BJP
INC
JSP
नोटा
NOTA
IND
RLJP
BSP
IND
IND
JDP(D)
LOKD
PBI
Bihar Election Result 2025 Live: बथनाहा (एससी) विधानसभा सीट पर BJP को दोबारा मिली जीत
Bathnaha (SC) Vidhan Sabha Result Live: बथनाहा (एससी) सीट पर बड़ा उलटफेर! जानिए क्या कह रहे ताजा आंकड़े
Bathnaha (SC) Assembly Election Results Live: Bihar की Bathnaha (SC) सीट पर मुकाबला एकतरफा! BJP ने ली बड़ी बढ़त
Bathnaha (SC) Vidhan Sabha Result Live: बथनाहा (एससी) में BJP कैंडिडेट Anil Kumar निकले सबसे आगे
Bathnaha (SC) Election Results 2025 Live: बथनाहा (एससी) सीट पर उलटफेर! INC भारी अंतर से पीछे
Bathnaha (SC) Vidhan Sabha Result Live: बथनाहा (एससी) सीट पर बड़ा उलटफेर! जानिए क्या कह रहे ताजा आंकड़े
बथनाहा विधानसभा क्षेत्र बिहार के सीतामढ़ी जिले में स्थित है. यह सीट अनुसूचित जाति (SC) के लिए आरक्षित है. इसका गठन 1967 में हुआ था और अब तक यहां 14 विधानसभा चुनाव हो चुके हैं. इस क्षेत्र में बथनाहा और मजोरगंज प्रखंडों के साथ सोनबरसा प्रखंड की 10 पंचायतें (बाघा, खप खोपराहा, मारपा, कनौली, कचोर, भुतही, मधेसरा, घुरघुरा, हनुमान नगर और बिशनपुर गोन्ही) शामिल हैं. यह विधानसभा सीट सीतामढ़ी लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आती है.
बथनाहा कस्बा जिला मुख्यालय सीतामढ़ी से लगभग 12 किमी उत्तर और राज्य की राजधानी पटना से करीब 160 किमी उत्तर में स्थित है. यह सड़क मार्ग से रीगा (15 किमी दक्षिण-पूर्व), सुरसंड (22 किमी पूर्व), बाजपट्टी (30 किमी दक्षिण-पश्चिम) और बैरगनिया (35 किमी उत्तर-पश्चिम) से जुड़ा हुआ है. इसके अलावा, यह मुजफ्फरपुर (70 किमी दक्षिण-पश्चिम), मधुबनी (50 किमी दक्षिण-पूर्व) और समस्तीपुर (110 किमी) से भी जुड़ा है. नेपाल सीमा के पास जलेश्वर कस्बा यहां से लगभग 25 किमी उत्तर-पूर्व में है.
क्षेत्र मुख्य रूप से ग्रामीण और कृषि आधारित है. धान, मक्का और दलहन यहां की प्रमुख फसलें हैं. बागमती और लखनदेई जैसी नदियों से आने वाली बाढ़ हर साल चुनौती बनी रहती है. रोजगार के सीमित अवसरों के कारण यहां से बड़ी संख्या में लोग अन्य राज्यों और शहरों की ओर पलायन करते हैं.
बथनाहा की राजनीति में समय-समय पर अलग-अलग दलों का दबदबा रहा है. 1967 के पहले चुनाव में संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी ने जीत दर्ज की. इसके बाद 1969 से 1985 तक लगातार पांच बार कांग्रेस ने कब्जा जमाया. जनता दल ने 1990 और 1995 में जीत हासिल की, जबकि 2000 में राजद ने यह सीट जीती. 2005 के फरवरी और अक्टूबर दोनों चुनावों में लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) विजयी रही.
2010 से यह सीट भाजपा के कब्जे में है. भाजपा ने लगातार तीन चुनाव (2010, 2015 और 2020) जीते हैं. 2020 में भाजपा उम्मीदवार अनिल कुमार ने कांग्रेस के संजय राम को 46,818 वोटों से हराया. यह जीत 2010 और 2015 की तुलना में कहीं अधिक अंतर से थी.
2020 में इस सीट पर कुल 3,07,230 मतदाता पंजीकृत थे, जिनमें 46,484 (15.13%) अनुसूचित जाति और 42,704 (13.90%) मुस्लिम मतदाता शामिल थे. शहरी मतदाताओं की संख्या शून्य रही. मतदान प्रतिशत 55.70% दर्ज किया गया. 2024 लोकसभा चुनाव तक मतदाताओं की संख्या बढ़कर 3,25,980 हो गई. चुनाव आयोग के अनुसार, 2020 की मतदाता सूची से 4,048 लोगों का पलायन दर्ज हुआ, हालांकि वास्तविक संख्या और अधिक मानी जा रही है.
