सलमान खान (Salman Khan, Actor) एक मशहूर फिल्म अभिनेता हैं. उनका जन्म 27 दिसंबर 1965 को मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में हुआ था (Salman Khan Date Of Birth). वे एक फिल्म प्रोड्युसर, गायक, पेंटर और टेलीविजन शख्सियत भी हैं. उन्हें फिल्म में अभिनय के लिए कई पुरस्कार मिल चुके हैं. सलमान खान महान स्क्रिप्ट और पटकथा लेखक सलीम खान और उनकी पहली पत्नी सुशीला चरक के सबसे बड़े बेटे हैं (Salman Khan Father Mother). हिंदू मां और मुसलमान पिता के बेटे सलमान के चार भाई-बहन, अरबाज खान, सोहैल खान, अर्पिता शर्मा और अल्वीरा अग्निहोत्री हैं (Salman Siblings). उनकी स्कूली शिक्षा बांद्रा के सेंट स्टैनिस्लेअस हाई स्कूल से हुई. उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, मुंबई में भी दाखिला लिया लेकिन बाद में पढ़ाई छोड़ दी (Salman Education).
सलमान खान का फिल्मी सफर बतौर सहायक अभिनेता 1988 में आई बीवी हो तो ऐसी से शुरू हुआ (Salman First Film). इसके बाद 1989 में ‘मैंने प्यार किया’ में वे मुख्य भूमिका में आए, जो उस वक्त बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी. सलमान खान ने अपनी दो प्रोडक्शन कंपनियों की भी स्थापना की जिनके नाम हैं सलमान खान बिइंग ह्यूमन प्रोडक्शंस (Being Human) और सलमान खान फिल्म्स (SKF).
सलमान को दुनिया भर के करोड़ों दिलों पर राज करने वाले के अलावा बॉलीवुड में रुपयों की बरसात कराने वाले कलाकार के रूप में भी जाना जाता है. वे कई तरह के दान-पुण्य के कार्य में भी संलग्न हैं. कई विवादों से घिरे होने के बावजूद उनका आभामंडल इतना बड़ा है कि वे लगातार ब्लॉकबस्टर फिल्में देते रहते हैं.
सलमान खान बिइंग ह्यूमन नाम के एनजीओ के भी मालिक हैं जो स्टोर और ऑनलाइन टी-शर्ट्स जैसे प्रोडक्ट्स की बिक्री करता है. उनके साथ विवाद और लोगों की दीवानगी साथ-साथ चलती है. वे काले हिरन के शिकार (Blackbuck hunting), हिट-एंड-रन केस (Hit-and-run case) और आर्म्स एक्ट उल्लंघन (Salman arms act violation) के मामलों में कानूनी शिकंजे में आए, लेकिन इससे उनके हिट फिल्मों के सिलसिले और उनकी सुपर स्टार की छवि पर कुछ खास फर्क नहीं पड़ा.
सलमान का ऑफिशियल ट्विटर हैंडल @BeingSalmanKhan है. उनका फेसबुक पेज Salman Khan के नाम से है और वे इंस्टाग्राम पर beingsalmankhan यूजरनेम से एक्टिव हैं.
सलमान खान ने सोशल मीडिया पर सुबह-सुबह एक मजेदार कैप्शन के साथ 'तेरी सेक्सी ब्यूटी' को रिलीज किया. अब इस बीच ट्रेलर की रिलीज डेट भी सामने आ गई है.
सलमान खान ने अपनी मच-अवेटेड फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना रिलीज कर दिया है. फोन हाथ में लेते ही फैंस को सलमान की आवाज में 'तेरी सेक्सी ब्यूटी का फैन बन गया हूं' सुनने को मिला. भाईजान का नया गाना फैंस को काफी पसंद आ रहा है.
रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' से एक्टर आसिफ खान बाहर हो चुके हैं. फैंस को पहले लगा था कि वो टॉप 5 तक तो जाएंगे, लेकिन आधे सीजन में ही शो से उनका पत्ता साफ हो गया. आसिफ से गेम में आखिर कहां चूक हुई? चलिए जानते हैं...
करवा चौथ पर संजय लीला भंसाली के प्रोडक्शन हाउस ने सलमान खान और ऐश्वर्या राय की फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' की पुरानी तस्वीरें शेयर कीं. पोस्ट देखते ही ऐश्वर्या के फैंस भड़क गए और सोशल मीडिया पर नाराजगी जाहिर करने लगे.
Bigg Boss 20 Weekend Ka Vaar: 'बिग बॉस 20' के 'वीकेंड का वार' में सलमान खान का गुस्सा स्काउट ओपी पर फूटा. लव गिल के लिए स्टैंड ना लेने और अपनी गर्लफ्रेंड काशवी के कहने के बावजूद भी लव से दूरी न बनाने पर सलमान ने स्काउट को जमकर लताड़ा.
बिग बॉस 20 के वीकेंड वार में सलमान खान ने गेमर स्काउट ओपी को जमकर क्लास लगाई. सलमान ने स्काउट की लॉयल्टी पर सवाल उठाए और कहा कि शो में बहन शब्द को पनौती हैं.
