scorecardresearch
 
Advertisement
टीवी

Mr Faisu Wedding: 31 की उम्र में करोड़पति यूट्यूबर ने मदीना में किया निकाह, कौन है दुल्हन?

मिस्टर फैजू वेडिंग
  • 1/9

मशहूर यूट्यूबर मिस्टर फैजू उर्फ फैसल शेख दूल्हा बन गए हैं. पिछले काफी समय से उनकी शादी की चर्चा हो रही थी. आखिरकार वो पल आ गया जब उन्होंने दुनिया को अपनी पार्टनर से मिलवाया.
 

मिस्टर फैजू वेडिंग
  • 2/9

10 अक्टूबर को फैजू ने मदीना में अल्लाह के सामने तान्या से निकाह किया और उम्रभर साथ निभाने का वादा किया. 

मिस्टर फैजू वेडिंग
  • 3/9

फैजू और तान्या की ड्रीमी वेडिंग ने फैन्स का दिल जीत लिया है. वेडिंग पर एक फैजू ने ऑफ व्हाइट शेरवानी पहनी हुई थी. वहीं उनकी वाइफ तान्या ऑफ व्हाइट शरारा पर रेड कलर का दुप्पटा पहने दिखीं. 

Advertisement
मिस्टर फैजू वेडिंग
  • 4/9

वेडिंग डे पर तान्या मिनिमल जूलरी और मेकअप में नजर आईं. उन्होंने अपनी सादगी से फैन्स को इंप्रेस किया. 

मिस्टर फैजू वेडिंग
  • 5/9

अब तक लोगों ने फैजू को हमेशा जन्नत जुबैर के साथ देखा था. इसलिए तान्या संग शादी को लेकर फैन्स के मन में कई सवाल हैं. फैन्स जानना चाहते हैं कि तान्या हैं कौन. 

मिस्टर फैजू वेडिंग
  • 6/9

तान्या के बारे में ज्यादा जानकारी तो सामने नहीं आई है, कुछ रिपोर्ट्स में बताया गया कि तान्या का असली नाम निखत फातिमा है. निखत को लोग प्यार से तान्या बुलाते हैं.
 

मिस्टर फैजू वेडिंग
  • 7/9

तान्या और फैजू की फैमिली एक-दूसरे को लंबे से समय जानती है. फैमिली की वजह से दोनों एक-दूसरे के करीब आए.  
 

मिस्टर फैजू वेडिंग
  • 8/9

फैजू की वाइफ के बारे में इससे ज्यादा जानकारी मौजूद नहीं है. फैजू ने कभी पब्लिकली तान्या के बारे में बात नहीं की. सीधा सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज की. 
 

मिस्टर फैजू वेडिंग
  • 9/9

पर हां इतना जरूर है कि तान्या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से नहीं हैं. फैजू से शादी के बाद हर ओर उनकी चर्चा हो रही है. बाकी तान्या के बारे में फैजू बता सकते हैं. 

All Photos: Instagram @mr_faisu_07

Advertisement
Advertisement
Advertisement