scorecardresearch
 
Advertisement

Assembly Election 2026 Live: 'ममता दीदी को भगवान राम के नाम से चिढ़ है...' बंगाल की चुनावी रैली में बोले CM योगी

aajtak.in | नई दिल्ली | 22 अप्रैल 2026, 3:52 PM IST

Assembly Election Live Updates: लोकतंत्र के महापर्व में दो प्रमुख राज्यों पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव के लिए महासंग्राम जारी है. एक तरफ ममता बनर्जी तृणमूल कांग्रेस (TMC) के लिए चौथी बार सत्ता बचाने की जंग लड़ रही हैं. तो वहीं, दूसरी तरफ एम.के. स्टालिन डीएमके के लिए सत्ता बरकरार रखने की कोशिश कर रहे हैं. 23 अप्रैल को तमिलनाडु में सभी सीटों पर मतदान होगा जबकि बंगाल में पहले चरण की सीटों पर वोटिंग होगी. भारतीय जनता पार्टी बंगाल में अब दूसरे फेज की सीटों पर फोकस कर रही है. बता दें कि बंगाल की 142 सीटों पर 29 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे.

बंगाल में दूसरे फेज की सीटों पर अमित शाह और योगी की रैली (फाइल फोटो-PTI) बंगाल में दूसरे फेज की सीटों पर अमित शाह और योगी की रैली (फाइल फोटो-PTI)

पश्चिम बंगाल विधानसभा की 294 सीटों के लिए दो चरणों में मतदान होगा. पहले चरण में 23 अप्रैल को 152 सीटों पर वोट डाले जाएंगे. जबकि 29 अप्रैल को 142 सीटों पर वोटिंग होगी. वहीं, तमिलनाडु की सभी 234 सीटों पर 23 अप्रैल को एक ही चरण में मतदान होगा. बंगाल में पहले चरण के लिए चुनाव प्रचार थम चुका है, अब भारतीय जनता पार्टी (BJP) का फोकस दूसरे फेज की सीटों पर है. बीजेपी के बड़े नेताओं की बंगाल में आज (22 अप्रैल) भी रैलियां हैं. हालांकि, जनता का फैसला तय करेगा कि बंगाल में 'दीदी' का राज जारी रहेगा या 'परिवर्तन' आएगा. वहीं,  तमिलनाडु में 'ड्राविड़ मॉडल' मजबूत होगा या नया सितारा चमकेगा. बता दें कि विधानसभा चुनाव के नतीजे 4 मई को घोषित होंगे.

3:24 PM (41 मिनट पहले)

बंगाल में बोले शाह-महिलाओं के खाते में हर महीने आएंगे 3000 रुपये

Posted by :- Sana Zaidi

अमित शाह ने भाजपा सरकार बनने पर जनता के लिए कई योजनाओं का ऐलान किया. उन्होंने कहा कि महिलाओं के बैंक खाते में हर महीने 3000 रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे. सरकारी कर्मचारियों के लिए 7वां वेतन आयोग लागू होगा और महंगाई भत्ता (DA) दिया जाएगा. बेरोजगार युवाओं को हर महीने 3000 रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी. कोलकाता मेट्रो को तीन गुना बढ़ाया जाएगा.

 

3:21 PM (44 मिनट पहले)

बंगाल में बोले अमित शाह- राज्य में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करेंगे

Posted by :- Sana Zaidi

केंद्रीय गृहमंत्री और भाजपा नेता अमित शाह ने पश्चिम बंगाल के दम दम उत्तर विधानसभा क्षेत्र में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी सरकार पर तीखा हमला किया और भाजपा की जीत पर बड़े वादे किए. अमित शाह ने कहा, भाजपा की सरकार बनते ही हम राज्य में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करेंगे. इससे ट्रिपल तलाक खत्म होगा और चार शादी की प्रथा भी बंद हो जाएगी.

2:27 PM (एक घंटा पहले)

केजरीवाल ने ममता बनर्जी से फोन पर की बात, TMC को समर्थन

Posted by :- Sana Zaidi

तमिलनाडु में DMK के लिए प्रचार करने के बाद अब केजरीवाल ने पश्चिम बंगाल में TMC के साथ खड़े होने का फैसला किया है. आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से फोन की और TMC को पूरी एकजुटता और समर्थन जताया.  केजरीवाल ने कहा कि ममता दीदी लोकतंत्र की बहुत महत्वपूर्ण लड़ाई लड़ रही हैं.उन्होंने कहा कि मोदी जी सारी ताकतों का इस्तेमाल करके भी बंगाल में जीत नहीं पाएंगे.

 

2:04 PM (2 घंटे पहले)

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव: कल मतदान, DMK-AIADMK के बीच सीधी टक्कर

Posted by :- Sana Zaidi

तमिलनाडु में गुरुवार, 23 अप्रैल को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होगा. तमिलनाडु में द्रविड़ पार्टियों के बीच सीधी टक्कर है. सत्तारूढ़ DMK (द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम) सपा गठबंधन के साथ सत्ता बचाने की कोशिश कर रहा है, जबकि AIADMK (अन्नाद्रमुक) एनडीए के साथ वापसी करने के लिए जोर-शोर से प्रयास कर रही है. बता दें कि AIADMK पिछले पांच साल से विपक्ष में है.

Advertisement
1:27 PM (2 घंटे पहले)

योगी बोले- ममता दीदी को भगवान राम का नाम पसंद नहीं आता

Posted by :- Sana Zaidi

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ ने कोलकाता में कहा कि बंगाल आज बदहाल है, जो ज्ञान की धरा थी आज वो बेरोजगारी के अंधकार में भटकती हुई दिखाई दे रही है, लेकिन TMC और ममता दीदी के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही है.उन्होंने कहा कि बंगाल में गौ-हत्या खुलेआम हो रही है. ममता दीदी को भगवान राम का नाम भी पसंद नहीं आता. 

