पश्चिम बंगाल
पश्चिम बंगाल (West Bengal) पूर्वी भारत में स्थित एक राज्य है. इस राज्य की सीमाएं, झारखंड, बिहार, असम, ओडिशा, सिक्किम के साथ जुड़ी हुई है और बंगाल की खाड़ी इसकी दक्षिणी सीमाओं से लगी हुई हैं. बंगाल नेपाल, बांग्लादेश और भूटान के साथ अंतरराष्ट्रीय सीमा भी साझा करता है (West Bengal Location).
इस राज्य की राजधानी कोलकाता है (Capital of West Bengal) और आसनसोल, सिलीगुड़ी, दुर्गापुर, हावड़ा, बहरामपुर, जलपाईगुड़ी राज्य के प्रमुख शहर हैं. यह जनसंख्या में चौथा सबसे बड़ा राज्य है और भारत में क्षेत्रफल के हिसाब से चौदहवां सबसे बड़ा राज्य है. बंगाली राज्य की मुख्य भाषा है और अधिकांश आबादी द्वारा बोली जाती है. अन्य भाषाओं में हिंदी, संताली, उर्दू और नेपाली (बड़े पैमाने पर दार्जिलिंग क्षेत्र में बोली जाने वाली) शामिल हैं (Language of West Bengal).
पश्चिम बंगाल में मुख्य नदी गंगा है, जो आगे दो शाखाओं में बंट जाती है. बंगाल से होकर बहने वाली अन्य नदियां हुगली, भागीरथी, तीस्ता, तोरसा, महानंदा, कंगसाबती हैं (West Bengal Rivers). राज्य में दार्जिलिंग हिमालयी पहाड़ी क्षेत्र भी शामिल है जो विश्व स्तर पर प्रशंसित दार्जिलिंग चाय (Darjeeling tea) के लिए प्रसिद्ध है. इस राज्य में मुख्य मौसम ग्रीष्म, मानसून, शरद ऋतु और सर्दी हैं.
पश्चिम बंगाल में एक प्रभावशाली पर्वत श्रृंखला, वन्य जीवन की विविधता, हरे-भरे चाय के बागान (Tea Garden) और दुनिया के सबसे बड़े मैंग्रोव वन, सुंदरबन (Sunderbans) सहित विशिष्ट प्राकृतिक आकर्षण हैं. इसके अलावा, राज्य में कला, शिल्प, संस्कृति और व्यंजनों की समृद्ध परंपरा भी है (West Bengal Food and Culture).
दुर्गा पूजा पश्चिम बंगाल में सबसे बड़ा, सबसे लोकप्रिय और व्यापक रूप से मनाया जाने वाला त्योहार है. रंगीन और शुभ हिंदू त्योहार में राज्य भर में गहन उत्सव, बड़े और आकर्षक पंडाल सौलानियों को प्रभावित करता है (Durga Puja of West Bengal).
राज्य देश में चावल का सबसे बड़ा उत्पादक है और दूसरा सबसे बड़ा चाय उत्पादक राज्य है. पश्चिम बंगाल मछली का भी प्रमुख उत्पादक है (West Bengal Economy).
शनिवार को पश्चिम मेदिनीपुर के सबांग में बरजीबोन पुल के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई. हादसे में दो बाइक सवारों समेत तीन लोग घायल हो गए. टक्कर के बाद दोनों बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े.
पश्चिम मिदनापुर के हातिहालका इलाके में चाय पीने गए बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लाठी और चाकू से हमला किया गया. हमले में बीजेपी सोशल मीडिया कार्यकर्ता शमशेर बिस्वास की मौत हो गई. बीजेपी नेता संदीप करण ने हमलावरों के टीएमसी से जुड़े होने या नव-बीजेपी सदस्यों के होने की आशंका जताई
तृणमूल कांग्रेस (TMC) के बागी सांसदों को जवाब देने के लिए लोकसभा सचिवालय ने 15 दिन का समय दिया है. बागी तृणमूल सांसदों को 8 अक्टूबर तक अपना जवाब देना होगा.
