ऑरेंज कैप आईपीएल का एक बड़ा सम्मान है, जो पूरी टीम को नहीं मिलता, बल्कि आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज को दिया जाता है. ऑरेंज कैप जीतने वाले खिलाड़ी को टूर्नामेंट का सबसे शानदार बल्लेबाज भी कहा जा सकता है. ऑरेंज कैप जीतने वाले प्लेयर को कैश प्राइज और ट्रॉफी दी जाती है. बड़ी बात यह भी है पूरे आईपीएल के सीजन में यह कैप एक खिलाड़ी से दूसरे को खिलाड़ी के पास जाती रहती है. आईपीएल सीजन के दौरान जिस बल्लेबाज के रन सबसे ज्यादा होते हैं, वो फील्डिंग के वक्त ऑरेंज कैप को पहनता है. इसमें रोज बदलाव होता है. फाइनल मुकाबले की समाप्ति के बाद जिस बल्लेबाज के नाम सबसे ज्यादा रन होते हैं तो उसे आधिकारिक तौर पर यह कैप मैच दे दी जाती है. डेविड वॉर्नर ने 3 बार (2015, 2017, 2019) ऑरेंज कैप जीती है, जो सबसे ज्यादा है. क्रिस गेल (2011, 2012) और विराट कोहली विराट कोहली (2016, 2024) ने 2-2 बार इसे हासिल किया है. शेन मार्श (2008), मैथ्यू हैडन (2009), सचिन तेंदुलकर (2010),माइक हसी (2013), रॉबिन उथप्पा (2014), केन विलियमसन (2018), केएल राहुल (2020), ऋतुराज गायकवाड़ (2021), जोस बटलर (2022) और शुभमन गिल (2023) और साई सुदर्शन (2025) ने 1-1 बार यह पुरस्कार जीता है.
IPL ऑरेंज कैप 2026 की रेस में फिलहाल सबसे आगे Shubman Gill चल रहे हैं. उन्होंने 4 मैचों में कुल 251 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका औसत 62.75, जबकि स्ट्राइक रेट 154.93 का रहा है. उन्होंने अभी तक कुल 10 छक्के, जबकि 24 चौके लगाए हैं.
ऑरेंज कैप उस बल्लेबाज़ को दी जाती है जो पूरे सीज़न में सबसे अधिक रन बनाता है। यह कैप टूर्नामेंट के दौरान भी रन सूची में सबसे ऊपर रहने वाले खिलाड़ी के सिर पर रहती है।