डोमिनिकन रिपब्लिक (Dominican Republic) कैरेबियन क्षेत्र में स्थित एक देश है. यह हिस्पानियोला द्वीप के पूर्वी हिस्से में बसा है, जबकि द्वीप के पश्चिमी हिस्से में हैती स्थित है. देश के उत्तर में अटलांटिक महासागर और दक्षिण में कैरेबियन सागर है. इसकी राजधानी सैंटो डोमिंगो है, जो देश का प्रमुख प्रशासनिक और आर्थिक केंद्र भी है.
डोमिनिकन रिपब्लिक का क्षेत्रफल करीब 48,700 वर्ग किलोमीटर है. विश्व बैंक के आंकडो के अनुसार 2025 में देश की आबादी करीब 1.15 करोड थी. देश की आधिकारिक मुद्रा डोमिनिकन पेसो है और यहां मुख्य रूप से स्पेनिश भाषा बोली जाती है. विश्व बैंक इसे उच्च-मध्यम आय वाले देश के रूप में वर्गीकृत करता है.
इस देश का इतिहास यूरोपीय समुद्री यात्राओं और स्पेनिश उपनिवेश से जुडा रहा है. सैंटो डोमिंगो को अमेरिका में यूरोपियों द्वारा स्थापित शुरुआती स्थायी शहरो में गिना जाता है. बाद के समय में द्वीप पर स्पेन और फ्रांस का प्रभाव रहा तथा हैती और डोमिनिकन रिपब्लिक के अलग अलग राजनीतिक विकास हुए.
देश की अर्थव्यवस्था में सेवा क्षेत्र की महत्वपूर्ण भूमिका है. पर्यटन, निर्माण, कृषि, खनन, विनिर्माण और विदेश से आने वाली धनराशि अर्थव्यवस्था के प्रमुख हिस्से हैं. विश्व बैंक के अनुसार 2025 में डोमिनिकन रिपब्लिक की आर्थिक वृद्धि 2.1 प्रतिशत रही. वर्ष 2026 के लिए 3.6 प्रतिशत और 2027 के लिए 4.4 प्रतिशत की आर्थिक वृद्धि का अनुमान दिया गया है.
पर्यटन देश की अर्थव्यवस्था से जुडा एक प्रमुख क्षेत्र है. पुंटा काना, पुर्टो प्लाता और सैंटो डोमिंगो जैसे स्थान विदेशी यात्रियो के बीच जाने जाते हैं. देश में समुद्री तट, पर्वतीय क्षेत्र और उष्णकटिबंधीय वन पाए जाते हैं. कई संरक्षित प्राकृतिक क्षेत्र भी यहां मौजूद हैं.
डोमिनिकन रिपब्लिक में बेसबॉल सबसे लोकप्रिय खेलो में शामिल है और इस देश ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई प्रसिद्ध बेसबॉल खिलाडी दिए हैं. संगीत और नृत्य भी यहां की सामाजिक तथा सांस्कृतिक पहचान का हिस्सा हैं. मेरेंग और बचाता यहां की प्रमुख संगीत शैलियो में गिनी जाती हैं.
आज डोमिनिकन रिपब्लिक कैरेबियन क्षेत्र की एक महत्वपूर्ण अर्थव्यवस्था है. देश का विकास पर्यटन, निजी निवेश, निर्माण, निर्यात और सेवा क्षेत्र से जुडा हुआ है. साथ ही जलवायु परिवर्तन, प्राकृतिक आपदाओ और शहरी विकास से जुडी चुनौतियां भी देश के सामने हैं.