पश्चिम बंगाल की सत्ता के लिए सबसे बड़ी जंग की तारीखों का ऐलान हो गया है. चुनाव आयोग ने साफ कर दिया है कि इस बार बंगाल का मुकाबला दो चरणों में होगा. सूबे में 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे, जबकि 4 मई को चुनाव के नतीजे आएंगे. पिछली बार 8 फेज में हुई वोटिंग ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं, लेकिन इस बार सिर्फ दो चरणों में चुनाव होने जा रहे हैं. तारीखों के ऐलान के साथ ही बंगाल की राजनीति गरमा गई है.
साल 2021 में हुए पिछले चुनावों में वोटिंग आठ फेज में हुई थी. पहले चरणें की सीटों पर मतदान 27 मार्च को हुआ था, जबकि आठवें और अंतिम चरण की विधानसभा सीटों पर मतदाताओं ने 29 अप्रैल को मतदान किया था. सूबे में दूसरे फेज की सीटों पर एक अप्रैल, तीसरे चरण में 6 अप्रैल, चौथे चरण में 10 अप्रैल को मतदान हुआ था. पांचवें चरण की सीटों पर 17 अप्रैल और छठे चरण की सीटों पर 22 अप्रैल को मतदान हुआ था. सातवें फेज की सीटों पर 26 अप्रैल और आठवें फेज की सीटों पर 29 अप्रैल को मतदान हुआ था.

कैसे रहे थे नतीजे
साल 2021 के विधानसभा चुनाव के नतीजे 2 मई को आए थे. इन चुनावों में ममता बनर्जी की अगुवाई वाली तृणमूल कांग्रेस ने 2016 चुनाव के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन करते हुए विधानसभा की 294 में से 213 सीटों पर जीत हासिल कर सत्ता में वापसी की थी. बीजेपी 77 सीटें जीतकर सूबे में पहली बार मुख्य विपक्षी पार्टी के रूप में उभरी थी. पश्चिम बंगाल की सत्ता पर लंबे समय तक काबिज रहे लेफ्ट और कांग्रेस पार्टी का गठबंधन शून्य पर सिमट गया था. इंडियन सेक्युलर फ्रंट और निर्दलीयों को एक-एक सीट पर जीत मिली थी.
इस बार क्या है गठबंधनों का स्वरूप
इस बार पश्चिम बंगाल में टीएमसी ने एकला चलो का नारा दे दिया है. बीजेपी भी अकेले ताल ठोकने को तैयार है. वहीं, कांग्रेस के भीतर भी यह स्वर उठ रहे हैं कि विधानसभा चुनाव में पार्टी लेफ्ट से गठबंधन किए बगैर अकेले मैदान में उतरे. हालांकि, कांग्रेस-लेफ्ट गठबंधन को लेकर तस्वीर साफ नहीं है. हुमायूं कबीर की अगुवाई में नई पार्टी भी चुनावी डेब्यू को तैयार है.
पहले चरण में इन 152 सीटों पर मतदान
मेखलीगंज (SC), माथाभांगा (SC), कूचबिहार उत्तर (SC), कूचबिहार दक्षिण, सीतलकुची (SC), सीताई (SC), दिनहाटा, नताबाड़ी, तुफानगंज, कुमारग्राम (ST), कालचीनी (ST), अलीपुरद्वार, फालाकाटा (SC), मदारीहाट (ST), धूपगुड़ी (SC), मयनागुड़ी (SC), जलपाईगुड़ी (SC), राजगंज (SC), दबग्राम-फुलबाड़ी, माल (ST), नागराकाटा (ST), कालिम्पोंग, दार्जिलिंग, कर्सियांग, माटीगाड़ा-नक्सलबाड़ी (SC), सिलीगुड़ी, फांसीदेवा (ST), चोपड़ा, इस्लामपुर, गोलपोखर, चाकुलिया, करंदीघी, हेमताबाद (SC), कालियागंज (SC), रायगंज, इताहर, कुशमंडी (SC)
कुमारगंज, बालुरघाट, तपन (ST), गंगारामपुर (SC), हरिरामपुर, हबीबपुर (ST), गाजोल (SC), चांचल, हरिश्चंद्रपुर, मालतीपुर, रतुआ, मानिकचक, मालदा (SC), इंग्लिश बाजार, मोथाबाड़ी, सुजापुर, बैष्णवनगर, फरक्का, समशेरगंज, सूती, जंगीपुर, रघुनाथगंज, सागरदीघी, लालगोला, भगवानगोला, रानीनगर, मुर्शिदाबाद, नबाग्राम (SC), खारग्राम (SC), बुरवान (SC), कांदी, भरतपुर, रेजीनगर, बेलडांगा, बहरामपुर, हरिहरपाड़ा, नौदा, डोमकल, जलंगी
तमलुक, पांसकुड़ा पूर्व, पांसकुड़ा पश्चिम, मोयना, नंदकुमार, महिषादल, हल्दिया (SC), नंदीग्राम, चांदीपुर, पटाशपुर, कांथी उत्तर, भगवानपुर, खेजुरी (SC), कांथी दक्षिण, रामनगर, एगरा, दांतन, नयाग्राम (ST), गोपीबल्लवपुर, झाड़ग्राम, केशियारी (ST), खड़गपुर सदर, नारायणगढ़, सबंग, पिंगला, खड़गपुर, देबरा, दासपुर, घाटाल (SC), चंद्रकोणा (SC), गड़बेटा, सालबोनी, केशपुर (SC), मिदनापुर, बिनपुर (ST), बांदवान (ST), बलरामपुर, बाघमुंडी, जयपुर, पुरुलिया
मानबाजार (ST), काशीपुर, पारा (SC), रघुनाथपुर (SC), सालतोड़ा (SC), छातना, रानीबांध (ST), रायपुर (ST), तलडांगरा, बांकुड़ा, बरजोड़ा, ओंडा, बिष्णुपुर, कटुलपुर (SC), इंडस (SC), सोनामुखी (SC), पांडाबेश्वर, दुर्गापुर पूर्व, दुर्गापुर पश्चिम, रानीगंज, जामुरिया, आसनसोल दक्षिण, आसनसोल उत्तर, कुल्टी, बाराबनी, दुबराजपुर (SC), सूरी, बोलपुर, नानूर (SC), लाबपुर, सैंथिया (SC), मयूरेश्वर, रामपुरहाट, हंसन, नलहाटी, मुरारई.
