सोनीपत जिला न्यायालय में वकीलों ने बलूचिस्तान के समर्थन में प्रदर्शन किया. हाथों में बलूचिस्तान के झंडे लेकर वकीलों ने बलूचिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए. प्रदर्शनकारियों ने कहा कि बलूचिस्तान पाकिस्तान को अपना देश नहीं मानता और भारत से उसके संबंध मजबूत हैं. वकीलों ने जल्द बड़ी रैली निकालकर संयुक्त राष्ट्र और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बलूचिस्तान के समर्थन में खून से लिखा पत्र भेजने की बात कही.
फरीदाबाद के 85 वर्षीय चंदर ने हरिद्वार से अपने पैतृक गांव सागरपुर तक करीब 250 किलोमीटर कांवड़ यात्रा पूरी की. चंदर पिछले 35 वर्षों से लगातार कांवड़ ला रहे हैं. उनका कहना है कि इस बार भी भोले बाबा का बुलावा आया, इसलिए यात्रा पर निकल पड़े. वीडियो में जानें पूरी कहानी.
The Camellias Apartment गुरुग्राम की सबसे महंगी और लग्जरी सोसाइटी Camellias में एक पेंटहाउस करीब 190 करोड़ रुपये है. फ्लैट्स के लगभग 100 करोड़ रुपये तक की कीमतों को लेकर यह सोसाइटी चर्चा में रही थी.
फरीदाबाद के 85 वर्षीय चंदर ने हरिद्वार से करीब 250 किलोमीटर की दूरी तय कर कांवड़ लेकर अपने पैतृक गांव सागरपुर पहुंचे. परिवार ने गांव पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया. चंदर का कहना है कि भोले बाबा का बुलावा आया था, इसलिए वह कांवड़ लेकर आए. वह पिछले 35 सालों से लगातार कांवड़ यात्रा कर रहे हैं.
हरियाणा के रेवाड़ी के सेक्टर-4 में बेसहारा गाय की टक्कर से 80 वर्षीय रिटायर्ड कैप्टन जगराम यादव की मौत हो गई. वह 5 अगस्त की शाम स्कूटी से सब्जी लेकर घर लौट रहे थे, तभी गाय ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी. हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हुए और अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.
फतेहाबाद के मेहुवाला गांव में आंगनबाड़ी वर्कर सुदेश और उसके दो बच्चों की मौत से सनसनी फैल गई. पुलिस के मुताबिक, महिला ने पहले दोनों बच्चों को जहर दिया और पानी के टैंक में डुबो दिया, फिर खुद भी जहर खाकर टैंक में कूद गई. घटना से पहले उसने वीडियो बनाकर पति पर प्रताड़ना के आरोप लगाए थे.
गुरुग्राम की द कमेलियास सोसाइटी में मेड से मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने स्वतः संज्ञान लिया. सुशांत लोक थाना पुलिस ने BNS की धाराओं में FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस के मुताबिक, वायरल वीडियो में एक महिला मेड के साथ मारपीट करती नजर आ रही है.
गुरुग्राम के पॉश द कैमेलियास अपार्टमेंट में मेड से मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी महिला रुचिरा सचदेवा को पुलिस ने गिरफ्तार किया था. 24 जुलाई की घटना का वीडियो एक्स पर वायरल हुआ था. पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेकर FIR दर्ज की. जांच में महिला की पहचान फ्लैट मालकिन के तौर पर हुई. गिरफ्तारी के बाद उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया.
चरखी दादरी शूटआउट में घायल हिसार के कीर्तिमान की गुरुग्राम के एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई. हमले में घायल चार अन्य लोग अब भी वेंटिलेटर पर हैं.
हरियाणा के एक गांव की पूर्व सरपंच आज वृद्धाश्रम में जिंदगी गुजार रही हैं. कभी पूरे गांव की पंचायत संभालने वाली इस बुजुर्ग महिला का आरोप है कि बच्चों ने उनके साथ मारपीट की. पहली बार माफ किया, लेकिन दोबारा बच्चों और बहुओं ने हाथ उठाया तो घर छोड़ दिया. शिवचरण गुप्ता की मौत के बाद वृद्धाश्रम के बुजुर्गों की ऐसी कहानियां सामने आईं.
जम्मू-कश्मीर की रहने वाली नीलम के तीन बेटियां और एक बेटा है. बेटा मां को घर बुलाता है, कभी मिलने भी आता है, लेकिन नीलम वापस नहीं जाना चाहतीं. वजह है बहू से हुआ झगड़ा. पति को करीब 8-9 साल पहले लकवा मार चुका है और नीलम उनकी देखभाल करती हैं. अब बीमार पति के साथ सोनीपत के वृद्धाश्रम में रह रही हैं.
