scorecardresearch
 

60 की उम्र में पिता बनेंगे सलमान खान, खलती है बच्चे की कमी? बयां किया खालीपन

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण सीजन 9' में पिता बनने की इच्छा जाहिर की है. सलमान ने बताया कि वो शादी नहीं करना चाहते, लेकिन बच्चे जरूर चाहते हैं.

Advertisement
X
सलमान बनेंगे पिता (Photo: Social Media)
सलमान बनेंगे पिता (Photo: Social Media)

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान अकसर हेडलाइंस में रहते हैं. सलमान की निजी जिंदगी किसी फिल्म की कहानी से कम नहीं है. आज उनके पास घर, गाड़ी और पैसा सब है. सबकुछ होने के बावजूद भी उनकी जिंदगी में खालीपन है. सलमान कई बार पिता बनने की ख्वाहिश जता चुके हैं. अब कहा जा रहा है कि वो करण जौहर के शो पर भी उन्होंने बच्चे का जिक्र किया है. 

पिता बनेंगे सलमान खान 
करण जौहर अपने आइकॉनिक शो ‘कॉफी विद करण सीजन 9’ के साथ ओटीटी पर दमदार वापसी करने वाले हैं. शो का प्रोमो रिलीज हो चुका है. ‘कॉफी विद करण सीजन 9’ के पहले एपिसोड के मेहमान सलमान खान होंगे. 

बताया जा रहा है कि शो पर सलमान बच्चों की कमी महसूस होने की बात कहेंगे. होस्ट करण जौहर ने सलमान से पूछा कि क्या उन्हें अपने बच्चे की कमी महसूस होती है. वैरायटी इंडिया के मुताबिक, सलमान ने हामी भरी और कहा कि वो किसी दिन अपना बच्चा चाहते हैं. बातचीत में परिवार के इमोशनल सपोर्ट और साथ रहने की अहमियत पर भी बात हुई. 

उम्रभर रहेंगे कुंवारे 
रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान लंबे समय से रोमानियाई गायिका और एक्ट्रेस लूलिआ वंतूर को डेट कर रहे हैं. 2015 में दोनों को मुंबई में एक साथ देखे जाने के बाद उनके रिश्ते की अफवाहें तेज हो गई थीं. इसके बाद वो सलमान के फैमिली फंंक्शन में नजर आने लगीं. 

Advertisement

सलमान खान का संगीता बिजलानी, कटरीना कैफ और ऐश्वर्या राय संग भी गहर रिश्ता रहा है. कई एक्ट्रेसेस को डेट कर चुके सलमान आज भी सिंगल हैं. 

इससे पहले सलमान कई इंटरव्यूज में पिता बनने की ख्वाहिस जता चुके हैं. वो शादी नहीं करना चाहते हैं, लेकिन उन्हें बच्चा चाहिए. करोड़ों कमाने वाले सलमान कई बेसहारा बच्चों की मदद भी कर चुके हैं. अब देखते हैं कि उनका पिता बनने का सपना कब पूरा होता है. फिलहाल फैन्स अपने फेवरेट स्टार को कॉफी विद करण सीजन 9 में देखने के लिए तैयार हैं. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement