टाटा मोटर्स 25 सितंबर 2026 को अपनी नई सेडान टाटा एरिस (Tata Aeris) नाम से बाजार में पेश करने की तैयारी में है. कंपनी ने एरिस नाम के लिए ट्रेडमार्क भी कराया है.
टाटा एरिस का मुकाबला सेडान श्रेणी में मारुति सुजुकी डिजायर, हुंडई ऑरा और होंडा अमेज जैसी कारों से हो सकता है. कंपनी की ओर से कार का एक टीजर भी जारी किया गया है.
डिजाइन की बात करें तो एरिस में स्लिम हेडलैंप दिए जाने की उम्मीद है. आगे दोनों हेडलैंप को जोड़ने वाला ब्लैक एलिमेंट और नया बंपर मिल सकता है. कार में नए डिजाइन के अलॉय व्हील, अलग डिजाइन के टेललैंप और नया रियर बंपर दिया जा सकता है. इसका आकार और बॉडी शेप मौजूदा टिगोर से मिलता जुलता हो सकता है. इसमें 10.25 इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम मिलने की उम्मीद है. साथ ही, वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कारप्ले की सुविधा दी जा सकती है. इसके अलावा डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, नया स्टीयरिंग व्हील, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस फोन चार्जिंग, टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट और इलेक्ट्रिकली फोल्ड होने वाले ओआरवीएम मिल सकते हैं. सुरक्षा के लिए 6 एयरबैग भी शामिल होंगे.
पावरट्रेन की बात करें तो टाटा एरिस को पेट्रोल, सीएनजी और इलेक्ट्रिक विकल्पों के साथ पेश किया जा सकता है.
टाटा मोटर्स जल्द ही एक नई कार लॉन्च करने वाली है. कंपनी के पोर्टफोलियो में अगली कार एक सेडान होने वाली है. कंपनी मारुति सुजुकी डिजायर और हुंडई ऑरा के कंपटीशन में अपनी टिगोर को अपडेट करने वाली है. टाटा इस कार का नाम बदलकर एरिस कर सकती है. इसके डिजाइन और इंटीरियर में हमें कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं.
Tata Aeris Launch: टाटा भारतीय बाजार में एक नई कार लेकर आ रहा है. ये एक कॉम्पैक्ट सेडान होगी, जिसका सीधा मुकाबला मारुति सुजुकी डिजायर से होगा. जहां डिजायर की हर महीने 18 से 20 हजार यूनिट्स बिक जाती है. वहां टाटा टिगोर की सेल्स बहुत कम है. यही वजह है कि कंपनी टिगोर को टाटा एरिस से रिप्लेस कर रही है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.