scorecardresearch
 
Advertisement
बिज़नेस न्यूज़

Highest Interest Rate: पाकिस्तान से ईरान तक... कर्ज पर सबसे ज्यादा ब्याज इन देशों में, जानें भारत कहां?

कुछ देशों में 50 से 60 फीसदी ब्याज दर
  • 1/6

भारत में हाल ही में रिजर्व बैंक की ओर से नीतिगत ब्याज दर यानी रेपो रेट में इजाफा (Repo Rate Hike) किया गया. इसके बाद कई बैंकों ने ग्राहकों के लिए अपना कर्ज महंगा कर दिया, लेकिन क्या आप जानते हैं कि किन देशों में सबसे ज्यादा ब्याज दर है और भारत इस लिस्ट में कहां है? तो बता दें कि कर्ज पर ब्याज दर वसूलने के मामले में वेनेजुएला से लेकर तुर्की, ईरान, पाकिस्तान तक आगे आगे हैं. (Photo: Reuters)

इस देश में सबसे ज्यादा ब्याज दर 
  • 2/6

इस देश में सबसे ज्यादा ब्याज दर 
वर्ल्ड ऑफ स्टेटिस्टिक्स द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर (अब X) पर किए गए एक पोस्ट पर नजर डालें, जिसमें ट्रेडिंग इकोनॉमिक्स से लिए गए ब्याज दरों के आंकड़ों का शामिल किया गया है. इसके मुताबिक, सबसे ज्यादा ब्याज दर वसूलने वाले देशों की लिस्ट में पहले पायदान पर 58.93% Interest Rate के साथ वेनेजुएला का नाम आता है. यानी इस देश में कर्ज लेना सबसे ज्यादा महंगा है. (Photo: Reuters)

टॉप-10 में Iran का नाम
  • 3/6

टॉप-10 में Iran का नाम
अमेरिका के साथ युद्ध की आग में झुलते ईरान की तेल आधारित इकोनॉमी पहले ही पस्त है, ऊपर से देश में ब्याज दरें भी हाई पर पहुंच चुकी हैं. ये देश दुनिया में सबसे ज्यादा ब्याज दर वसूलने वाले देशों की टॉप-10 लिस्ट में शामिल है. Iran Interest Rate 23% है और ये तुर्की (37%), अर्जेंटीना (29%), जिंबाम्वे (27.5%), लेबनान (25%), मालावी (24%), नाइजीरिया (23%) के बाद आठवें पायदान पर आता है. (Photo: Reuters)

Advertisement
रूस से पाकिस्तान तक में ज्यादा ब्याज
  • 4/6

रूस से पाकिस्तान तक में ज्यादा ब्याज
Highest Interest Rate वाले देशों की लिस्ट में रूस से लेकर पाकिस्तान तक टॉप पर शामिल हैं. व्लादिमीर पुतिन के रूस में ब्याज दर देखें, तो ये 14% है और ये लिस्ट में 18वें नंबर पर है. ब्राजील 13.75% ब्याज दर के साथ 21वें पायदान पर शामिल है. पाकिस्तान की बात करें, तो Pakistan Interest Rate 11.5% है और ये 28वें नंबर पर आता है. (Photo: Reuters)

भारत में कितनी है ब्याज दर 
  • 5/6

भारत में कितनी है ब्याज दर 
बेंचमार्क इंटरेस्ट रेट के हिसाब से देखें, तो भारत टॉप-40 तक में शामिल नहीं है, यानी पाकिस्तान, ईरान, रूस, ब्राजील या वेनेजुएला की तुलना में यहां रेट काफी कम है. बता दें कि बीते सप्ताह ही केंद्रीय रिजर्व बैंक की एमपीसी बैठक में रेपो रेट में 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी की गई थी, जिसके बाद देश में नीतिगत ब्याज दरें 5.50% पर पहुंची हैं. (Photo: Reuters)

ज्यादा ब्याज दरें आखिर क्यों? 
  • 6/6

ज्यादा ब्याज दरें आखिर क्यों? 
अगर बात करें कि आखिर क्यों ऊपर बताए गए देशों में ब्याज दरों के ऊंचा होने के पीछे के कारणों के बारे में, तो इसके पीछे की एक बड़ी वजह है उस देश की स्थानीय करेंसी की वैल्यू में तेज गिरावट आना. इसके अलावा देश में महंगाई का बढ़ना (जिसे कंट्रोल करने के लिए सेंट्रल बैंक ब्याज दरें बढ़ाते हैं.) कमजोर होती इकोनॉमी, राजनीतिक संकट से लेकर विदेशी मुद्रा भंडार में आने वाली कमी ब्याज दरें बढ़ाने के लिए मजबूर करती हैं. (Photo: Reuters)

Advertisement
Advertisement