CoE में चोटिल खिलाड़ियों की बढ़ती संख्या ने टीम इंडिया की तैयारियों की चिंता बढ़ा दी है. जसप्रीत बुमराह, साई सुदर्शन समेत कई अहम खिलाड़ी चोट के कारण बाहर हैं, जबकि हार्दिक पंड्या और वरुण चक्रवर्ती जैसे व्हाइट-बॉल खिलाड़ी भी CoE में रिहैब करा रहे हैं. आईपीएल के दौरान खिलाड़ियों पर पड़ने वाले दबाव और चोट के बावजूद खेलने को लेकर भी सवाल उठे हैं.
गॉल में श्रीलंका क्रिकेट टीम की सबसे बड़ी ताकत उनकी स्पिन अटैक रही है. ऐसे में भारतीय बल्लेबाजों को एक अलग रणनीति के साथ मैदान में उतरना होगा. श्रीलंका के पास कुछ ऐसे खिलाड़ी हैं जो इस टेस्ट सीरीज के दौरान भारतीय टीम के लिए खतरा पैदा कर सकते हैं.
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर राशिद लतीफ ने इंग्लैंड दौरे से पहले PCB को सलाह दी है कि बाबर आजम को इंग्लिश मीडिया से दूर रखा जाए और पूर्व कप्तान शान मसूद को मीडिया से बातचीत की जिम्मेदारी दी जाए.
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने NCA से जुड़ा एक किस्सा साझा किया है. उन्होंने बताया कि क्यों उनको वहां से बाहर निकाल दिया गया था जिसमें उनकी कोई गलती नहीं थी.
साउथ अफ्रीका ने नामीबिया दौरे के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया है. इस टीम में मार्को जानसेन के जुड़वां भाई डुआन जानसेन को पहली बार नेशनल टीम की कॉल-अप मिली है. घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के बाद सेलेक्टर्स ने उन पर भरोसा जताया. टीम नामीबिया और जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 ट्राई सीरीज के बाद तीन वनडे खेलेगी.
भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 7 रनों से हराकर साल 2024 टी20 वर्ल्ड कप जीता था. इस मैच में सूर्यकुमार यादव ने बाउंड्री के पास एक कमाल का कैच लपका था. जो फैन्स की जहन में आज भी ताजा है.
अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) ने टीम इंडिया संग होने वाले 3 टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों की तारीखों का ऐलान कर दिया है. अफगानिस्तान के क्रिकेट बोर्ड ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड से मिली हरी झंडी के बाद इस बात का ऐलान किया.
श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के खिलाड़ियों के बीच मस्ती का एक वीडियो सामने आया है. तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने साथी सरफराज खान की हेयरकटिंग के लिए खुद ट्रिमर संभाल लिया. श्रीलंकाई हेयरस्टाइलिस्ट चतुरंगा की मौजूदगी में सिराज ने सरफराज के बाल काटे, जिस पर टीम के खिलाड़ियों ने खूब मजाक किया.
ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मोइसेस हेनरिक्स अब टी20 वर्ल्ड कप 2028 क्वालीफायर में पुर्तगाल की किस्मत संवारते नजर आएंगे. पुर्तगाल ने अपनी नई क्रिकेट टीम का ऐलान कर इंटरनेशनल स्टेज पर बड़ा धमाका करने का दांव खेला है.
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए जसप्रीत बुमराह टीम इंडिया का हिस्सा नहीं हैं. चोट के कारण बुमराह को आराम दिया गया है. ऐसे में कई युवा भारतीय खिलाड़ियों के पास इस सीरीज में खुद को साबित करने का बेहतरीन मौका होगा.
दिल्ली कैपिटल्स के विकेटकीपर-बल्लेबाज अभिषेक पोरेल को रेप के आरोप से जुड़े मामले में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के मुताबिक-मेडिकल छात्रा ने शादी का झांसा देकर संबंध बनाने और निजी पलों को रिकॉर्ड करने का आरोप लगाया है. 23 वर्षीय पोरेल 2023 में ऋषभ पंत के रिप्लेसमेंट के तौर पर DC से जुड़े थे और IPL में अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से पहचान बनाई.
