scorecardresearch
 
Advertisement

राजस्थान

पुलिस मौके पर पहुंची तो बिस्तर जला हुआ मिला. (Photo: ITG)

सोते समय पत्नी पर डाला पेट्रोल, लगा दी आग... अस्पताल में मौत

12 अगस्त 2026

राजस्थान के जैसलमेर में रात को पति-पत्नी घर के बाहर सो रहे थे. कुछ देर बाद पत्नी आग की लपटों में घिरी मिली. पति ने पुलिस को बताया कि पत्नी ने खुद आग लगाई थी, लेकिन जांच में पुलिस को कहानी कुछ और लगी. पुलिस के मुताबिक, सिर्फ बिस्तर जला था, जबकि पति भी वहीं पास में था. 90 फीसदी झुलसी महिला को पहले अस्पताल और फिर जोधपुर रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. अब पति पर पत्नी की हत्या का आरोप है. उससे पूछताछ की जा रही है.

जयपुर में JLN मार्ग पर भारी बारिश के बाद पानी से भरी सड़क.(Photo:PTI)

12 अगस्त को राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम? जानें आपके जिले में बारिश होगी या नहीं

12 अगस्त 2026

क्या राजस्थान में 12 अगस्त को बारिश थमने वाली है? जवाब है- नहीं. मौसम विभाग ने साफ संकेत दिए हैं कि राज्य के पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी हिस्सों में बादल जमकर बरसेंगे और कई जिलों में हालात पेचीदा हो सकते हैं.

The court said entitlement to maternity leave has to be examined within the framework of the law and the terms and conditions governing the woman’s employment. (AI image)

जुड़वा बच्चों को जन्म देने के बाद महिला की मौत, 24 घंटे में दूसरी मातृ मृत्यु

11 अगस्त 2026

कोटा के जेके लोन अस्पताल में मंगलवार को C-Section के बाद 25 वर्षीय करीना की मौत हो गई. उन्होंने जुड़वा बच्चों, एक बेटे और एक बेटी को जन्म दिया था. डॉक्टरों के मुताबिक, तेज ब्लड प्रेशर, प्रसव के बाद एक्लेम्पसिया, दौरे, सांस संबंधी जटिलता, DIC और ARDS के कारण उनकी हालत बिगड़ी. 24 घंटे में यह अस्पताल में दूसरी मातृ मृत्यु है.

Rajasthan Chief Minister Bhajanlal Sharma.

राजस्थान: RAS अधिकारियों के तबादले, कई असिस्टेंट कलेक्टर और SDM बदले

11 अगस्त 2026

राजस्थान में यह बड़ा फेरबदल 69 भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारियों के तबादले और पोस्टिंग के एक दिन बाद किया गया है. लगातार दूसरे दिन हुए बड़े बदलावों से राज्य के प्रशासनिक महकमे में हलचल बढ़ गई है.

बहादुरी दिखाते हुए लुटेरे से अकेले भिड़ गई महिला. (Photo: Screengrabs)

VIDEO: महिला की बहादुरी! चेन लूटकर भाग रहे लुटेरे से भिड़ी- VIDEO

11 अगस्त 2026

जयपुर के विद्याधर नगर में रविवार शाम मंदिर जा रही महिला पुष्पा मीणा से बाइक सवार दो बदमाशों ने चेन लूट ली. वारदात के बाद महिला ने हिम्मत दिखाते हुए एक बदमाश की गिरेबान पकड़ लिया. दोनों के बीच सड़क पर काफी देर तक संघर्ष हुआ और बदमाश की शर्ट फट गई.

समर्थकों द्वारा नेताजी को छोड़कर भागने का वीडियो हो रहा है वायरल. (Photo: Screengrabs)

VIDEO: ‘नेताजी हम साथ हैं...’ नारे लगा रहे थे समर्थक, पुलिस आई तो छोड़ भागे

11 अगस्त 2026

जयपुर स्थित राजस्थान यूनिवर्सिटी में छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर छात्र नेता लक्ष्यराज लुहारिया ने अनोखा प्रदर्शन करते हुए खुद को मिट्टी में दबाकर भू-समाधि ले ली थी. हालांकि, इस दौरान जब पुलिस ने हल्का बल प्रयोग का किया तो समर्थक उन्हें वहीं छोड़कर भाग गए.

जयपुर में भारी मॉनसून बारिश के बीच लोग आते-जाते हुए.(Photo:PTI)

11 अगस्त को कैसा रहेगा मौसम? IMD ने बताया इन इलाकों में होगी बारिश

10 अगस्त 2026

11 अगस्त को राजस्थान के जयपुर, भरतपुर, कोटा और उदयपुर संभाग में कई जगह बारिश की संभावना है. IMD ने जलभराव और तेज बहाव को लेकर सावधानी बरतने की सलाह दी है, जबकि 10 अगस्त को भी पूर्वी राजस्थान में तेज बारिश दर्ज की गई.

