महाभारत (Mahabharat) भारतवर्ष का एक बहुत ही प्रसिद्ध और प्राचीन महाकाव्य है. यह दुनिया के सबसे बड़े महाकाव्यों में से एक है. इसकी रचना महर्षि वेदव्यास ने की है. यह ग्रंथ केवल एक कहानी नहीं है, बल्कि इसमें धर्म, नीति, राजनीति, रिश्ते, युद्ध और जीवन के कई गहरे संदेश दिए गए हैं.
महाभारत की कुरु वंश के दो परिवारों- पांडव और कौरव के बीच हुए संघर्ष पर आधारित है. पांडव पांच भाई थे, युधिष्ठिर, भीम, अर्जुन, नकुल और सहदेव तथा कौरव सौ भाई थे, जिनमें दुर्योधन सबसे प्रमुख था. दोनों परिवारों के बीच राजगद्दी और सत्ता को लेकर विवाद हुआ, जो धीरे-धीरे बहुत बड़े युद्ध में बदल गया. इस युद्ध को “कुरुक्षेत्र युद्ध” कहा जाता है.
इस ग्रंथ में भगवान श्रीकृष्ण का महत्वपूर्ण स्थान है, जिन्होंने पांडवों का साथ दिया और अर्जुन को गीता का उपदेश दिया. भगवद गीता महाभारत का ही एक हिस्सा है, जिसमें जीवन, कर्म और धर्म के बारे में गहरी शिक्षा दी गई है.
महाभारत में केवल युद्ध ही नहीं, बल्कि कई उपकथाएं, नैतिक कहानियां और दर्शन भी शामिल हैं. इसमें बताया गया है कि कैसे लोभ, अहंकार और अन्याय बड़े विनाश का कारण बन सकते हैं, और कैसे धर्म और सत्य का पालन करना महत्वपूर्ण है.
महाभारत पर समय-समय पर कई टीवी सीरियल, फिल्में और आधुनिक वेब सीरीज बनाई गई हैं. सबसे प्रसिद्ध टीवी सीरियल 1988 में प्रसारित हुआ था, जिसे बी. आर. चोपड़ा ने बनाया था. यह सीरियल इतना लोकप्रिय हुआ कि आज भी लोग इसे याद करते हैं. इसके बाद 2013 में भी एक नया संस्करण टेलीविजन पर आया, जिसमें आधुनिक तकनीक का उपयोग किया गया था.
फिल्मों की बात करें तो महाभारत पर आधारित कई फिल्मों में अलग-अलग पात्रों और कहानियों को दिखाया गया है. भारतीय सिनेमा में समय-समय पर अर्जुन, कृष्ण, भीम और अन्य पात्रों पर आधारित फिल्में बनती रही हैं. इसके अलावा कई एनिमेशन फिल्में और सीरीज भी बनाई गई हैं, ताकि बच्चों और युवाओं को यह कहानी आसानी से समझ आ सके.
आज के समय में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी महाभारत को नए रूप में दिखाने की योजना और प्रयास होते रहते हैं.
बीआर चोपड़ा की महाभारत के कई सितारे हैं जो आज भी कुंवारे हैं. इन एक्टर्स ने शादी नहीं की है.
Mahabharat Facts: कहा जाता है कि महाभारत में धृतराष्ट्र केवल आंखों से ही नहीं, बल्कि पुत्र मोह में बुद्धि से भी अंधे हो चुके थे. तो आइए धृतराष्ट्र के उन 7 महापापों के बारे में जानते हैं, जिनसे उन्होंने कौरवों का भविष्य लिखा था.
Mahabharat Facts: महाभारत के युद्ध में जहां बड़े-बड़े योद्धाओं ने हिस्सा लिया था, वहीं कुछ ऐसे शक्तिशाली वीर भी थे जिन्होंने युद्ध से दूरी बनाए रखी थी. तो आइए जानते हैं उन 4 महायोद्धाओं की कथा, जो चाहते तो बदल सकते थे पूरे युद्ध का परिणाम.
Mahabharat Facts: महाभारत के ये अस्त्र केवल युद्ध के साधन नहीं थे, बल्कि दिव्य शक्तियों और ब्रह्मांडीय ऊर्जा के प्रतीक थे. इनका उपयोग अत्यंत सावधानी और विशेष परिस्थितियों में ही किया जाता था, क्योंकि इनकी शक्ति पूरी सृष्टि को प्रभावित कर सकती थी.
Mahabharat Facts: महाभारत का युद्ध सिर्फ बल और शौर्य का नहीं, बल्कि रणनीति, बुद्धि और धर्म की स्थापना का युद्ध था. भगवान श्रीकृष्ण ने जहां-जहां छल का सहारा लिया, जिसका उद्देश्य अधर्म का अंत और धर्म की जीत सुनिश्चित करना था. इसलिए महाभारत हमें यह सिखाता है कि कभी-कभी धर्म की रक्षा के लिए कठोर और असामान्य फैसले भी लेने पड़ते हैं.
Mahabharat Curse: महाभारत के दौरान दिए गए कुछ श्रापों को लेकर मान्यता है कि उनका असर आज के कलयुग में भी देखने को मिलता है. तो जानें युधिष्ठिर, अश्वत्थामा और राजा परीक्षित से जुड़े इन रहस्यमयी श्रापों की पूरी कहानी व कथा.
Live Long Secrets In Mahabharat Era: महाभारत काल में लोग 100 साल तक कैसे फिट रहते थे? जानें भीष्म पितामह और द्रोणाचार्य की डाइट, योग, अनुशासन और लंबी उम्र के रहस्य.