भारतीय महिला क्रिकेटर श्रेयंका पाटिल का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. 'बबली बदमाश है' गाने पर श्रेयंका का बिंदास अंदाज देखकर फैन्स भी हैरान हैं. मैदान पर विकेट लेने के लिए मशहूर श्रेयंका इस वीडियो में कैमरे के सामने जमकर डांस करती नजर आ रही हैं.
राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह ने पंजाब के नशे के मुद्दे पर एक और वीडियो शेयर कर आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधा है. पिछले वीडियो को राजस्थान का बताए जाने के बाद ट्रोल हुए हरभजन ने अब कहा कि मुद्दे से ध्यान भटकाने की कोशिश नहीं चलेगी. उन्होंने सरकार से राजनीतिक खींचतान छोड़कर नशामुक्ति और पुनर्वास पर काम करने की अपील की.
वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर बल्ले से धमाल मचाते नजर आएंगे. दलीप ट्रॉफी के लिए ईस्ट जोन की तरफ से बतौर उपकप्तान वैभव सूर्यवंशी के पास टीम को जीत दिलाने की जिम्मेदारी होगी. इस टूर्नामेंट से ठीक पहले उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है.
पूर्व भारतीय कप्तान Sourav Ganguly और उनकी पत्नी डोना गांगुली को जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। सौरव की निजी सचिव ने कोलकाता पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। बताया गया कि पिछले छह महीनों से धमकी भरे पत्र आ रहे थे.
दिल्ली कैपिटल्स के विकेटकीपर-बल्लेबाज अभिषेक पोरेल को शादी का झांसा देकर यौन संबंध बनाने के आरोप में मंगलवार को हुगली से गिरफ्तार किया गया. मेडिकल छात्रा की शिकायत पर मोगरा थाने में मामला दर्ज हुआ था. FIR में पीड़िता ने प्राइवेट पलों को रिकॉर्ड करने, प्रताड़ित करने और जबरन अलग रखने समेत कई गंभीर आरोप लगाए हैं. हाई कोर्ट ने गिरफ्तारी का आदेश दिया था.
अजिंक्य रहाणे ने अपने संन्यास के बाद पूर्व भारतीय साथियों की प्रतिक्रिया का खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि सचिन तेंदुलकर ने सबसे पहले फोन कर कहा कि उन्हें उम्मीद थी रहाणे अभी और खेलेंगे. इरफान पठान ने भी कॉल किया, जबकि चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह ने मैसेज किया. रहाणे ने कहा कि उन्हें कोई पछतावा नहीं है.
15 अगस्त को भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट मैच खेला जाना है. ऐसे में फैन्स की नजरें सरफराज खान पर रहेगी. लंबे समय बाद टीम में वापसी करने वाले सरफराज खान को प्लेइंग इलेवन में जगह मिलती हैं या नहीं? यह देखना दिलचस्प होगा.
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से पहले रवींद्र जडेजा का ‘पुष्पा’ अंदाज सोशल मीडिया पर छा गया है. अभ्यास सत्र के बाद उन्होंने अल्लू अर्जुन का मशहूर ‘झुकेगा नहीं साला’ पोज दोहराया, जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.
आईपीएल 2025 के लिए गुजरात टाइटन्स ने अनुज रावत को 30 लाख रुपये में खरीदा था. लेकिन पिछले दो सीजन के एक भी मैच में वह प्लेइंग-11 का हिस्सा नहीं बन पाए हैं. दूसरी तरफ अनुज लगातार अपनी बल्लेबाजी से फैन्स का ध्यान खींचते रहे हैं.
12 साल की उम्र में 439 रन की ऐतिहासिक पारी से सुर्खियों में आए सरफराज खान ने अंडर-19 क्रिकेट और IPL में भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया. अब टेस्ट टीम में उनकी जगह पर बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच श्रीलंका दौरा उनके लिए अहम परीक्षा है. पुराने रिकॉर्ड और नाम की चर्चा की बजाय अब सरफराज को बल्ले से अपनी उपयोगिता साबित करनी होगी.