दो शादियां हुईं, दोनों पति दुनिया से चले गए. जिंदगी के इस पड़ाव पर सहारे की जरूरत थी, लेकिन सहारा नहीं मिला. करीब 40 लाख की जमा पूंजी के बावजूद एक बुजुर्ग महिला आज सोनीपत के वृद्धाश्रम में हैं. उनका आरोप है कि बेटा साथ नहीं रखना चाहता था. इस मां के पास आज भी बेटे के लिए ममता है और वह कहती हैं कि उनके जाने के बाद उनकी पूरी संपत्ति उसी बेटे की होगी.
हरियाणा के कुरूक्षेत्र में चार नकाबपोश बदमाशों ने एक वरिष्ठ वकील और उनकी पत्नी को गन प्वाइंट पर बंधक बनाकर करीब 3.15 करोड़ रुपये की नकदी, सोने-चांदी के गहने, लाइसेंसी रिवॉल्वर और अन्य कीमती सामान लूट लिया. वारदात के बाद बदमाश CCTV का DVR भी अपने साथ ले गए. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
अंबाला में लुधियाना के हिंदू नेता और इंटरनेशनल एंटी खालिस्तानी टेररिस्ट फ्रंट के अध्यक्ष गुरसिमरन सिंह मंड पर हमला हुआ. आरोप है कि कुछ लोगों ने उनकी गाड़ी रोककर ईंट-पत्थरों से हमला किया और उन्हें पीटा. घटना का वीडियो भी सामने आया है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.
चरखी दादरी में सिटी थाने के सामने हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी रोहित उर्फ कातिया को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है. पूछताछ में आरोपी ने वारदात में शामिल होने की बात कबूल की है.
दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार को तेज बारिश से कई इलाकों में जलभराव और भारी ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी. मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी करते हुए 10 अगस्त तक हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान जताया है. सफदरजंग, लोधी रोड, रिज सहित कई इलाकों में भारी बारिश दर्ज की गई. मेहरौली-बदरपुर रोड, आईटीओ, वजीराबाद रोड सहित कई मुख्य सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए.
हरियाणा के सोनीपत में वृद्धाश्रम में रह रहे 74 वर्षीय शिवचरण रामरतन गुप्ता के निधन के बाद उनकी तीनों बेटियों और आश्रम संचालक के बीच हुई बातचीत चर्चा में है. संचालक के मुताबिक, पहले बेटियों ने अस्थियां सुरक्षित रखने को कहा, लेकिन बाद में समय का हवाला देते हुए उन्हें ही गंगा में प्रवाहित करने की जिम्मेदारी सौंप दी.
सोनीपत के वृद्धाश्रम में रह रहे शिवचरण गुप्ता के निधन के बाद उनकी तीनों बेटियां अंतिम संस्कार में नहीं पहुंचीं. आश्रम ने सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार किया और बेटी के भेजे 5100 रुपये लौटा दिए. मामला रिश्तों और पारिवारिक जिम्मेदारियों पर चर्चा छेड़ रहा है. बड़ी बेटी ने अंतिम संस्कार के लिए 5100 रुपये ऑनलाइन भेजे, लेकिन आश्रम ने यह राशि लौटा दी और अपने स्तर पर अंतिम संस्कार कराया.
सोनीपत के वृद्धाश्रम में शिवचरण रतन गुप्ता की कहानी सामने आने के बाद अन्य बुजुर्गों का दर्द भी सामने आया. गोहाना के गांव बोहला की पूर्व सरपंच ने बेटों पर मारपीट का आरोप लगाया, जबकि एक अन्य बुजुर्ग महिला ने कहा कि लाखों रुपये होने के बावजूद बेटा उन्हें अपने साथ नहीं रखना चाहता था. दोनों अब वृद्धाश्रम में रह रही हैं.
सोनीपत के एक वृद्धाश्रम में रह रहे शिवचरण रामरतन गुप्ता का निधन हो गया. कभी कपड़े के बड़े कारोबारी रहे शिवचरण अपनी बेटियों से हर दिन वीडियो कॉल पर बात करते थे. बीमारी और निधन की सूचना देने के बावजूद कोई बेटी अंतिम दर्शन या अंतिम संस्कार में नहीं पहुंची. पत्नी के निधन पर भी बेटियां नहीं आई थीं. वृद्धाश्रम ने बेटियों के भेजे 5100 रुपये लौटा दिए.
हरियाणा के सोनीपत से दिल को झकझोर देने वाली कहानी सामने आई है. वृद्धाश्रम में एक कपड़ा व्यापारी शिवचरण की मौत हो गई, तो उनकी तीनों बेटियां अंतिम संस्कार कराने नहीं पहुंचीं. यहां तक कि पिता की अस्थियां लेने भी बेटियां नहीं पहुंचीं. वृद्धाश्रम में जब शिवचरण की तबीयत बिगड़ी तो उन्होंने अपनी बेटियों से मिलने की इच्छा जताई. आश्रम संचालक ने बेटियों को फोन लगाया लेकिन कोई भी उनसे मिलने नहीं आया. देखें वीडियो.