब्सिडी वाले चावल को लेकर सियासी घमासान छिड़ गया है. AAP ने 22 हजार करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप लगाया है. BJP ने आरोपों को झूठा बताते हुए AAP नेताओं से 24 घंटे में माफी मांगने को कहा है. ऐसा नहीं होने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है.
15 अगस्त से पहले दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था को और पुख्ता किया जा रहा है... राजधानी में किसी भी आतंकी खतरे से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए बड़ा सुरक्षा अभ्यास किया गया....कई जगहों पर अलग-अलग आतंकी हमलों जैसे हालात बनाए गए और NSG समेत तमाम सुरक्षा एजेंसियों ने मोर्चा संभाला... देखिए कैसे परखी गई राजधानी की सुरक्षा तैयारियां...
दिल्ली में अगस्त की बारिश ने महीने के शुरुआती आठ दिनों में ही नया रिकॉर्ड बना दिया है. सफदरजंग में अब तक 230.1 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो अगस्त की सामान्य औसत बारिश 226.8 मिमी से ज्यादा है. शनिवार को राजधानी में पिछले दो साल में अगस्त की सबसे भारी बारिश भी हुई. IMD के मुताबिक, अगले दो दिन हल्की बारिश जारी रह सकती है.
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने 28 साल से फरार चल रहे कुख्यात अपराधी को मध्य प्रदेश के मुंगावली से गिरफ्तार किया है. आरोपी ने अपनी पहचान बदलकर कई सालों तक पुलिस को चकमा दिया. वह हरियाणा में एक पुलिसकर्मी की हत्या का मुख्य आरोपी है और उस पर दिल्ली, हरियाणा व उत्तर प्रदेश में कई गंभीर मामले दर्ज हैं. आरोपी ने फिजिकल एजुकेशन टीचर, डॉक्टर और प्रॉपर्टी डीलर के रूप में काम किया.
15 अगस्त से पहले दिल्ली में सुरक्षा तैयारियों को परखने के लिए 17 घंटे की मेगा टेरर मॉक ड्रिल हुई. इसमें NSG समेत कई सुरक्षा एजेंसियों ने हिस्सा लिया.
सीएम योगी ने दिल्ली में पीएम मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की. योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया पर इन मुलाकातों की तस्वीरें साझा कर प्रधानमंत्री और भाजपा अध्यक्ष का आभार जताया.