करण जौहर, फिल्म निर्माता
करण जौहर (Karan Johar), बोलचाल में केजो (KJo), बॉलीवुड के सबसे मशहूर फिल्म निर्माताओं (Filmmaker) में से एक हैं जो 1998 में अपनी पहली फिल्म कुछ कुछ होता है (Kuch Kuch Hota Hai 1998) के निर्माण के बाद से बॉक्स ऑफिस पर लगातार राज कर रहे हैं. उनका जन्म 25 मई, 1972 को धर्मा प्रोडक्शंस के संस्थापक यश जौहर (Yash Johar) और हीरू जौहर (Hiroo Johar) के पंजाबी और सिंधी संस्कृति वाले घर में हुआ (Karan Johar born on May 25, 1972). उनकी स्कूली शिक्षा ग्रीनलॉन्स स्कूल मुंबई में हुई और आगे की पढ़ाई मुंबई के ही एच. आर. कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स (H.R. College of Commerce and Economics) से की (Karan Johar Education). करण सरोगेसी के माध्यम से 2017 में जुड़वा बच्चों (एक लड़का और एक लड़की) के पिता बने (Parent of Twins). उनके बेटे का नाम यश और बेटी का नाम रूही है (Son Yash and Daughter Roohi).
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बेहद कम उम्र में बतौर एक्टर 1989 में दूरदर्शन (Doordarshan) पर आए धारावाहिक इंद्रधनुष (Indradhanush) में श्रीकांत के किरदार से की (Karan Johar TV debut). वह बाल कलाकार के रूप में कई विज्ञापनों में भी नजर आए. उन्होंने राज कपूर, यश चोपड़ा और सूरज बड़जात्या (Raj Kapoor, Yash Chopra and Sooraj R. Barjatya) से प्रेरणा लेकर फिल्म निर्माता बनने का निर्णय लिया.
एक निर्देशक के रूप में, उन्होंने कभी खुशी कभी गम (Kabhi Khushi Kabhie Gham), कभी अलविदा ना कहना (Kabhi Alvida Naa Kehna), माई नेम इज खान (My Name Is Khan), ऐ दिल है मुश्किल (Ae Dil Hai Mushkil) जैसी कई फिल्में बनाई. उन्हें 2020 में भारत के चौथे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्मश्री (Padma Shri) से नवाजा गया.
फिल्ममेकर होने के अलावा जौहर राजी (Raazi), ये जवानी है दीवानी (Ye Jawaani Hai Deewani), 2 स्टेट्स (2 States), हम्पटी शर्मा की दुल्हनिया (Humpty Sharma Ki Dulhania), कपूर एंड संस (Kapoor & Sons) जैसी कई फिल्में प्रोड्यूस भी कर चुके हैं. उनका टॉक शो कॉफी विद करण (Koffee with Karan), डेटिंग शो व्हाट वी लव! और रेडियो शो कॉलिंग करण भी खासे लोकप्रिय रहे हैं. करण झलक दिखला जा, इंडियाज गॉट टैलेंट और इंडियाज नेक्स्ट सूपरस्टार्स जैसे रियलिटी शो में जज की भूमिका भी निभा चुके हैं.
उनका ऑफिशियल ट्विटर हैंडल @karanjohar है. वे इंस्टाग्राम पर karanjohar यूजरनेम से एक्टिव हैं.
अंजलि आनंद बताती हैं कि अपने बढ़े वजन के चलते कई बार वो एक्टिंग रोल्स से हाथ धो बैठती थीं. उनके पास पैसे लगभग खत्म होने की कगार पर थे, वो अपना एक्टिंग में बनाया करियर छोड़ना चाह रही थीं. लेकिन तभी फिल्ममेकर करण जौहर की एक नजर ने उनकी किस्मत पलट दी.
करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण' का नया सीजन जल्द ही आने वाला है. खबरों की मानें तो इस शो में आलिया भट्ट अपनी बहन शाहीन के साथ नजर आएंगी.
राधिका मदान ने 'लस्ट स्टोरीज' के लिए हुई आलोचना के बावजूद पीछे न हटने के लिए करण जौहर की तारीफ की है. उन्होंने कहा कि आज सेक्स पर बातचीत आम हो गई है.
करण जौहर ने फिल्म कभी अलविदा ना कहना से जुड़ी कई अनसुनी बातें शेयर की. उन्होंने बताया कि अगर उनके पिता जिंदा होते तो वह यह फिल्म कभी नहीं बनाने देते.
रानी मुखर्जी की मां कृष्णा मुखर्जी का मुंबई में अंतिम संस्कार हुआ. शाहरुख खान, आलिया भट्ट, अयान मुखर्जी और कई सेलेब्स श्रद्धांजलि देने पहुंचे.
रानी मुखर्जी की मां कृष्णा मुखर्जी का मुंबई में अंतिम संस्कार किया गया. उन्हें अंतिम विदाई देने शाहरुख खान, आलिया भट्ट, करण जौहर, अयान मुखर्जी और अनिल कपूर समेत कई सितारे पहुंचे. शाहरुख इस मुश्किल घड़ी में रानी और उनके परिवार के साथ खड़े नजर आए. वीडियो में जानें इस दुख की घड़ी में कौन-कौन पहुंचा.
