scorecardresearch
 
Advertisement

UP Board 10th, 12th Result 2026 Date Live: 25 अप्रैल को आएगा यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट? देखें डायरेक्ट ल‍िंक

आजतक एजुकेशन डेस्क | नई दिल्ली | 22 अप्रैल 2026, 10:41 AM IST

UPMSP UP Board 10th 12th Result 2026 Live Updates: यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के नतीजों की घड़ी करीब आ रही है. लेटेस्ट मीड‍िया अपडेट्स की मानें तो दो दिनों के भीतर ही यूपी बोर्ड र‍िजल्ट upmsp.edu.in पर जारी होने वाला है. र‍िजल्ट से पहले आधिकारिक नोटिस का इंतजार है. इस साल डिजिलॉकर पर भी मार्कशीट म‍िलेगी. यहां पढ़ें ताजा अपडेट.

UP board 12 result soon UP board 12 result soon

UP Board Result 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) किसी भी वक्त कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणामों की तारीख का ऐलान कर सकता है. ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, 52 लाख से ज्यादा छात्रों की कॉपियों का मूल्यांकन कार्य पूरा हो चुका है और बोर्ड अब रिजल्ट को आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर अपलोड करने की तैयारी में है. सूत्रों की मानें तो रिजल्ट 25 अप्रैल से 30 अप्रैल के बीच किसी भी दिन जारी किया जा सकता है.

इस साल हाईस्कूल (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) की परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च तक आयोजित की गई थीं. परीक्षा में कुल 52,30,184 छात्र पंजीकृत थे, जिनमें से 27.5 लाख हाईस्कूल और 24.7 लाख इंटरमीडिएट के छात्र हैं. बोर्ड पिछले कुछ सालों से रिकॉर्ड समय में रिजल्ट जारी कर रहा है. पिछले साल भी नतीजे 25 अप्रैल को घोषित किए गए थे.

छात्रों को अपना रिजल्ट चेक करने के लिए रोल नंबर और स्कूल कोड (12वीं के लिए) की जरूरत होगी. वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक होने की स्थिति में छात्र डिजिलॉकर (DigiLocker) और उमंग (UMANG) ऐप के जरिए भी अपना स्कोरकार्ड देख सकेंगे. पास होने के लिए हर विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक अनिवार्य हैं.

10:41 AM (11 मिनट पहले)

UP Board Result: मोबाइल पर ऐसे पाएं अलर्ट

Posted by :- Mansi Mishra

छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट को बुकमार्क कर लें. जैसे ही यूपीएमएसपी (UPMSP) की ओर से कोई आधिकारिक सूचना आएगी, हम सबसे पहले आपको अपडेट देंगे. अपना रोल नंबर और जिला कोड अभी से डायरी में नोट कर लें ताकि रिजल्ट देखने में देरी न हो.

9:59 AM (54 मिनट पहले)

UPMSP UP Board 10th 12th Result 2026: पिछले साल का ट्रेंड

Posted by :- Mansi Mishra

2025 में यूपी बोर्ड ने 25 अप्रैल को दोपहर 1:30 बजे नतीजे जारी किए थे. 2024 में यह रिजल्ट 20 अप्रैल को आया था. इसी ट्रेंड को देखते हुए माना जा रहा है कि 2026 के नतीजे भी 25 से 28 अप्रैल के बीच ही घोषित किए जाएंगे. बोर्ड इस बार नया रिकॉर्ड बनाने की तैयारी में है.

9:12 AM (एक घंटा पहले)

UPMSP UP Board 10th 12th Result: पासिंग मार्क्स का नियम जानें

Posted by :- Mansi Mishra

यूपी बोर्ड की परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को हर विषय में कम से कम 33% अंक प्राप्त करने होंगे. अगर कोई छात्र एक या दो विषय में फेल होता है, तो उसे घबराने की जरूरत नहीं है. बोर्ड ऐसे छात्रों के लिए कंपार्टमेंट परीक्षा (Compartment Exam) आयोजित करेगा, जिससे उनका साल खराब होने से बच जाएगा.

8:40 AM (2 घंटे पहले)

UP Board Class 12th Result: इंटर छात्रों के लिए जरूरी खबर

Posted by :- Mansi Mishra

कक्षा 12वीं के छात्रों को रिजल्ट चेक करने के लिए रोल नंबर के साथ अपने स्कूल कोड की भी जरूरत पड़ेगी. यह कोड आपके एडमिट कार्ड पर अंकित होता है. रिजल्ट घोषित होते ही शिक्षा मंत्री या बोर्ड सचिव प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए टॉपर्स की लिस्ट भी जारी करेंगे.

Advertisement
8:40 AM (2 घंटे पहले)

UP Board Class 10th Result: कॉपियों की चेकिंग हुई पूरी

Posted by :- Mansi Mishra

बोर्ड के अधिकारियों के मुताबिक, हाईस्कूल की कॉपियों का मूल्यांकन समय से पहले पूरा कर लिया गया है. अब अंकों को ऑनलाइन सर्वर पर फीड किया जा रहा है. 27 लाख से ज्यादा छात्रों के भविष्य का फैसला अब अंतिम चरण में है. किसी भी वक्त रिजल्ट का लिंक एक्टिव हो सकता है.

 

8:39 AM (2 घंटे पहले)

UP Board Result 2026: वेबसाइट क्रैश हो तो न हों परेशान

Posted by :- Mansi Mishra

रिजल्ट के समय लाखों छात्र एक साथ वेबसाइट पर आते हैं, जिससे सर्वर डाउन हो सकता है. ऐसे में छात्र upresults.nic.in के अलावा results.upmsp.edu.in का इस्तेमाल करें. इसके अलावा एसएमएस (SMS) के जरिए भी अपना स्कोर जानने की सुविधा बोर्ड की ओर से दी जा सकती है.

8:39 AM (2 घंटे पहले)

UP Board Result Live: डिजिलॉकर पर मार्कशीट कैसे देखें?

Posted by :- Mansi Mishra

यूपी बोर्ड ने छात्रों की सुविधा के लिए डिजिलॉकर (DigiLocker) सेवा को सक्रिय कर दिया है. जैसे ही रिजल्ट घोषित होगा, छात्र अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर के जरिए डिजिलॉकर पर लॉग इन करके अपनी डिजिटल साइन वाली मार्कशीट डाउनलोड कर पाएंगे. यह मार्कशीट आगे की पढ़ाई और एडमिशन के लिए पूरी तरह मान्य होगी.

8:39 AM (2 घंटे पहले)

UP Board Result: कब आएगा रिजल्ट? बड़ी अपडेट

Posted by :- Mansi Mishra

यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के नतीजों को लेकर सोशल मीडिया पर सरगर्मी तेज है. सूत्रों के अनुसार, बोर्ड 25 अप्रैल तक रिजल्ट की आधिकारिक तारीख का ऐलान कर सकता है. छात्र अपने एडमिट कार्ड संभाल कर रखें. रिजल्ट जारी होते ही डायरेक्ट लिंक हमारी वेबसाइट और बोर्ड की ऑफिशियल साइट पर उपलब्ध करा दिया जाएगा. 

Advertisement
Advertisement