दूसरे चरण में इन 142 सीटों पर मतदान
करिमपुर, तेहट्टा, पलाशीपाड़ा, कालिगंज, नकासीपाड़ा, चापरा, कृष्णानगर उत्तर, नवद्वीप, कृष्णानगर दक्षिण, शांतिपुर, रानाघाट उत्तर पश्चिम, कृष्णगंज (SC), रानाघाट उत्तर पूर्व (SC), रानाघाट दक्षिण (SC), चाकदह, कल्याणी (SC), हरिनघाटा (SC), बगदा (SC), बोंगांव उत्तर (SC), बोंगांव दक्षिण (SC), गैघाटा (SC), स्वरूपनगर (SC), बदुरिया, हाबरा, अशोकनगर, अमडांगा, बिजपुर, नैहाटी, भाटपाड़ा, जगतदल, नोआपाड़ा, बैरकपुर, खड़दह, दमदम उत्तर, पानीहाटी, कमरहाटी, बारानगर, दमदम.
राजारहाट न्यू टाउन, बिधाननगर, राजारहाट गोपालपुर, मध्यग्राम, बारासात, देगंगा, हरुआ, मीनाखान (SC), संदेशखाली (ST), बसिरहाट दक्षिण, बसिरहाट उत्तर, हिंगलगंज (SC), गोसाबा (SC), बसंती (SC), कुलतली (SC), पाथरप्रतिमा, काकद्वीप, सागर, कुलपी, रायदीघी, मंदिरबाजार (SC), जयनगर (SC), बरुईपुर पूर्व (SC), कैनिंग पश्चिम (SC), कैनिंग पूर्व, बरुईपुर पश्चिम, मगराहाट पूर्व (SC), मगराहाट पश्चिम, डायमंड हार्बर, फलता, सतगछिया.
बिष्णुपुर (SC), सोनारपुर दक्षिण, भांगर, कसबा, जादवपुर, सोनारपुर उत्तर, टॉलीगंज, बेहाला पूर्व, बेहाला पश्चिम, महेशतला, बजबज, मेटियाब्रुज, कोलकाता पोर्ट, भवानीपुर, रासबिहारी, बालीगंज, चौरंगी, एंटाली, बेलियाघाटा, जोरासांको, श्यामपुकुर, मणिकतला, काशीपुर-बेलगछिया.
बाली, हावड़ा उत्तर, हावड़ा मध्य, शिवपुर, हावड़ा दक्षिण, संकराइल (SC), पंचला, उलूबेरिया पूर्व, उलूबेरिया उत्तर (SC), उलूबेरिया दक्षिण, श्यामपुर, बागनान, अमता, उदयनारायणपुर, जगतबल्लवपुर, डोमजूर, उत्तरपाड़ा, श्रीरामपुर, चंपदानी, सिंगूर, चंदननगर, चुंचुड़ा, बलागढ़ (SC), पांडुआ, सप्तग्राम, चंडीटला, जांगीपाड़ा, हरिपाल.
धनेखली (SC), तारकेश्वर, पुरसुरा, आरामबाग (SC), गोगहाट (SC), खानाकुल, खंडघोष (SC), बर्धमान दक्षिण, रैना (SC), जमालपुर (SC), मोंटेश्वर, कालना (SC), मेमारी, बर्धमान उत्तर (SC), भातार, पूर्वस्थली दक्षिण, पूर्वस्थली उत्तर, कटवा, केतुग्राम, मंगलकोट, औसग्राम (SC), गलसी (SC).