2025 विधानसभा चुनाव में BIHAR की BATHNAHA (SC) सीट पर BJP के प्रत्याशी Anil Kumar ने जीत दर्ज की. उन्होंने INC के उम्मीदवार Navin Kumar को 51769 मतों से हराया. Anil Kumar को 123698 वोट मिले, जबकि INC के उम्मीदवार 71929 वोट ही प्राप्त कर सके.(अजय झा)
Sanjay Ram
INC
Chandrika Paswan
RLSP
Nota
NOTA
Vijay Kumar Baitha
IND
Lalu Das
IND
Ramphl Sada
IND
Kunkun Manjhi
PPI(D)
Kumar Purushottam
IND
Shiv Mangal Paswan
BMP
Rajesh Paswan
RJSBP
Anita Devi
IND
Vijay Paswan
KPOI
Ravi Ranjan Paswan
JNP
Shankar Kumar Paswan
RJLP(S)
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले आरजेडी के दो विधायकों ने पार्टी से किनारा कर लिया है और विधानसभा से इस्तीफा दे दिया है. दोनों विधायकों का इस्तीफा विधानसभा अध्यक्ष ने स्वीकार कर लिया है.
बिहार में चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे पर वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने जमकर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री सिर्फ चुनाव के वक्त बिहार आते हैं, मगर वादे पूरे नहीं करते. सहनी ने नीतीश कुमार को लेकर अमित शाह के बयान पर भी हमला बोला और एनडीए की मंशा पर सवाल खड़े किए.
पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने एग्जिट पोल्स को सट्टा बाजार का खेल बताया. उन्होंने कहा कि मतदान खत्म होने के आधे घंटे में सरकार तय कर देना केवल दिखावा है. यादव ने दावा किया कि सीमांचल में बदलाव होगा और इंडिया गठबंधन को 19 से 23 सीटें मिलेंगी. दिल्ली ब्लास्ट पर उन्होंने इंटेलिजेंस फेलियर बताया और जिम्मेदारों के इस्तीफे की मांग की.
दिल्ली से पटना पहुंचे चिराग पासवान से जब एयरपोर्ट पर एनडीए से अलग होने को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा, सच से इसका कोई संबंध नहीं है. चिराग ने कहा कि जब तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं, एनडीए में दरार की संभावना नहीं है. विपक्ष पर आरोप लगाया कि वह झूठ फैलाकर भ्रम पैदा कर रहा है. वहीं उन्होंने इस दौरान सीट बंटवारे पर चर्चा न होने की बात भी स्पष्ट की.
अनंत सिंह इस बार मोकामा से चुनाव लड़ रहे हैं. शनिवार को वह चुनाव प्रचार के लिए एक गांव में पहुंचे थे. इस दौरान उनका मंच ही टूट गया. जिससे वह नीचे गिर गए.
शेखपुरा जिले में नामांकन के अंतिम दिन गहमागहमी रही. शेखपुरा विधानसभा से 13 और बरबीघा विधानसभा से 12 लोगों ने अपनी उम्मीदवारी दी है. बरबीघा विधानसभा के लिए एलजेपी से मधुकर कुमार ने नामांकन किया.
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सुरक्षा को लेकर बड़ा फैसला हुआ है. मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे के बाद नीतीश कुमार को Z प्लस कैटेगरी की सुरक्षा मिलेगी. बिहार सरकार के गृह विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की है. इसी बीच नीतीश कुमार से जुड़ी एक और बड़ी खबर सामने आई है। 9 अप्रैल को नीतीश कुमार दिल्ली दौरे पर जाएंगे। 10 अप्रैल को राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ लेंगे। इसके साथ ही बिहार में नई सरकार के गठन की प्रक्रिया इसके साथ ही शुरू हो जाएगी
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में राजनीतिक दलों के चुनावी खर्च के आंकड़े दिलचस्प कहानी सुना रहे हैं. चुनाव आयोग में जमा आंकड़ों पर नजर डालने पर मालूम होता है कि सबसे ज्यादा खर्च बीजेपी ने किए, और सबसे कम मार्क्सवादी कम्यनिस्ट पार्टी ने - लेकिन सबसे दिलचस्प बात यह है कि सबसे महंगा विधायक किसे पड़ा है?
बिहार विधानसभा चुनाव की गूंज यूपी की सियासी जमीन पर भी सुनाई पड़ रही है. इसकी वजह यह है कि सीएम योगी आदित्यनाथ बिहार में एनडीए को जिताने के लिए मशक्कत कर रहे थे तो सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने महागठबंधन के लिए पूरी ताकत झोंक दी. ऐसे में सवाल उठता है कि बिहार का यूपी कनेक्शन क्या है?
इंडिया टुडे ने चुनाव आयोग के डेटा की गहराई से जांच की और पाया कि SIR और चुनाव नतीजों के बीच कोई सीधा या समझ में आने वाला पैटर्न दिखता ही नहीं. हर बार जब एक ट्रेंड बनता लगता है, तुरंत ही एक दूसरा आंकड़ा उसे तोड़ देता है. बिहार चुनाव में NDA ने 83% सीटें जीतीं, पर SIR से जुड़े नतीजे अलग कहानी कहते हैं.