Jharkhand Board Result soon JAC Board Result 2026: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) के करीब 7 लाख छात्रों का इंतजार अब खत्म होने वाला है. ताजा अपडेट के अनुसार, बोर्ड 23 अप्रैल 2026 को कक्षा 10वीं (मैट्रिक) और 12वीं (इंटरमीडिएट) के नतीजे घोषित कर सकता है. शिक्षा विभाग के सूत्रों की मानें तो मूल्यांकन प्रक्रिया और टॉपर्स का वेरिफिकेशन पूरा हो चुका है. बोर्ड के अध्यक्ष एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए नतीजों का ऐलान करेंगे, जिसके तुरंत बाद आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com और jac.jharkhand.gov.in पर रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा.
बता दें कि झारखंड बोर्ड की 10वीं की परीक्षाएं 3 फरवरी से 17 फरवरी के बीच आयोजित की गई थीं, जबकि 12वीं की परीक्षाएं 3 फरवरी से 24 फरवरी तक चली थीं. इस साल मैट्रिक में लगभग 4.3 लाख और इंटर में 3 लाख से ज्यादा परीक्षार्थी शामिल हुए थे. पिछले साल की तुलना में इस बार रिजल्ट कुछ दिन पहले जारी किए जा रहे हैं.
छात्रों को अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए 'रोल कोड' (Roll Code) और 'रोल नंबर' (Roll Number) की जरूरत होगी. वेबसाइट पर ट्रैफिक ज्यादा होने की स्थिति में छात्र डिजिलॉकर (DigiLocker) के माध्यम से भी अपनी डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर पाएंगे. पास होने के लिए हर विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य है.
बोर्ड ने राज्य भर के संभावित टॉपर्स की कॉपियों का दोबारा मूल्यांकन और उनका फिजिकल वेरिफिकेशन पूरा कर लिया है. अब केवल आधिकारिक घोषणा का इंतजार है. पिछले साल की तरह इस बार भी लड़कियों का प्रदर्शन बेहतर रहने की उम्मीद है.
इंटरनेट की कमी या सर्वर की समस्या होने पर छात्र एसएमएस के जरिए भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं. इसके लिए आपको 'JAC10/12 <RollCode+RollNo>' लिखकर 56263 पर भेजना होगा. बोर्ड कुछ ही सेकंड में आपका स्कोरकार्ड भेज देगा.
2025 में झारखंड बोर्ड ने मई के अंत में नतीजे घोषित किए थे, लेकिन इस बार बोर्ड नया रिकॉर्ड बनाने जा रहा है. कॉपियों की डिजिटल जांच और बेहतर तकनीक के इस्तेमाल से अप्रैल के अंत तक ही परिणाम सामने आने वाले हैं.
झारखंड बोर्ड की परीक्षा में सफल होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में कम से कम 33% अंक प्राप्त करने होंगे. जो छात्र किसी एक या दो विषय में फेल होंगे, उन्हें सप्लीमेंट्री परीक्षा (Supplementary Exam) के जरिए दोबारा मौका दिया जाएगा.
बोर्ड 12वीं के तीनों संकायों (Science, Arts, Commerce) के नतीजे एक साथ या थोड़े समय के अंतराल पर जारी कर सकता है. छात्रों को अपना रोल कोड और रोल नंबर तैयार रखना होगा. टॉपर्स को राज्य सरकार की ओर से सम्मानित किए जाने की भी योजना है.
झारखंड 10वीं बोर्ड के 4.3 लाख छात्र अपने भविष्य के फैसले का इंतजार कर रहे हैं. मूल्यांकन कार्य पूरा होने के बाद बोर्ड अब डेटा अपलोडिंग के अंतिम चरण में है. संभावना है कि कल दोपहर तक शिक्षा मंत्री परिणामों की घोषणा कर देंगे.
रिजल्ट जारी होते ही वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक की वजह से सर्वर डाउन हो सकता है. ऐसी स्थिति में छात्र परेशान न हों. आप jac.jharkhand.gov.in के अलावा एसएमएस (SMS) या थर्ड पार्टी वेबसाइट्स का सहारा ले सकते हैं. अपडेट्स के लिए हमारे लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें.
झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने स्पष्ट किया है कि नतीजे घोषित होते ही मार्कशीट डिजिलॉकर (DigiLocker) पर भी उपलब्ध होगी. छात्र अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से लॉगिन कर सकते हैं. यह डिजिटल मार्कशीट कॉलेज एडमिशन और अन्य कार्यों के लिए पूरी तरह से मान्य होगी.
झारखंड बोर्ड के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, मैट्रिक और इंटर के नतीजे कल, 23 अप्रैल को जारी किए जा सकते हैं. बोर्ड ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की तैयारी शुरू कर दी है. छात्र अपने एडमिट कार्ड को साथ रखें ताकि रिजल्ट जारी होते ही तुरंत अपना स्कोर चेक कर सकें.