scorecardresearch
 
Advertisement
एग्री न्यूज़

Papaya Farming: सालभर डिमांड, एक पेड़ से 3 बार आमदनी... किसानों को अच्छा पैसा दिला सकती है ये खेती

Papaya Farming
  • 1/11

खेती से अच्छी कमाई करने के लिए जरूरी है कि किसान सिर्फ पारंपरिक फसलों तक सीमित न रहें, बल्कि बाजार की मांग को देखते हुए दूसरी फसलों के विकल्प भी तलाशें. गेहूं और धान जैसी फसलों के साथ ऐसी नकदी फसलों पर भी विचार किया जा सकता है, जिनकी मांग सालभर बनी रहती है. 

Papaya Farming
  • 2/11

पपीता ऐसा ही एक फल है, जो छोटे बाजारों से लेकर बड़े शहरों तक बिकता है. यह लोगों की रोजमर्रा की डाइट का हिस्सा है. पपीते में फाइबर होता है, इसलिए कब्ज की समस्या में भी डॉक्टर अक्सर इसे खानपान में शामिल करने की सलाह देते हैं. ऐसे में वैज्ञानिक तरीके से पपीते की खेती किसानों के लिए कमाई का एक अच्छा विकल्प बन सकती है.

पपीते की खेती क्यों हो सकती है फायदेमंद?
  • 3/11

पपीते की खेती क्यों हो सकती है फायदेमंद?

पपीते की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसके फल के लिए बहुत लंबा इंतजार नहीं करना पड़ता. उचित देखभाल और अनुकूल मौसम में पौधों पर 8 से 9 महीने में फल आने शुरू हो सकते हैं. यही वजह है कि किसान दूसरी फसलों के साथ पपीते की खेती को भी अपनी आय बढ़ाने के विकल्प के तौर पर देख सकते हैं.

Advertisement
papaya farming
  • 4/11

पपीते की मांग घरेलू खपत के साथ-साथ फल की दुकानों, सब्जी मंडियों और स्थानीय बाजारों में भी रहती है. हालांकि, खेती शुरू करने से पहले किसानों को अपने आसपास के बाजार, बिक्री की संभावनाओं और फसल की देखभाल पर आने वाले खर्च का आकलन जरूर करना चाहिए.

एक पेड़ से कितना मिल सकता है पपीता?
  • 5/11

एक पेड़ से कितना मिल सकता है पपीता?

उचित देखभाल और अनुकूल परिस्थितियों में पपीते की फसल से एक से डेढ़ साल तक उत्पादन मिलने की संभावना रहती है. इस दौरान दो बार फल तोड़ने का मौका मिल सकता है. पहली कटाई में एक पेड़ से करीब 50 से 60 किलो पपीता मिलने का अनुमान है. दूसरी कटाई में एक पेड़ से लगभग 30 से 35 किलो उत्पादन मिल सकता है. कुल मिलाकर एक पेड़ से करीब 70 से 80 किलो पपीता मिलने की संभावना रहती है. यह उत्पादन का अनुमान है, जिसकी वास्तविक मात्रा किस्म, मौसम, मिट्टी, सिंचाई, पौधों की सेहत और फसल प्रबंधन पर निर्भर करेगी.

100 पौधे लगाने पर कितनी हो सकती है कमाई?
  • 6/11

100 पौधे लगाने पर कितनी हो सकती है कमाई?

पपीते की खेती में कमाई का अंदाजा लगाने के लिए प्रति पौधा संभावित आमदनी को आधार बनाया जा सकता है. कृषि विशेषज्ञों के मुताबिक पपीते के एक पेड़ से तीन बार में करीब 70 से 80 किलो फल मिलता है. मार्केट में पपीता 60 से 70 रुपये प्रति किलो के भाव से बिकता है. अगर एक पेड़ से हम 70 किलो फल भी मानकर चलें और मार्केट में पपीते का भाव 60 रुपये प्रति किलो मान लें, तो 4200 रुपये के आसपास कुल बिक्री होती है. 

papaya farming
  • 7/11

यानी अगर 100 पेड़ हैं तो करीब 4.20 लाख सालाना की बिक्री. हालांकि, इसे शुद्ध मुनाफा नहीं समझना चाहिए. पौधे तैयार करने, खाद, सिंचाई, मजदूरी, फसल की देखभाल, तुड़ाई और बाजार तक पहुंचाने पर भी खर्च होता है. इसके अलावा, बाजार में मिलने वाला भाव और कुल उत्पादन भी कमाई को प्रभावित करते हैं. इसलिए खेती शुरू करने से पहले लागत और संभावित बिक्री का हिसाब लगाना जरूरी है.

