हाल में हुए फुटबॉल वर्ल्ड कप के दौरान लियोनेल मेसी समेत कई फुटबॉल सितारों को गंभीर धमकियां मिलीं. वहीं रोनाल्डो के होटल की जानकारी जुटाने वाले संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया. एक रेफरी को 6,000 से ज्यादा धमकियां मिलीं.
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में स्पेन की जीत के बाद सबसे ज्यादा चर्चा किसी स्टार फुटबॉलर की नहीं, बल्कि लामिन यामाल के 3 साल के छोटे भाई कीने की हो रही है. मैदान पर भाई की ओर दौड़कर गले लगाना, ट्रॉफी के साथ खेलना, खिलाड़ियों के बीच मस्ती करना और मजेदार एक्सप्रेशन देना... इन वीडियो ने सोशल मीडिया पर करोड़ों लोगों का दिल जीत लिया.
फीफा वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद स्पेन के खिलाड़ियों ने गोल पोस्ट की नेट काटकर अपने साथ रखी, जिसने दुनियाभर के फुटबॉल फैन्स का ध्यान खींचा. यह परंपरा फुटबॉल की नहीं, बल्कि अमेरिकी बास्केटबॉल की है, जहां चैम्पियन टीम नेट को यादगार के रूप में अपने साथ ले जाती है. इसकी शुरुआत 20वीं सदी की शुरुआत में इंडियाना से हुई थी.
FIFA वर्ल्ड कप 2026 फाइनल में स्पेन से 1-0 की हार के बाद लियोनल मेसी ने पहली बार सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि खिताब गंवाने का दर्द बहुत बड़ा है और इस घाव को भरने में समय लगेगा. मेसी ने टीम के लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंचने पर गर्व जताया, फैन्स का धन्यवाद किया और स्पेन को वर्ल्ड चैम्पियन बनने की बधाई दी.
2022 में विश्व कप जीतकर लियोनेल मेसी ने अपने करियर का सबसे बड़ा सपना पूरा किया था, लेकिन 2026 में उनकी विदाई हार और आंसुओं के साथ हुई. इसके बावजूद उनकी महानता पर कोई सवाल नहीं उठता. मेसी ने अर्जेंटीना को विश्व चैम्पियन बनाया, वर्षों की आलोचनाओं का जवाब दिया और बार-बार टीम को बड़े फाइनल तक पहुंचाया. उनकी विरासत किसी एक हार से नहीं, बल्कि दो दशक तक दुनिया के सबसे बड़े मंच पर लगातार इतिहास रचने से तय होती है.
'कूटनीति' में बात फुटबॉल के उस महा-मुकाबले की, जो खेल के मैदान से शुरू होकर राजनीति के अखाड़े में तब्दील हो गया. कहने को तो फीफा वर्ल्ड कप का फाइनल मैच लोगों को जोड़ता है, लेकिन हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है. न्यू जर्सी में जब 2026 फीफा वर्ल्ड कप का फाइनल शुरू हुआ, तो यह सिर्फ स्पेन और अर्जेंटीना की टक्कर नहीं रह गया था. यह दुनिया के बड़े-बड़े प्रधानमंत्रियों और राष्ट्रपतियों के बीच का एक कूटनीतिक दंगल बन चुका था, जहां फैंस से ज़्यादा तालियां सरकारों के बोर्डरूम में बज रही थीं. तो आज 'कूटनीति' में समझेंगे कि आखिर फुटबॉल का यह सबसे बड़ा मंच कैसे ग्लोबल पॉलिटिक्स का नया अखाड़ा बन गया?
लियोनेल मेसी ने फीफा वर्ल्ड कप फाइनल में स्पेन के खिलाफ अर्जेंटीना की हार के बाद पहली बार अपनी चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने माना कि खिताब गंवाने का दर्द बहुत गहरा है.
स्पेन ने 16 साल बाद फुटबॉल वर्ल्ड कप का खिताब जीत लिया. टीम ने न्यूयॉर्क के न्यू जर्सी स्टेडियम में खेले गए फाइनल में 2022 की चैंपियन अर्जेंटीना को 1-0 से हराया। स्पेन के लिए एक्स्ट्रा टाइम में फेरन टोरेस ने गोल किया..106वें मिनट में सब्स्टीट्यूट प्लेयर फेरान टोरेस ने स्पेन के लिए गोल दागा. टोरेस को एक अन्य सब्स्टीटयूट खिलाड़ी निको विलियम्स ने पास दिया, जिसपर वो गोल करने में कामयाब रहे.
स्पेन ने अर्जेंटीना को हराकर दूसरा FIFA वर्ल्ड कप खिताब अपने नाम किया है. इसके साथ ही फीफा ने टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को गोल्डन बॉल, गोल्डन बूट, गोल्डन ग्लव और बेस्ट यंग प्लेयर जैसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया.
Ferran Torres: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में स्पेन के लिए सबसे बड़ा हीरो फेरान टोरेस बने. अतिरिक्त समय के 106वें मिनट में निको विलियम्स के शानदार हेडर पर उन्होंने गोल दागकर अर्जेंटीना के खिलाफ 1-0 की बढ़त दिलाई. यही गोल निर्णायक साबित हुआ और स्पेन ने वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम कर लिया.