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर कांग्रेस के हमले के बीच पश्चिम बंगाल बीजेपी अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य उनके बचाव में उतर आए हैं. उन्होंने ज्ञानेश कुमार के काम की तारीफ करते हुए कहा कि उन्हें पद्म भूषण देना चाहिए. वहीं राहुल गांधी और कांग्रेस की ओर से CEC के इस्तीफे की मांग की जा रही है.
भारी बारिश ने उत्तर बंगाल में जनजीवन और यातायात की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. बालासन नदी के तेज बहाव में दूधिया का अस्थायी पुल बहने से सिलीगुड़ी और मिरिक के बीच सीधा संपर्क टूट गया है. प्रशासन ने सुरक्षा के चलते रास्ता बंद कर दिया है. अब यात्रियों को वैकल्पिक मार्गों का सहारा लेना पड़ रहा है.
TMC पूर्व पिंगला विधायक और ममता बनर्जी के करीबी अजीत मैती को एक पुराने मामले में गिरफ्तार किया गया है. उन्हें पिंगला इलाके से हिरासत में लिया गया है. उन्होंने जल्द ही मेदिनीपुर कोर्ट में पेश किया जाएगा. मैती टीएमसी के प्रमुख नेताओं में से एक हैं. वे वर्तमान में जिला परिषद में सह-सभाधिपति के पद पर कार्यरत हैं.
झांसी के राजापुर निवासी राजकुमार 20 साल पहले बंगाल में धर्म बदलकर 'रफीक' बन गया था. अब वह पत्नी व बच्चों के साथ गांव लौटकर दोबारा हिंदू धर्म अपनाना चाहता है. आरोप है कि उसने जमीन और मुआवजे में हिस्सा पाने के लिए यह कदम उठाया है. फिलहाल पुलिस और प्रशासन मामले की जांच कर रहे हैं.
टीचर्स डे के मौके पर मिड-डे मील को लेकर पश्चिम बंगाल के एक स्कूल में विवाद हुआ. छात्रों ने चिकन और चावल की कम मात्रा की शिकायत की. इसके बाद हेडमास्टर और छात्रों के बीच मारपीट हो गई. जांच में दोनों पक्षों को जिम्मेदार पाया गया.
आरजी कर दुष्कर्म और हत्या मामल में एक नया खुलासा हुआ है. मृतका की मां और बीजेपी विधायक रत्ना देबनाथ ने आरोप लगाया है कि उनके परिवार पर खामोश रहने के लिए भारी दबाव बनाया गया था. रत्ना देबनाथ ने आरोप लगाया कि उनके पति को बंदूक की नोक पर धमकाया गया था और उन्हें पैसे भी ऑफर किए गए थे.
CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने दिल्ली के संसद मार्ग थाने में शिकायत दर्ज कराई है. मोइत्रा ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली, वोटर लिस्ट और फैसलों में कथित अनियमितताओं पर सवाल उठाए हैं. उनका आरोप है कि आयोग के दो चुनाव आयुक्तों की असहमति के बावजूद कुछ फैसले लिए गए. ये आरोप ऐसे समय आए हैं जब चुनाव आयोग के भीतर मतदाता सूची और SIR को लेकर मतभेद सार्वजनिक हुए हैं.
बीजेपी ने 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों के लिए प्रभारी और सह प्रभारियों की नियुक्ति की है. स्मृति ईरानी को हरियाणा-छत्तीसगढ़, सुनील बंसल को बंगाल-तेलंगाना और विनोद तावड़े को उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी मिली है. राम माधव समेत कई नेताओं को भी अहम राज्यों का प्रभार दिया गया है.
नंदीग्राम उपचुनाव में बीजेपी उम्मीदवार हसीरानी रथ के हलफनामे में उम्र और शिक्षा को लेकर बड़ा विरोधाभास सामने आया है. उन्होंने अपनी उम्र "60 साल से ऊपर" बताई, लेकिन दसवीं पास करने का साल 1965 लिखा, जो हिसाब से मेल नहीं खाता. अगर उम्र 60 साल मानें तो वे 1965 में पैदा भी नहीं हुई थीं.
