scorecardresearch
 
Advertisement

सिद्धिदात्री माता की आरती (Siddhidatri Mata Aarti)

सिद्धिदात्री माता की आरती

नवरात्रि के नौवें दिन मां सिद्धिदात्री की आरती करने से भक्तों को अष्ट सिद्धियों की प्राप्ति होती है. उनकी पूजा से मन को शांति, ज्ञान, बुद्धि, यश और समृद्धि मिलती है, साथ ही दुख, पाप और रोगों का नाश होता है और मोक्ष का मार्ग खुलता है.

सिद्धिदात्री माता की आरती
सिद्धिदात्री माता की आरती

जय सिद्धिदात्री तू सिद्धि की दाता
तू भक्तों की रक्षक  तू दासों की माता,

 

तेरा नाम लेते ही मिलती है सिद्धि
तेरे नाम से मन की होती है शुद्धि!!

 

कठिन काम सिद्ध कराती हो तुम
जब भी हाथ सेवक के सर धरती हो तुम,

 

तेरी पूजा में तो न कोई विधि है
तू जगदम्बे दाती तू सर्वसिद्धि है!!

 

रविवार को तेरा सुमरिन करे जो
तेरी मूर्ति को ही मन में धरे जो,

 

तुम सब काज उसके कराती हो पूरे
कभी काम उसके रहे न अधूरे!!

 

तुम्हारी दया और तुम्हारी यह माया
रखे जिसके सर पर मैया अपनी छाया,

 

सर्व सिद्धि दाती वो है भाग्यशाली
जो है तेरे दर का ही अम्बे सवाली!!

 

हिमाचल है पर्वत जहां वास तेरा
महा नंदा मंदिर में है वास तेरा,

 

मुझे आसरा है तुम्हारा ही माता
वंदना है सवाली तू जिसकी दाता!!
 

 

-------समाप्त-------

समाप्त

यह भी पढ़ें

Advertisement
Advertisement