स्पेन से FIFA वर्ल्ड कप 2026 फाइनल में 0-1 की हार के बाद अर्जेंटीना के मिडफील्डर लिआंड्रो परेडेस मैदान पर अपना आपा खो बैठे. उन्होंने पहले एरिक गार्सिया से भिड़ंत की और फिर बीच-बचाव करने आए गावी के चेहरे पर भी हाथ लग गया. एक्स्ट्रा टाइम में फेरान टोरेस के गोल से स्पेन दूसरी बार वर्ल्ड चैम्पियन बना.
फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में स्पेन ने अर्जेंटीना को एक्स्ट्रा टाइम में 1-0 से हराकर दूसरी बार खिताब जीत लिया. फेरान टोरेस ने विजयी गोल किया. हार के बाद लियोनेल मेसी मैदान पर भावुक होकर रो पड़े. एंजो फर्नांडेज के रेड कार्ड ने अर्जेंटीना की मुश्किलें बढ़ाईं. हार के बावजूद मेसी ने वर्ल्ड कप फाइनल खेलने का ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम किया.
FIFA वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में अर्जेंटीना और स्पेन 19 जुलाई को आमने-सामने हुए. जानिए 1930 से 2026 तक FIFA वर्ल्ड कप जीतने वाली सभी टीमों की पूरी लिस्ट. किस देश ने कितनी बार फुटबॉल की सबसे बड़ी ट्रॉफी जीती और कौन है सबसे सफल चैम्पियन.
फीफा वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद स्पेन ने सिर्फ ट्रॉफी ही नहीं उठाई, बल्कि रिकॉर्ड इनामी राशि भी अपने नाम कर ली. रोड्री की टीम को चैम्पियन बनने पर 50 मिलियन डॉलर मिले, जो फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में किसी भी विजेता टीम को मिली सबसे बड़ी प्राइज मनी है.
फीफा वर्ल्ड कप फाइनल के 90 मिनट तक स्पेन ने हर विभाग में अर्जेंटीना पर पूरी तरह दबदबा बनाए रखा. 66% बॉल पजेशन, 583 सटीक पास और 10 शॉट ऑन गोल के दम पर स्पेन ने मैच की रफ्तार नियंत्रित रखी. दूसरी ओर अर्जेंटीना गोल पर एक भी शॉट नहीं लगा सका और उसका एक्सपेक्टेड गोल (xG) भी शून्य रहा.
FIFA वर्ल्ड कप ट्रॉफी सिर्फ एक ट्रॉफी नहीं, बल्कि फुटबॉल इतिहास का सबसे बड़ा प्रतीक है. 1930 की जूल्स रिमे ट्रॉफी से लेकर मौजूदा फीफा वर्ल्ड कप ट्रॉफी तक, इसकी कहानी रोमांच, चोरी, बदलाव और गौरव से भरी हुई है. जानिए कैसे ब्राजील ने पहली ट्रॉफी हमेशा के लिए अपने नाम की और क्यों मौजूदा ट्रॉफी किसी भी देश को स्थायी रूप से नहीं दी जाती.
Spain vs Argentina, FIFA World Cup Final 2026: न्यू जर्सी के मेटलाइफ स्टेडियम में अर्जेंटीना और स्पेन की टीम्स आमने-सामने हुईं. लियोनेल मेसी की अगुवाई वाली अर्जेंटीना की टीम अपना टाइटल डिफेंड नहीं कर सकी. स्पेन ने दूसरी ओर 16 साल का सूखा खत्म किया.
फीफा वर्ल्ड कप 2026 अपने सबसे बड़े मुकाबले की दहलीज पर है. फुटबॉल के महाकुंभ का महामुकाबला अब बस कुछ ही घंटों दूर है, जहां खिताब के लिए स्पेन और अर्जेंटीना आमने-सामने होंगे. दुनिया भर के करोड़ों फुटबॉल प्रशंसकों की निगाहें इस फाइनल पर टिकी हैं. एक ओर स्पेन पहली बार विश्व चैंपियन बनने के इरादे से उतरेगा, तो दूसरी ओर अर्जेंटीना लगातार दूसरी बार विश्व कप जीतने का सपना लेकर मैदान में उतरेगा.
फीफा वर्ल्ड कप फाइनल से पहले अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी का इमोशनल संदेश वायरल हो गया है. मेसी ने अपने साथियों, कोचिंग स्टाफ और टीम के सपोर्ट स्टाफ का शुक्रिया अदा किया. मेसी ने कहा कि इस टीम ने ऐसा सफर तय किया है, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता.
स्पेन और अर्जेंटीना के बीच होने वाले फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल से पहले मौसम ने आयोजकों की धड़कनें जरूर बढ़ा दीं. शनिवार को न्यू जर्सी में आए तेज तूफान और मूसलाधार बारिश ने ईस्ट रदरफोर्ड स्थित स्टेडियम को पानी से भर दिया.
फीफा विश्व कप 2026 का फाइनल सिर्फ अर्जेंटीना और स्पेन के बीच ट्रॉफी की जंग तक सीमित नहीं रहेगा. न्यूयॉर्क न्यू जर्सी स्टेडियम में होने वाले इस महामुकाबले में पहली बार विश्व कप इतिहास का हाफटाइम शो होगा, जिसमें शकीरा, जस्टिन बीबर, मैडोना, BTS और कई ग्लोबल सुपरस्टार्स प्रस्तुति देंगे.