कलकत्ता हाईकोर्ट बुधवार को आईएसएफ नेता नौशाद सिद्दीकी की याचिका पर सुनवाई करेगा. उन्होंने चुनाव आयोग के फैसले को चुनौती दी है जिसमें पार्टी का "लिफाफा" चिन्ह बदलकर "अलमारी" कर दिया गया. आईएसएफ ने अप्रैल में हुए बंगाल चुनाव में लिफाफा चिन्ह पर ही चुनाव लड़ा था. यह चिन्ह अब तृणमूल कांग्रेस के एक धड़े, यानी ऋताब्रत बनर्जी की डेमोक्रेटिक तृणमूल कांग्रेस को मिल गया है.
छात्रों के दाखिले न होने के कारण पश्चिम बंगाल में 933 स्कूल बंद कर दिए गए हैं. राज्य सरकार ने इन स्कूलों की स्थिति जांचने के लिए जिलाधिकारियों की अध्यक्षता में कमेटी बनाई है. ये स्कूलों की इमारत, सुविधाएं और पुनः संचालन की संभावना का आकलन करेगी. सरकार ने कहा है कि स्कूलों की संपत्तियों का उपयोग प्रशिक्षण केंद्र, स्वास्थ्य केंद्र या ग्रामीण विकास केंद्र के रूप में किया जा सकता है.
मुर्शिदाबाद के रेजीनगर में उपचुनाव से पहले पुलिस ने आम जनता उन्नयन पार्टी के दो वरिष्ठ नेताओं अनीसुर रहमान और सोहेल मंडल को एक पुराने मामले में सोमवार रात को गिरफ्तार कर लिया.
हावड़ा के सलकिया में TMC के पूर्व विधायक गौतम चौधरी के पार्टी कार्यालय पर नगर निगम ने बुलडोजर चलाया है. निर्माण को अवैध बताए जाने के बीच गौतम चौधरी ने कार्रवाई की वजह को लेकर क्या जानकारी दी, पढ़िए पूरी खबर.
कोलकाता की दुर्गा पूजा में इस बार परंपरा और महंगाई दोनों की तस्वीर नजर आ रही है. करीब 15 साल बाद बड़ी आंखों वाली पारंपरिक मां दुर्गा की प्रतिमा फिर आकर्षण का केंद्र बन रही है. दूसरी ओर कुम्हारटुली के मूर्तिकार बढ़ती लागत से परेशान हैं. जिस प्रतिमा की कीमत पहले 10 हजार रुपये थी, अब वही करीब 15 हजार रुपये तक पहुंच गई है. पूजा की तैयारियों पर इसका असर दिख रहा है.
सोशल मीडिया पर किसी महिला पर अंडे फेंकने का एक वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो शेयर करने वाले कुछ लोगों का कहना है कि यह घटना यूपी की है, जहां दलित समुदाय से आने वाली एक शिक्षिका पर अंडे फेंके गए.
निर्वाचन आयोग ने बंगाल SIR को लेकर सुप्रीम कोर्ट में जवाब दाखिल किया. आयोग ने कहा है कि पश्चिम बंगाल में SIR से जुड़ी अपीलों के जल्द निपटारे के लिए मौजूदा 19 अपीलीय ट्रिब्यूनलों की संख्या बढ़ाई जाए.
हुमायूं कबीर ने पश्चिम बंगाल के रेजीनगर विधानसभा उपचुनाव में प्रचार न करने का एक बड़ा और बेहद चौंकाने वाला फैसला लिया है. हुमायूं कबीर का आरोप है कि स्थानीय पुलिस प्रशासन उनके और उनके चुनावी समर्थकों को लगातार परेशान कर रहा है. उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर दावा किया कि पुलिस उनके कार्यकर्ताओं को बेवजह थाने बुला रही है और उन्हें डरा-धमका कर गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही है.
आसनसोल में अन्नपूर्णा योजना की राशि नहीं मिलने से नाराज महिलाओं ने सोमवार को महकमा शासक कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया. महिलाओं ने करीब चार महीने पहले आवेदन करने के बावजूद पैसा नहीं मिलने का आरोप लगाया. अपनी मांग को लेकर महिलाओं ने सड़क जाम कर दिया. करीब आधे घंटे तक यातायात प्रभावित रहा. पुलिस के समझाने के बाद महिलाओं ने जाम हटाया.