सलमान खान और संजय दत्त की फिल्म खलनायक रिटर्न्स में सलमान के शामिल होने की संभावना चर्चा में है. मेकर्स एक खास पुलिस अधिकारी का किरदार सलमान के लिए तैयार कर रहे हैं, जो संजय के किरदार की मदद करेगा.
टाइगर श्रॉफ शूटआउट केस में मुंबई पुलिस की जांच से जुड़े कई अहम खुलासे हुए हैं. टाइगर पर हमले से पहले शूटरों ने आमिर खान के घर की रेकी की थी. जानिए लॉरेंस गैंग की साजिश और आरोपियों की गिरफ्तारी की पूरी कहानी.
सलमान खान सालों से बिग बॉस होस्ट कर रहे हैं. लेकिन अब उनकी होस्टिंग फैंस को एक्साइट नहीं कर रही है. यूजर्स को बीते वीकेंड का वार में रोहित शेट्टी का स्वैग लुभा गया है.
साल 2010 में बिग बॉस की मेजबानी संभालने वाले सलमान खान शो की पहचान बन गए. लेकिन अब उनकी होस्टिंग के बदले अंदाज पर सवाल उठ रहे हैं. हालिया वीकेंड का वार में रोहित शेट्टी ने कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाई और दर्शकों की तारीफ बटोरी. सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने उन्हें सलमान से बेहतर बताया. हालांकि, सलमान की जगह रोहित को लाने का कोई आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है.
लग्जरी रियल एस्टेट के बाजार में अब सिर्फ लोकेशन और आलीशान सुविधाएं ही नहीं, बल्कि सेलिब्रिटी और अंतरराष्ट्रीय ब्रांड का नाम भी घरों की कीमत और पहचान तय कर रहा है.
'बिग बॉस 20' के वीकेंड का वार एपिसोड में इस बार सलमान खान की जगह फिल्ममेकर रोहित शेट्टी ने कमान संभाली. इस बीच रोहित ने आम्रपाली को सबके सामने फटकार लगाई.
सलमान खान पंजाब में एक लग्जरी आवासीय परियोजना से जुड़े हैं, जिसमें छह टावर होंगे. यह पंजाब का पहला 'ब्रांडेड-रेजिडेंस' प्रोजेक्ट होगा और देश के किसी टियर-2 शहर में अपनी तरह का पहला प्रोजेक्ट होगा.
Aamir Khan In Shooters Hit List: सलमान खान के बाद आमिर खान को भी शूटर्स के निशाने पर होने का दावा सामने आया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके बांद्रा वाले घर की रेकी की गई थी.
बिग बॉस 20 में स्काउट ओपी और एक्ट्रेस लव गिल एक दूसरे को भाई-बहन बोलकर एक दूसरे के क्लोज आ रहे हैं. ऐसे में रोहित शेट्टी ने उनकी नजदीकियों पर सवाल उठाए. स्काउट की गर्लफ्रेंड काशवी ने भी शो में आकर लव संग उनके रिश्ते को लेकर उन्हें जमकर लताड़ा.
Bigg Boss 20: रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' के वीकेंड का वार एपिसोड में इस हफ्ते सलमान खान की जगह रोहित शेट्टी बतौर होस्ट पहुंचे. इस दौरान उन्होंने घरवालों के मुद्दों पर बात की, साथ ही फायरिंग का जिक्र भी कर दिया.
इस हफ्ते वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान की जगह रोहित शेट्टी कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाते दिखेंगे. रोहित शेट्टी के निशाने पर इस हफ्ते स्काउट ओपी और आसिफ खान रहे.
फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ की शूटिंग से जुड़ा सलमान खान और ऐश्वर्या राय का एक पुराना किस्सा चर्चा में है। एक्ट्रेस स्मिता जयकर के मुताबिक, ‘आंखों की गुस्ताखियां’ गाने की शूटिंग के दौरान सलमान ने सीन से हटकर ऐश्वर्या के बाजू को छू लिया था।
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की घटना के बाद सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. IIFA प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी कड़े सुरक्षा इंतजाम दिखे. जानें, सलमान के घर के बाहर क्या बदलाव किए गए.
Bigg Boss 20 में काजी के हार्ट अटैक वाले मजाक पर विवाद बढ़ गया है. आसिफ खान की पत्नी जेबा ने मेडिकल रिपोर्ट शेयर कर खुलासा किया कि 34 साल की उम्र में आसिफ को हार्ट अटैक आया था. जानें उन्होंने बीमारी की बात क्यों छिपाई.
आबू धाबी में IIFA इवेंट शुरू होने से पहले मुंबई में इसकी प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी गई. ये इवेंट 22 अक्टूबर को मुंबई में हुआ. IIFA इवेंट में सलमान खान, वरुण धवन, करीना कपूर खान, शाहिद कपूर और रश्मिका मंदाना जैसे तमाम सितारों ने शिरकत की.