भारत के बाहरी खुफिया ढांचे के विकास के साथ रामेश्वर नाथ काव का नाम गहराई से जुड़ा हुआ है. अब इस पर करण जौहर फिल्म बनाने वाले हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि रामेश्वर नाथ काव कौन थे?
रॉ के प्रमुख और संस्थापक रहे आर एन काव की कहानी अब बड़े पर्दे पर नजर आने वाली है. इसे फिल्ममेकर करण जौहर प्रोड्यूस कर रहे हैं, जिसे उन्होंने 6 साल पहले अनाउंस भी किया था. अब इसकी रिलीज डेट का भी खुलासा हुआ है.
फिल्ममेकर करण जौहर ने लंदन में प्रिंस विलियम से मुलाकात की. यह मुलाकात 17 नवंबर को मुंबई में होने वाले 'अर्थशॉट प्राइज अवार्ड्स नाइट' को होस्ट करने से पहले हुई.
सोहेल खान के घर गणपति दर्शन के लिए सलमान खान समेत कई सितारे पहुंचे। सलमान ने सिर पर कपड़ा बांधकर बप्पा के दर्शन किए। सीमा सजदेह, इयूलिया वंतूर, करण जौहर, ओरी, किम शर्मा, पूजा हेगड़े, नीलम और जेनेलिया डिसूजा भी परिवार के साथ नजर आईं।
खबरों के अनुसार, करण जौहर का धर्मा प्रोडक्शंस राधा और कृष्ण पर एक फिल्म बना रहा है, जिसका निर्देशन 'अवाने श्रीमन्नारायण' फिल्म के डायरेक्टर सचिन रवि करेंगे.
Janmashtami 2026: करण जौहर अब राधा-कृष्ण की प्रेम कहानी पर फिल्म बनाने की तैयारी में हैं. फिल्म में कृष्ण के जन्म से कंस वध तक का सफर दिखाया जाएगा.
द ट्रेटर्स में छल-कपट, माइंड गेम्स और धोखेबाजी का जबरदस्त खेल चल रहा है. यहां हर चेहरा एक झूठा नकाब ओढ़े हुए है. रात के अंधेरे में बेखौफ मर्डर हो रहे हैं और दिन के उजाले में बेगुनाह अपनी लाचारी पर आंसू बहाते दिख रहे हैं. अगर आप साइकोलॉजिकल थ्रिलर और शातिर माइंड-गेम्स के शौकीन हैं, तो करण जौहर का यह शो आपके लिए ही बना है.
राजकुमार संतोषी का कहना है कि उन्होंने सारागढ़ी की लड़ाई पर एक फिल्म बनाने की कोशिश की थी, जो अक्षय कुमार और करण जौहर की वजह से नहीं बन सकी. उन्हें मजबूर होकर अपनी फिल्म बंद करनी पड़ी थी. लेकिन डायरेक्टर ने ऐसा क्यों कहा?
रियलिटी शो द ट्रेटर्स सीजन 2 में क्रिकेटर शुभमन गिल की बहन शहनील ने मैच फिक्सिंग का आरोप लगाया है. पारुल गुलाटी ने आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि उनके खिलाफ सर्कल ऑफ शक चल रहा है.
शहनील गिल ने द ट्रेटर्स 2 को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है. उनका कहना है कि एक कंटेस्टेंट ने शो में चीटिंग करने की कोशिश की, ताकि वो ये पता लगा पाए कि शो में कौन-कौन ट्रेटर है.
करण जौहर की 'कॉफी विद करण 9' की कथित तौर पर गेस्ट लिस्ट सोशल मीडिया पर लीक हो गई. जिसमें आमिर खान, सैफ अली खान और अक्षय खन्ना सहित कई सितारों की कतार शामिल होने वाली है.
द ट्रेटर्स 2 का ट्रेलर काफी मसालेदार है. 21 सितारों के बीच दोस्ती, धोखा और साजिश का खेल होगा. जानिए शो कब और कहां शुरू होगा.
आज यानी फ्रेंडशिप डे मिलेनियल्स के लिए एक खास एहसास है. यह उन्हें उस दौर में ले जाता है, जहां दोस्ती का मतलब फ्रेंडशिप बैंड हुआ करता था. ये सब शुरू हुआ था, शाहरुख खान की फिल्म 'कुछ कुछ होता है' से.
लंबे समय बाद मल्लिका शेरावत करण जौहर के रियलिटी शो 'द ट्रेटर्स 2' में नजर आएंगी. स्ट्रैटजी बेस्ड इस शो के जरिए वह स्क्रीन पर वापसी कर रही हैं. जानिए क्यों इसे उनके करियर के लिए अहम माना जा रहा है. अब देखना होगा कि मल्लिका अपनी रणनीति और व्यक्तित्व से दर्शकों का कितना दिल जीत पाती हैं.
2024 के बाद से एक्ट्रेस स्क्रीन पर नहीं दिखी हैं. ऐसे में मल्लिका का कमबैक उनके फैंस को खुश कर गया है. फिल्म, टीवी, सीरीज के बाद वो अब रियलिटी शो में धाक जमाएंगी.