 

12:54 PM (3 घंटे पहले)

कोलकाता की सड़कों पर दो रातों के लिए बैन होंगी मोटरबाइक्स

Posted by :- Sana Zaidi

पश्चिम बंगाल में दो चरणों में चुनाव होने हैं. पहले चरण के तहत 23 अप्रैल और दूसरे चरण के तहत 29 अप्रैल को चुनाव होंगे. लेकिन इससे पहले कोलकाता में 27 अप्रैल को शाम छह बजे से लेकर सुबह छह बजे तक मोटरसाइकिलों की आवाजाही पर रोक रहेगी. पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.
 

12:46 PM (3 घंटे पहले)

TMC सांसद युसूफ पठान के साला-ससुर क्यों हुए गिरफ्तार?

Posted by :- Sana Zaidi

 

12:42 PM (3 घंटे पहले)

पोलिंग केंद्रों पर पहुंचाई जा रही हैं EVM

Posted by :- Sana Zaidi

मतदान को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं. बंगाल में पहले चरण के मतदान के लिए और तमिलनाडु में सभी सीटों पर वोटिंग के लिए EVM मशीनों को पोलिंग बूथों पर पहुंचाने का काम तेजी से चल रहा है. मुख्य निर्वाचन अधिकारी अर्चना पाटनायक ने कंट्रोल रूम का दौरा कर तैयारियों की समीक्षा की. 

12:34 PM (3 घंटे पहले)

West Bengal Assembly Election 2026: बहुमत से जीत का दावा कर रही है TMC

Posted by :- Sana Zaidi

बंगाल विधानसभा चुनाव 2021 में TMC ने 213 से अधिक सीटें हासिल करके भारी बहुमत से जीत हासिल की थी. लेकिन इस बार एंटी-इनकंबेंसी, कानून-व्यवस्था, भर्ती घोटाले और महिलाओं की सुरक्षा जैसे मुद्दे TMC के लिए चुनौती बन रहे हैं. हालांकि, ममता बनर्जी ने दावा किया है कि TMC 226+ सीटें जीतेगी.

Advertisement
12:30 PM (3 घंटे पहले)

Tamil Nadu Election News: तमिलनाडु में चुनाव की तैयारियां पूरी, 23 अप्रैल को मतदान

Posted by :- Sana Zaidi

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा, हमारा लक्ष्य है कि यह चुनाव बिना किसी अप्रिय घटना के संपन्न हो. इसके लिए 300 कंपनियां सुरक्षा बलों की तैनात कर दी हैं. हर जगह निगरानी रखी जा रही है. 23 अप्रैल को पूरे तमिलनाडु में मतदान होना है. अधिकारी ने भरोसा दिलाया कि मतदाता बिना किसी डर या दबाव के अपने वोट का इस्तेमाल कर सकेंगे. चुनाव आयोग ने वोटिंग को 100% सफल बनाने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं. EVM मशीनें पोलिंग बूथों पर पहुंचाई जा चुकी हैं और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं.

 

12:28 PM (3 घंटे पहले)

Tamil Nadu Assembly Election: मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा- चुनाव में कोई गड़बड़ी नहीं होगी

Posted by :- Sana Zaidi

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव से ठीक पहले मुख्य निर्वाचन अधिकारी अर्चना पाटनायक ने कहा कि चुनाव को पूरी तरह निष्पक्ष, स्वतंत्र और पारदर्शी बनाने के लिए सख्त कार्रवाई की जा रही है. अर्चना पाटनायक ने बताया, जहां भी मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट (MCC) का उल्लंघन हुआ है, वहां सभी मामलों में FIR दर्ज की गई है. कंट्रोल सेंटर पर आने वाली हर शिकायत पर तुरंत कार्रवाई की जा रही है. चुनाव शांतिपूर्ण होगा.

12:24 PM (3 घंटे पहले)

West Bengal Assembly Polls: योगी आदित्यनाथ का TMC पर तीखा हमला

Posted by :- Sana Zaidi

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोलकाता में तृणमूल कांग्रेस (TMC) पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि बंगाल की धरती ने देश को राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत दिया, लेकिन आज TMC गुंडों ने यहां सांस्कृतिक अपमान किया है. योगी आदित्यनाथ ने कहा, यह वही मिट्टी है जिसने राष्ट्र को राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत दिया। यहां गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर का ठाकुरबाड़ी है, जो बेहद महत्वपूर्ण विरासत स्थल है. जहां रवींद्रनाथ टैगोर की मूर्ति या तस्वीर होनी चाहिए थी, जहां भारत माता की छवि होनी चाहिए थी, वहां TMC के गुंडों ने जबरदस्ती कब्जा कर लिया और ममता दीदी की तस्वीर लगा दी.

 

12:19 PM (3 घंटे पहले)

Assembly Election 2026: बंगाल में आज भी बीजेपी की रैलियां

Posted by :- Sana Zaidi

बंगाल में पहले चरण के लिए चुनाव प्रचार थम चुका है, अब भारतीय जनता पार्टी (BJP) का फोकस दूसरे फेज की सीटों पर है. योगी आदित्यनाथ और अमित शाह समेत बीजेपी के बड़े नेताओं की बंगाल में आज (22 अप्रैल) भी रैलियां हैं. 

 

Advertisement
Advertisement