पपीते की कौन-सी किस्म लगाएं?
  • 8/11

पपीते की कौन-सी किस्म लगाएं?

पपीते की खेती में अच्छी किस्म का चुनाव उत्पादन और फल की गुणवत्ता के लिहाज से महत्वपूर्ण है. किसानों के पास रेड लेडी, पूसा समूह की किस्मों और निजी कंपनियों के बीज जैसे विकल्प उपलब्ध हैं. किस्म चुनते समय अपने क्षेत्र की जलवायु, मिट्टी, पानी की उपलब्धता और बाजार में किस तरह के पपीते की मांग है, इन बातों को ध्यान में रखना चाहिए. बीज खरीदते समय उसकी गुणवत्ता और विश्वसनीय स्रोत का भी ध्यान रखें.

बीज से पौधे तैयार करने का सही तरीका
  • 9/11

बीज से पौधे तैयार करने का सही तरीका

पपीते की खेती शुरू करने के लिए सबसे पहले बीज से पौध तैयार की जाती है. जब पौधे खेत में रोपाई के लायक हो जाएं, तब उन्हें पहले से तैयार खेत में लगाया जाता है. खेत की तैयारी के दौरान मिट्टी को भुरभुरा बनाने और अच्छी तरह सड़ी हुई गोबर की खाद मिलाने की सलाह दी जाती है. इससे मिट्टी की संरचना और उपजाऊ क्षमता बेहतर बनाने में मदद मिल सकती है. पौधों की शुरुआती बढ़त के दौरान नियमित देखभाल जरूरी है, ताकि वे खेत में अच्छी तरह स्थापित हो सकें.

Advertisement
पौधों के बीच कितनी दूरी रखें?
  • 10/11

पौधों के बीच कितनी दूरी रखें?

पपीते की खेती में पौधों के बीच सही दूरी रखना जरूरी है. कृषि संबंधी दिए गए सुझाव के मुताबिक, एक लाइन से दूसरी लाइन के बीच 2 मीटर और एक पौधे से दूसरे पौधे के बीच भी 2 मीटर की दूरी रखी जा सकती है. पर्याप्त दूरी होने से पौधों को बढ़ने के लिए जगह मिलती है. साथ ही निराई-गुड़ाई, सिंचाई, खाद डालने और फसल की देखभाल करने में आसानी होती है. हालांकि, अंतिम दूरी का चुनाव किस्म, मिट्टी और स्थानीय कृषि सलाह के हिसाब से करना चाहिए.

बेहतर कमाई के लिए इन बातों का रखें ध्यान
  • 11/11

बेहतर कमाई के लिए इन बातों का रखें ध्यान

पपीते की खेती में अच्छी कमाई की संभावना जरूर है, लेकिन सिर्फ पौधे लगा देने से बेहतर उत्पादन की गारंटी नहीं मिलती. किसानों को नियमित सिंचाई, पोषण प्रबंधन और रोगों से बचाव पर ध्यान देना चाहिए. पपीते के पौधे जलभराव के प्रति संवेदनशील होते हैं, इसलिए खेत में पानी जमा नहीं होने देना चाहिए. इसके साथ ही खेती शुरू करने से पहले आसपास की मंडियों, फल विक्रेताओं और दूसरे खरीदारों से संपर्क करना फायदेमंद हो सकता है. इससे किसानों को बिक्री के संभावित रास्तों और बाजार भाव का अंदाजा मिलेगा.

Advertisement
Advertisement