लेडी डाॅन सुमता विश्नोइ को उसके बेटों के साथ गिरफ्तार किया गया है (Photo ITG)

बाहर छोड़ रखे थे कुत्ते, अंदर थी लेडी डॉन; पुलिस से बोली-‘जय हिंद साहब’

10 अगस्त 2026

Lady Don Sumta Bishnoi : 2.45 करोड़ रुपये की ठगी के मामले में गिरफ्तार लेडी डॉन सुमता विश्नोई को पकड़ने के लिए पुलिस को घर का लकड़ी का दरवाजा तुड़वाना पड़ा. अंदर बेटे के साथ मिली सुमता ने ACP को देखते ही कहा, जय हिंद साहब. पुलिस ने सुमता और उसके दोनों बेटों को गिरफ्तार किया है. कोर्ट ने तीनों को 14 अगस्त तक पुलिस रिमांड पर भेजा है.

पुलिस गिरफ्त में ठगी करने वाले गैंग के सदस्य. (Photo: ITG)

नकली सोना गिरवी रख लेते थे लोन, डेढ़ करोड़ की ठगी करने वाले गैंग का पर्दाफाश

10 अगस्त 2026

राजस्थान के टोंक में नकली सोने की चूड़ियां गिरवी रखकर गोल्ड लोन लेने वाले सात शातिर ठगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गैंग ने अलग-अलग जगहों पर इसी तरीके से करीब डेढ़ करोड़ रुपये का लोन लिया था. आरोपी मेरठ से सोने जैसी दिखने वाली नकली चूड़ियां लाते थे. 8 अगस्त को दोबारा लोन लेने पहुंचे अंकित शर्मा पर मैनेजर को शक हुआ. जांच में चूड़ियां नकली निकलीं. पुलिस ने मौके से आठ नकली चूड़ियां और दो लग्जरी कारें बरामद की हैं.

Anasagar lake

10 अगस्त को जयपुर समेत इन जिलों पर मॉनसून मेहरबान, IMD का अलर्ट

09 अगस्त 2026

राजस्थान में मानसून सक्रिय बना हुआ है और 10 अगस्त को भी राज्य के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी राजस्थान में अनेक स्थानों पर बारिश हो सकती है, जबकि पश्चिमी राजस्थान में भी कई इलाकों में हल्की से मध्यम वर्षा के आसार हैं.

पत्नी-बेटों से छिपाकर खेत में गाड़े थे नोट.(Photo: Dinesh Bohra/ITG)

5 लाख रुपये खेत में गाड़कर भूला किसान, सालभर बाद निकले तो...

09 अगस्त 2026

राजस्थान के बालोतरा में एक किसान की जिंदगी भर की कमाई उसकी भूलने की आदत और नशे की लत की भेंट चढ़ गई. प्लॉट बेचकर मिले 5 लाख रुपये चोरी और फिजूलखर्ची से बचाने के लिए खेत में गाड़ दिए, लेकिन जगह याद नहीं रही. करीब एक साल बाद रकम मिली तो 500-500 के ज्यादातर नोट दीमक से बुरी तरह नष्ट हो चुके थे.

Jaipur son papdi

बिना पैकेजिंग, एक्सपायरी डेट भी नहीं... नष्ट किया गया 1600 किलो सोन पापड़ी

09 अगस्त 2026

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण विभाग का मिलावटी और असुरक्षित खाद्य पदार्थों के खिलाफ एक्शन जारी है. जयपुर में 1,600 किलोग्राम सोन पापड़ी मौके पर ही नष्ट करवाई गई. जानकारी के मुताबिक, निरीक्षण के दौरान बड़ी मात्रा में तैयार सोन पापड़ी पर पैकेजिंग की तारीख और उपभोग की अंतिम तिथि अंकित नहीं पाई गई.

Rajasthan Weather

9 अगस्त को राजस्थान के इन जिलों में बारिश, IMD ने जारी किया बड़ा अलर्ट

09 अगस्त 2026

Rajasthan Weather updates: राजस्थान में मानसून अभी सक्रिय बना हुआ है और 9 अगस्त को भी राज्य के कई हिस्सों में बारिश की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार जयपुर, भरतपुर, कोटा और उदयपुर संभाग के अनेक स्थानों पर बारिश हो सकती है, जबकि पश्चिमी राजस्थान में हल्की से मध्यम वर्षा के आसार हैं.

रोलर स्केटिंग में भी दिखा चुकी हैं हुनर.(Photo: Umesh Mishra/ITG)

आइस स्केटिंग में वान्या बोहरा का कमाल, एशियन गेम्स के लिए टीम इंडिया में चयन

08 अगस्त 2026

राजस्थान के धौलपुर की 16 वर्षीय खिलाड़ी वान्या बोहरा ने आइस स्केटिंग में शानदार प्रदर्शन कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है. नीरजा मोदी स्कूल जयपुर में 11वीं कक्षा की छात्रा वान्या का चयन एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम में हुआ है. वर्षों की मेहनत, परिवार के सहयोग और कोचिंग ने उन्हें राष्ट्रीय स्तर से अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाया है.

सीकर में गटर की कुई की मिट्टी धंसने से बड़ा हादसा.(Photo:ITG)

गटर की कुई में दबा मजदूर, मिट्टी बार-बार धंसने से बढ़ी चुनौती

08 अगस्त 2026

मजदूर सिकंदर अली आदर्श गर्ल्स हॉस्टल के पास गटर की कुई खोदने का काम कर रहा था. इसी दौरान अचानक कुई की मिट्टी धंस गई और वह मलबे के नीचे दब गया. कई घंटे से लगातार बचाव अभियान जारी है...

Jaipur Haveli Treasure Mystery

हवेली की तुड़ाई में मिला खजाना तो बदली किस्मत, 'अमीर' बनने से खुला राज

08 अगस्त 2026

Jaipur Haveli Treasure Mystery: जयपुर के माणक चौक में पुरानी हवेली की तुड़ाई में मिले खजाने के मामले में 5 गिरफ्तार. पुलिस ने 66.400 किलो चांदी बरामद की. जानिए कैसे खुली पोल...

गंभीर हालत में 9 बच्चों को किया गया रेफर. (Photo: Representational)

जयपुर में स्कूल बस और स्कॉर्पियो की भीषण टक्कर, डेढ़ दर्जन बच्चे घायल

08 अगस्त 2026

जयपुर के जोबनेर-महलां हाइवे पर आज शनिवार सुबह बड़ा हादसा हो गया. यहां सीमेंट फैक्ट्री के पास स्कूल बस और स्कॉर्पियो की आमने-सामने टक्कर हो गई. टक्कर के बाद दोनों वाहन सड़क पर पलट गए. हादसे में करीब डेढ़ दर्जन बच्चे घायल हुए हैं, जिनमें से 9 को गंभीर हालत में जयपुर के SMS अस्पताल रेफर किया गया है.

स्कॉर्पियों से महिला को कुचलते आरोपी. (Photo: Screengrabs)

उदयपुर में महिला की हत्या, दबंगों ने स्कॉर्पियो से कुचला- CCTV

08 अगस्त 2026

उदयपुर के प्रतापनगर थाना क्षेत्र की कपिल विहार कॉलोनी में पुरानी रंजिश के चलते सनसनीखेज वारदात हुई. जहां तीन गाड़ियों में आए बदमाशों ने पहले कॉलोनी में खड़ी गाड़ियों पर पथराव कर तोड़फोड़ की. वहीं जब आवाज सुनकर महिला घर से बाहर आई तो उसे कुचलकर मार डाला.

मॉनसून के दौरान जयपुर के आसमान पर काले बादल छाए.(Photo:PTI)

राजस्थान मौसम अपडेट: 8 अगस्त को भारी बारिश की संभावना, इन जिलों में अलर्ट

08 अगस्त 2026

Rajasthan Rain Alert: राजस्थान में मानसून एक बार फिर जोर पकड़ रहा है. मौसम विभाग ने 8 से 10 अगस्त के बीच जयपुर, भरतपुर, कोटा, अजमेर और उदयपुर संभाग के कई इलाकों में भारी से अति भारी बारिश की संभावना जताई है.

डेढ़ लाख कैश और 10 लाख के गहने लूटे.(Photo: Umesh Mishra/ITG)

बुर्के में महिला, साथ में बच्चे और... परिवार को बंधक बना लूट लिए 10 लाख के गहने

07 अगस्त 2026

धौलपुर में शादी का रिश्ता लेकर घर में दाखिल हुए बदमाशों ने परिवार को बंधक बनाकर लाखों रुपये की लूट की थी. पुलिस ने मामले में एक महिला समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. जांच में सामने आया कि आरोपियों को पीड़िता की करोड़ों रुपये की जमीन बिकने की जानकारी मिली थी, जिसके बाद वारदात की साजिश रची गई.

पुलिस को देखकर भागने लगा आरोपी.(Photo: Screengrab)

प्लॉट का झांसा देकर 12.75 लाख की ठगी, हरियाणा से दबोचा गया आरोपी

07 अगस्त 2026

अलवर में सस्ते दाम पर अच्छी लोकेशन में प्लॉट दिलाने का झांसा देकर 12.75 लाख रुपये की ठगी करने के मामले में पुलिस ने हरियाणा के रोहतक निवासी एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी खुद को प्लॉट का मालिक बताकर सौदा करता था. पुलिस अब उससे जुड़े अन्य मामलों की भी जांच कर रही है.

Advertisement
Advertisement