दिल्ली में CJP के विरोध प्रदर्शन के कारण शनिवार को बंद की गई मेट्रो और रेलवे सेवाएं रविवार को पूरी तरह बहाल हुईं. वहीं, CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को दिल्ली कैंट की ACM कोर्ट में पेश किया गया है. इन खबरों के अलावा, सऊदी अरब की राजधानी रियाद स्थित किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शनिवार को हूती विद्रोहियों ने बड़ा हमला किया. पढ़ें रविवार सुबह की बड़ी खबरें
CJP प्रदर्शन के बीच दिल्ली में पाबंदियां खत्म... सभी मेट्रो स्टेशन खुले, रेल सेवाएं भी बहाल
दिल्ली में CJP के विरोध प्रदर्शन के कारण शनिवार को बंद की गई मेट्रो और रेलवे सेवाएं रविवार को पूरी तरह बहाल कर दी गई हैं. दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशनों को यात्रियों के लिए फिर से खोल दिया गया है. रेलवे ने भी नई दिल्ली और निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से अपनी रेल सेवाओं को रेगुलर शेड्यूल के मुताबिक संचालित करने का फैसला किया है.
दिल्ली में शनिवार को CJP के प्रदर्शन के दौरान हुई कार्रवाई के बाद रविवार को प्रदर्शन बढ़ने की आशंका है. CJP संस्थापक अभिजीत दिपके और पार्टी लीडर्स सौरव दास और आशुतोष रांका को शनिवार को हिरासत में लिया गया था. रविवार को उन्हें दिल्ली की ACM कोर्ट में पेश किया गया है.
भारत से भिड़ने के लिए न्यूजीलैंड की ODI टीम का ऐलान, इस धुरंधर की हुई वापसी
भारत और न्यूजीलैंड के बीच 4 नवंबर से पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी. इस सीरीज के लिए न्यूजीलैंड क्रिकेट ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है. मिचेल सेंटनर की अगुवाई वाली टीम में फिन एलन, लॉकी फर्ग्यूसन, रचिन रवींद्र और टिम सीफर्ट जैसे खिलाड़ियों को जगह मिली है. न्यूजीलैंड क्रिकेट ने पांच वनडे के लिए दो अलग-अलग स्क्वॉड चुने हैं.
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार को कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन का हर ओर असर देखने को मिला. CJP के प्रदर्शन की वजह से दिल्ली के व्यापारियों को तगड़ा नुकसान उठाना पड़ रहा है. CTI ने कहा है कि सिर्फ 10 अक्टूबर को दिल्ली में हुए धरने-प्रदर्शन के कारण व्यापारियों का अनुमानित करीब 2000 करोड़ रुपये का व्यापार ठप हो गया.
सऊदी अरब की राजधानी रियाद स्थित किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शनिवार को ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने बड़ा हमला किया. इस हफ्ते रियाद एयरपोर्ट पर हुआ यह तीसरा हमला है, जिसमें कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई और 300 से अधिक लोग घायल हैं. इस हमले के बाद सऊदी अधिकारियों ने हवाई अड्डे के संचालन को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया है.
दिल्ली में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ फिर लामबंद होगा विपक्ष, सोमवार को बड़े मार्च की तैयारी
INDIA ब्लॉक के नेता दिल्ली में 12 अक्टूबर को चुनाव आयोग के खिलाफ एक बड़ा मार्च निकालेंगे. इस प्रदर्शन में राहुल गांधी, ममता बनर्जी समेत विपक्ष के कई बड़े नेताओं के शामिल होने की संभावना है. इससे पहले विपक्षी नेताओं ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात कर चुनाव आयोग के कामकाज को लेकर अपनी चिंताएं रखी थीं.
पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ ने अपने 41 वर्षीय कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए अनुशासनात्मक कार्रवाई की है. FPF ने रोनाल्डो को अस्थायी तौर पर सस्पेंड कर दिया है. नार्वे के खिलाफ यूईएफए नेशंस लीग मुकाबले के दौरान मैदान पर उतरने का मौका नहीं मिलने पर कोच से हुए विवाद के बाद रोनाल्डो बिना अनुमति कैंप छोड़कर चले गए थे.
CJP आंदोलन का भी नहीं पड़ा असर, 'दृश्यम 3' से दूसरे हफ्ते अजय देवगन ने रचा इतिहास
अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 3 द कन्क्लूजन ने अपने 8वें दिन वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. सैकनिल्क की रिपोर्ट अनुसार, दृश्यम 3 ने अपने दूसरे शनिवार को 26.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. शनिवार को फिल्म ने 82.8% का जंप लिया, और अब इसका वर्ल्डवाइड टोटल नेट कलेक्शन 446.80 करोड़ रुपये हो चुका है.